### समाचार

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने पंजीयन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 11 अधिकारियों के तबादले किए हैं। वाणिज्यिक कर (पंजीयन) विभाग ने बुधवार को इस संबंध में आदेश जारी किया। जारी तबादला सूची में रायगढ़, कोरबा, बिलासपुर, जांजगीर और बेमेतरा सहित कई जिलों के अधिकारियों के नाम शामिल हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
आदिवासी महिलाओं की अस्मिता, स्वाभिमान और सशक्तिकरण का नया अध्याय : लक्ष्मी राजवाड़े
आदिवासी महिलाओं की अस्मिता, स्वाभिमान और सशक्तिकरण का नया अध्याय : लक्ष्मी राजवाड़े
रायपुर , 13 नवंबर 2026/भारत की स्वतंत्रता, संस्कृति और विरासत के संरक्षण में जनजातीय समाज का योगदान अविस्मरणीय है। अन्याय...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जारी आदेश के अनुसार, वरिष्ठ उप पंजीयक पाटन वीरेन्द्र कुमार श्रीवास को विभागीय मुख्यालय में पदस्थ किया गया है। इसके साथ ही उन्हें जिला पंजीयक रायपुर-2 (ग्रामीण) का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। वहीं, आशु अग्रवाल को कोरबा से स्थानांतरित कर विभागीय मुख्यालय बुलाया गया है। उन्हें जिला पंजीयक धमतरी की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है।

जिला पंजीयक की नियुक्ति नहीं होने पर SDM संभालेंगे जिम्मेदारी

शासन ने तबादला आदेश के साथ जिलों में पंजीयन विभाग के कामकाज को सुचारु बनाए रखने के लिए एक महत्वपूर्ण व्यवस्था भी की है। इसके तहत जिन जिलों में जिला पंजीयक का पद रिक्त है या नियुक्ति नहीं हुई है, वहां जिला मुख्यालय के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व (SDM) को जिला पंजीयक का प्रभार सौंपा जाएगा।

इस व्यवस्था का उद्देश्य जिला पंजीयक की अनुपस्थिति में भी विभागीय कामकाज प्रभावित होने से रोकना है। इससे जमीन और संपत्ति के दस्तावेजों के पंजीयन सहित अन्य जरूरी कार्यों में लोगों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
चिटफंड कंपनी खोलकर 24 लाख की ठगी, 13 साल बाद चार डायरेक्टर पुलिस के हत्थे चढ़े
चिटफंड कंपनी खोलकर 24 लाख की ठगी, 13 साल बाद चार डायरेक्टर पुलिस के हत्थे चढ़े
बिलासपुर। कम समय में रकम दोगुनी करने का लालच देकर लोगों से लाखों रुपये की ठगी करने वाली चिटफंड कंपनी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

 

ये खबर भी पढ़ें…
ज्वेलरी शोरूम में 12 करोड़ की चोरी, CCTV में कैद हुए नकाबपोश बदमाश
ज्वेलरी शोरूम में 12 करोड़ की चोरी, CCTV में कैद हुए नकाबपोश बदमाश
मध्यप्रदेश के कटनी जिले में किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वैलरी शोरूम में हुई करोड़ों रुपये की चोरी के मामले में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.