छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में मोबाइल फोन को लेकर हुए विवाद के बाद 17 वर्षीय किशोरी द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि भाई-बहन के बीच मोबाइल को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद मां ने फोन छिपा दिया, जिससे नाराज होकर किशोरी ने यह आत्मघाती कदम उठा लिया। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, मृतका सानिया बानो अयोध्यापुरी के शरीफ कुरैशी की बेटी थी। वह कक्षा 9वीं में पढ़ती थी। उसके पिता बकरे का कारोबार करते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
महादेव ऐप का प्रमोटर सौरभ चंद्राकर ओमान से भारत लाया गया, रायपुर कोर्ट में होगी पेशी
महादेव ऐप का प्रमोटर सौरभ चंद्राकर ओमान से भारत लाया गया, रायपुर कोर्ट में होगी पेशी
केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने दूसरी केंद्रीय एजेंसियों के साथ मिलकर महादेव ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर का प्रत्यर्पण सफलतापूर्वक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बताया जा रहा है कि 31 अक्टूबर की रात घर में मोबाइल फोन को लेकर सानिया और उसके भाई के बीच कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर मां ने मोबाइल फोन छिपा दिया। मां ने कथित तौर पर कहा कि मोबाइल के चक्कर में बच्चे आपस में लड़ते रहते हैं, इसलिए अब किसी को फोन नहीं दिया जाएगा।

इस बात से सानिया नाराज हो गई और घर के टॉयलेट में चली गई। काफी देर तक बाहर नहीं आने पर परिजनों को चिंता हुई। दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचे परिजनों ने उसे फंदे पर लटका हुआ पाया।

घटना की सूचना मिलने पर दर्री पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। किशोरी के इस कदम के पीछे की परिस्थितियों का पता लगाया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
अर्नब के बाद अब मुरासु की दस्तक! छत्तीसगढ़ के 9 जिलों में येलो अलर्ट
अर्नब के बाद अब मुरासु की दस्तक! छत्तीसगढ़ के 9 जिलों में येलो अलर्ट
रायपुर। छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के बाद अब एक और चक्रवात ‘मुरासु’ का प्रभाव देखने को मिल सकता है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.