असम के मुख्यमंत्री और भाजपा नेता हिमंत बिस्वा सरमा ने आज कहा कि देश में वोटर लिस्ट से बाबर और औरंगजेब जैसे आक्रांताओं के नाम हटाए जाने चाहिए। राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी जो नाटक कर रहे हैं, वह हमारे लिए नहीं बल्कि वोटर लिस्ट से उन नामों को बचाए रखने के लिए है।

उन्होंने कहा​ कि जब राहुल गांधी, सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी और अन्य नेताओं के नाम वोटर लिस्ट में सुरक्षित हैं, तो फिर यह झूठ फैलाया जा रहा है कि लोगों के नाम काटे जा रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
कोरबा में दिल दहला देने वाली घटना: मोबाइल विवाद के बाद 9वीं की छात्रा ने की आत्महत्या
कोरबा में दिल दहला देने वाली घटना: मोबाइल विवाद के बाद 9वीं की छात्रा ने की आत्महत्या
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में मोबाइल फोन को लेकर हुए विवाद के बाद 17 वर्षीय किशोरी द्वारा आत्महत्या किए जाने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रविवार को शिमला में पार्टी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने तीखे अंदाज में कहा- “अगर इतना ही बांग्लादेश के लिए प्यार है, तो राहुल जी जाकर चुनाव बांग्लादेश से लड़ो।” सीएम ने धक्का देकर बांग्लादेश भेजने तक की बात कह दी।

‘असम आ जाओ धक्का देकर बांग्लादेश में घुसा दूंगा…’

हिमंत ने सभा में बरसते हुए कहा- “ये बांग्लादेशी यहां नहीं चलेगा। अगर इतना ही बांग्लादेश के लिए प्यार है, तो राहुल जी जाकर चुनाव बांग्लादेश से लड़ो।” इसके बाद हिमंत ने बरसते हुए कहा- “आप असम आ जाओ, धक्का देकर मैं आपको बांग्लादेश घुसा दूंगा। आप आ जाओ, इतना बांग्लादेश से प्यार है, तो आ जाओ असम में, मैं और सुवेंदु आपको पैराशूट लैंडिग करवा दूंगा।”

ये खबर भी पढ़ें…
अर्नब के बाद अब मुरासु की दस्तक! छत्तीसगढ़ के 9 जिलों में येलो अलर्ट
अर्नब के बाद अब मुरासु की दस्तक! छत्तीसगढ़ के 9 जिलों में येलो अलर्ट
रायपुर। छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के बाद अब एक और चक्रवात ‘मुरासु’ का प्रभाव देखने को मिल सकता है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.