नई दिल्ली। टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली करियर के उस मुकाम पर हैं, जहां वे लगभग हर मैच में कोई न कोई रिकॉर्ड अपने नाम कर लेते हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ बुधवार, 4 नवंबर से शुरू हो रही पांच मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में भी उनके पास एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करने का मौका होगा। कोहली इस समय शानदार फॉर्म में चल रहे हैं।

12 रन बनाते ही रचेंगे इतिहास

विराट कोहली वनडे में नंबर तीन पर खेलते हुए अब तक 305 पारियों में 12,988 रन बना चुके हैं। अगर वे न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में 12 रन बना लेते हैं, तो इस पोजीशन पर 13 हजार रन पूरे करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन जाएंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
संस्कारधानी स्ट्राइकर्स छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के पहले फाइनलिस्ट बने, न्यायधानी नाइट्स को 6-3 से हराया
संस्कारधानी स्ट्राइकर्स छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के पहले फाइनलिस्ट बने, न्यायधानी नाइट्स को 6-3 से हराया
रायपुर. 31 अक्टूबर 2026. छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का पहला सेमीफाइनल मुकाबला पूरे टूर्नामेंट के सबसे बेहतरीन मैचों में से एक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज रिकी पोंटिंग हैं, जिन्होंने 365 पारियों में 12,662 रन बनाए हैं। किसी एक पोजीशन पर खेलते हुए वनडे में सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है। उन्होंने सलामी बल्लेबाज के तौर पर 15,310 रन बनाए हैं।

सचिन को पीछे छोड़ने का भी मौका

अगर कोहली न्यूजीलैंड के खिलाफ इस सीरीज में एक शतक लगा देते हैं, तो वे लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक के मामले में सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ देंगे। फिलहाल कोहली और सचिन दोनों के नाम लिस्ट-ए में 60-60 शतक हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ कोहली का रिकॉर्ड

न्यूजीलैंड के खिलाफ 50 ओवर के क्रिकेट में कोहली का रिकॉर्ड शानदार रहा है। उन्होंने 36 मुकाबलों में 57 की औसत से 1,897 रन बनाए हैं, जिनमें सात शतक और 10 अर्धशतक शामिल हैं। वे न्यूजीलैंड के खिलाफ 154 रनों की नाबाद पारी भी खेल चुके हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
फाइनल में मैनपाट टाइटन्स का सामना संस्कारधानी स्ट्राइकर्स से, कड़े मुकाबले में बैलाडीला बुल्स को 3-1 से हराया
फाइनल में मैनपाट टाइटन्स का सामना संस्कारधानी स्ट्राइकर्स से, कड़े मुकाबले में बैलाडीला बुल्स को 3-1 से हराया
रायपुर. 31 अक्टूबर 2026. छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के फाइनल में मैनपाट टाइटन्स का मुकाबला संस्कारधानी स्ट्राइकर्स से होगा। आज खेले...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

न्यूजीलैंड की जमीन पर कोहली ने कुल 11 वनडे खेले हैं और 46 की औसत से 514 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके नाम एक शतक और चार अर्धशतक हैं।

वनडे सीरीज का कार्यक्रम

मैच तारीख

पहला वनडे 4 नवंबर

ये खबर भी पढ़ें…
न्यूजीलैंड ने भारत को 7 विकेट से रौंदा, फिर भी टीम इंडिया ने 3-2 से जीती सीरीज
न्यूजीलैंड ने भारत को 7 विकेट से रौंदा, फिर भी टीम इंडिया ने 3-2 से जीती सीरीज
न्यूजीलैंड ने पांचवें और आखिरी मुकाबले में भारत को 7 विकेट से शिकस्त देकर शानदार जीत दर्ज की। हालांकि, इस...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दूसरा वनडे 7 नवंबर

तीसरा वनडे 10 नवंबर

चौथा वनडे 13 नवंबर

ये खबर भी पढ़ें…
मुख्यमंत्री साय और केंद्रीय मंत्री डॉ. मांडविया छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में हुए शामिल
मुख्यमंत्री साय और केंद्रीय मंत्री डॉ. मांडविया छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में हुए शामिल
रायपुर, 01 नवंबर 2026/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में आयोजित...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पांचवां वनडे 15 नवंबर