भोपाल। करवा चौथ के दिन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक दुखद घटना सामने आई है। अवधपुरी थाना क्षेत्र में ब्यूटी पार्लर जाने को लेकर पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद 44 वर्षीय महिला की मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस को कमरे से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें लिखा है- ‘थैंक्यू हसबैंड, जा रही हूं, खुश रहो।’ पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मृतका की पहचान आरती कुर्रे के रूप में हुई है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, करवा चौथ के अवसर पर आरती तैयार होने के लिए ब्यूटी पार्लर जाना चाहती थीं। इसके लिए उन्होंने अपने पति अनिल कुर्रे से उन्हें पार्लर ले जाने को कहा था। हालांकि, पति ने किसी कारणवश उन्हें पार्लर ले जाने से मना कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई।

ये खबर भी पढ़ें…
जनगणना 2027: देश में कब से शुरू होगी आबादी की गिनती? जानिए किन राज्यों में लागू नहीं होगा तय शेड्यूल
जनगणना 2027: देश में कब से शुरू होगी आबादी की गिनती? जानिए किन राज्यों में लागू नहीं होगा तय शेड्यूल
नई दिल्ली। देश में लंबे समय से प्रतीक्षित जनगणना 2027 को लेकर केंद्र सरकार ने तारीखों का ऐलान कर दिया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कमरे में खुद को कर लिया था बंद

घटना के समय घर में आरती के ससुर सो रहे थे, जबकि उनका बेटा स्कूल गया हुआ था। पति से विवाद के बाद आरती अपने कमरे में चली गईं और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। काफी देर तक जब वह बाहर नहीं आईं तो उनके ससुर ने कई बार आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला।

अनहोनी की आशंका होने पर ससुर ने आरती के पति अनिल कुर्रे को फोन कर घर बुलाया। घर पहुंचने के बाद अनिल ने कमरे का दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने खिड़की का कांच तोड़कर अंदर देखा तो आरती कमरे में नीचे पड़ी हुई थीं। परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

ये खबर भी पढ़ें…
अब GPS पर निर्भरता होगी कम! ISRO का बड़ा धमाका, स्वदेशी NavIC सिस्टम को मिली नई ताकत
अब GPS पर निर्भरता होगी कम! ISRO का बड़ा धमाका, स्वदेशी NavIC सिस्टम को मिली नई ताकत
रायपुर। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अंतरिक्ष के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए स्वदेशी नेविगेशन...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सुसाइड नोट की प्रामाणिकता जांच रही पुलिस

सूचना मिलते ही अवधपुरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। एडिशनल डीसीपी अनिल शर्मा के मुताबिक, पुलिस ने मर्ग कायम कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। इसके अलावा पति-पत्नी के बीच हुए विवाद सहित घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। मौके से मिले सुसाइड नोट की प्रामाणिकता भी जांच के दायरे में है। पुलिस का कहना है कि जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

ये खबर भी पढ़ें…
सुप्रीम कोर्ट की चयन समिति का बड़ा फैसला, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिलेंगे छह नए न्यायाधीश
सुप्रीम कोर्ट की चयन समिति का बड़ा फैसला, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिलेंगे छह नए न्यायाधीश
रायपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। सुप्रीम कोर्ट की चयन...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

 

ये खबर भी पढ़ें…
बॉलीवुड को बड़ा झटका: मशहूर निर्देशक संजय गुप्ता का निधन, 57 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
बॉलीवुड को बड़ा झटका: मशहूर निर्देशक संजय गुप्ता का निधन, 57 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
चर्चित निर्माता-निर्देशक संजय गुप्ता के निधन की खबर है। 30 अक्तूबर को उन्होंने दुनिया को अलविदा कहा। दिग्गज निर्देशक संजय...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.