केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने दूसरी केंद्रीय एजेंसियों के साथ मिलकर महादेव ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर का प्रत्यर्पण सफलतापूर्वक करा लिया है। वह महादेव एप के अवैध सट्टेबाजी गिरोह का सरगना है। उसे ओमान से भारत लाया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
कोरबा में दिल दहला देने वाली घटना: मोबाइल विवाद के बाद 9वीं की छात्रा ने की आत्महत्या
कोरबा में दिल दहला देने वाली घटना: मोबाइल विवाद के बाद 9वीं की छात्रा ने की आत्महत्या
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में मोबाइल फोन को लेकर हुए विवाद के बाद 17 वर्षीय किशोरी द्वारा आत्महत्या किए जाने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सीबीआई की एक विशेष टीम ओमान भेजी गई थी। यह टीम उसे भारत वापस लेकर आई है। अब उसे रायपुर की सीबीआई विशेष अदालत में पेश किया जाएगा। वह सीबीआई के दो मामलों में वांछित है। इन दोनों मामलों में आरोपपत्र पहले ही दाखिल किए जा चुके हैं। इसके अलावा, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के एक मामले में भी वह वांछित है। इस मामले में अभियोजन शिकायत दाखिल की जा चुकी है।

यह प्रत्यर्पण भारत के लगातार जारी प्रयासों में एक बड़ी उपलब्धि है। भारत विदेशों में बैठकर भारतीय नागरिकों के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय आपराधिक कारोबार चलाने वाले भगोड़ों को वापस लाने की कोशिश कर रहा है। इसका उद्देश्य उन्हें भारतीय कानून के तहत उचित कानूनी प्रक्रिया का सामना कराना है।

ये खबर भी पढ़ें…
अर्नब के बाद अब मुरासु की दस्तक! छत्तीसगढ़ के 9 जिलों में येलो अलर्ट
अर्नब के बाद अब मुरासु की दस्तक! छत्तीसगढ़ के 9 जिलों में येलो अलर्ट
रायपुर। छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के बाद अब एक और चक्रवात ‘मुरासु’ का प्रभाव देखने को मिल सकता है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.