रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के विधानसभा थाना क्षेत्र में 13 वर्षीय बालिका के साथ सामूहिक दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। घटना में दो नाबालिगों के शामिल होने का आरोप है। आरोपियों की धमकी और डर के कारण पीड़िता ने करीब एक महीने तक घटना की जानकारी किसी को नहीं दी। अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में बालिका की तबीयत बिगड़ने पर मामले का खुलासा हुआ। शिकायत के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर बाल न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें बाल संप्रेषण गृह भेज दिया गया।

 सहेली के घर गई थी बालिका, अकेला पाकर बनाया निशाना

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, घटना 25 सितंबर की बताई जा रही है। पीड़िता कक्षा आठवीं की छात्रा है और अपनी सहेली से मिलने उसके घर गई थी। उस समय सहेली घर पर मौजूद नहीं थी, लेकिन उसका भाई और एक अन्य नाबालिग वहां मौजूद थे।

ये खबर भी पढ़ें…
शाहरुख खान के 61वें जन्मदिन पर फैंस को तोहफा, ‘किंग’ का पहला गाना ‘तू मिल जाए’ रिलीज
शाहरुख खान के 61वें जन्मदिन पर फैंस को तोहफा, ‘किंग’ का पहला गाना ‘तू मिल जाए’ रिलीज
बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान ने अपने 61वें जन्मदिन पर अपनी आने वाली फिल्म ‘किंग’ का पहला गाना ‘तू मिल जाए’...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आरोप है कि दोनों ने बालिका को अकेला पाकर उसे धमकाया और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपियों ने किसी को इसकी जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी भी दी। इससे डरी-सहमी बालिका घर लौट आई, लेकिन उसने परिजनों को घटना के बारे में कुछ नहीं बताया।

 तबीयत बिगड़ने पर मां को पता चली घटना

बताया जा रहा है कि अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में बालिका की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। उसे चक्कर आने की शिकायत होने लगी। परिजनों ने जब उससे पूछताछ की, तो उसने आखिरकार अपने साथ हुई घटना की जानकारी मां को दी।

इसके बाद पीड़िता के परिजन विधानसभा थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की।

ये खबर भी पढ़ें…
PF खाताधारकों के लिए खुशखबरी: व्हाट्सएप पर मिलेगी खाते की पूरी जानकारी, दफ्तर जाने की झंझट खत्म
PF खाताधारकों के लिए खुशखबरी: व्हाट्सएप पर मिलेगी खाते की पूरी जानकारी, दफ्तर जाने की झंझट खत्म
नई दिल्ली। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने अपने करोड़ों सब्सक्राइबर्स को बड़ी राहत देते हुए व्हाट्सएप के जरिए पीएफ...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दोनों आरोपी नाबालिग, बाल संप्रेषण गृह भेजे गए

पुलिस के मुताबिक, घटना में शामिल दोनों आरोपी नाबालिग हैं। उनकी उम्र 14 और 16 वर्ष बताई जा रही है। इनमें से एक ने पढ़ाई छोड़ दी है, जबकि दूसरा नौवीं कक्षा का छात्र है। दोनों आरोपी विधानसभा क्षेत्र की एक आवासीय कॉलोनी में रहते हैं।

पीड़िता और आरोपियों के माता-पिता मजदूरी करते हैं तथा सुबह काम पर निकल जाते हैं। आरोपियों का एक-दूसरे के घर आना-जाना भी था।

पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट और अन्य संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया। दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई। इसके बाद उन्हें बाल न्यायालय में पेश किया गया, जहां से बाल संप्रेषण गृह भेजने के आदेश दिए गए।

ये खबर भी पढ़ें…
रायपुर में GST का बड़ा एक्शन: खमतराई से 2 करोड़ का गुटखा जब्त, अवैध कारोबार का नेटवर्क खंगाल रही टीम
रायपुर में GST का बड़ा एक्शन: खमतराई से 2 करोड़ का गुटखा जब्त, अवैध कारोबार का नेटवर्क खंगाल रही टीम
रायपुर। राजधानी रायपुर में अवैध गुटखा कारोबार के खिलाफ जीएसटी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। खमतराई थाना क्षेत्र में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.