रायपुर। छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के बाद अब एक और चक्रवात ‘मुरासु’ का प्रभाव देखने को मिल सकता है। इसके चलते प्रदेश में अगले तीन दिनों तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा। मौसम विभाग ने कई जिलों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना जताई है। कुछ इलाकों में बिजली गिरने की चेतावनी भी जारी की गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, 2 से 4 नवंबर तक प्रदेश के अलग-अलग जिलों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। सोमवार, 2 नवंबर को कांकेर और धमतरी समेत प्रदेश के नौ जिलों में येलो अलर्ट प्रभावी रहेगा। इन क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक होने की संभावना है।

ये खबर भी पढ़ें…
धान खरीदी में गड़बड़ी पर बड़ा एक्शन, 9 केंद्र प्रभारी बर्खास्त; 4 पर वसूली
धान खरीदी में गड़बड़ी पर बड़ा एक्शन, 9 केंद्र प्रभारी बर्खास्त; 4 पर वसूली
बलौदाबाजार। जिले में धान खरीदी के दौरान गड़बड़ी और अनियमितता बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वहीं, 3 और 4 नवंबर को बस्तर संभाग के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, इस दौरान प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में बारिश का दौर जारी रह सकता है। विशेषकर दक्षिण छत्तीसगढ़ में मौसम का प्रभाव अधिक देखने को मिल सकता है।

मौसम में बदलाव के साथ कुछ स्थानों पर बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका है। ऐसे में लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों के पास जाने से बचने की सलाह दी गई है।

मौसम विभाग ने किसानों को भी सतर्क रहने की सलाह दी है। लगातार बारिश से धान की फसल और कटाई-मिंजाई प्रभावित हो सकती है। प्रदेश में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

ये खबर भी पढ़ें…
अब भारतीय AI से चलेंगे अहम सरकारी काम, रक्षा क्षेत्र में भी होगा इस्तेमाल
अब भारतीय AI से चलेंगे अहम सरकारी काम, रक्षा क्षेत्र में भी होगा इस्तेमाल
भारत ने ‘इंडिया AI मिशन’ (India AI Mission) के तहत तीन और स्वदेशी AI मॉडल जारी किए हैं। भारत सरकार...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.