बिलासपुर। जिले के ग्राम कुरेली में करंट लगने से ऑपरेटर अमन साहू की मौत के बाद ग्रामीणों में आक्रोश भड़क गया। मुआवजे और परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान ग्रामीणों का गुस्सा शांत कराने पहुंचे डिवीजनल इंजीनियर (DE) मिलिंद पांडेय को भी भीड़ के आक्रोश का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों ने उन्हें घेरकर बेरहमी से पीट दिया।

जानकारी के मुताबिक, अमन साहू की करंट लगने से मौत के बाद ग्रामीण मुआवजे और नौकरी की मांग पर अड़े हुए थे। स्थिति को संभालने और ग्रामीणों को समझाने के लिए डिवीजनल इंजीनियर मिलिंद पांडेय मौके पर पहुंचे। हालांकि, उनकी समझाइश से ग्रामीण शांत नहीं हुए और देखते ही देखते मामला हिंसक हो गया।

ये खबर भी पढ़ें…
बिलासपुर में बीमा पॉलिसी के बहाने युवती से दुष्कर्म, रैपिडो चालक पर गंभीर आरोप
बिलासपुर में बीमा पॉलिसी के बहाने युवती से दुष्कर्म, रैपिडो चालक पर गंभीर आरोप
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में बीमा पॉलिसी समझाने के बहाने एक युवती को लॉज ले जाकर दुष्कर्म करने का गंभीर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आक्रोशित ग्रामीणों ने DE पर लात-घूंसे और चप्पलों से हमला कर दिया। मारपीट के दौरान उनके कपड़े तक फट गए। मौके पर तैनात दो आरक्षकों ने किसी तरह हस्तक्षेप करते हुए अधिकारी को भीड़ के चंगुल से सुरक्षित बाहर निकाला।

घटना के बाद इलाके में तनावपूर्ण स्थिति निर्मित हो गई। मामले में पीड़ित अधिकारी की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

अमन साहू की मौत के बाद ग्रामीणों का आक्रोश और अधिकारी के साथ हुई मारपीट ने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब पुलिस जांच के बाद घटना में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
दिवाली बोनस के नाम पर साइबर ठगों का जाल, एक क्लिक में खाली हो सकता है बैंक खाता
दिवाली बोनस के नाम पर साइबर ठगों का जाल, एक क्लिक में खाली हो सकता है बैंक खाता
रायपुर. दिवाली का त्योहार नजदीक आते ही साइबर ठगों ने लोगों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। त्योहार के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.