भारत में 2030 में होने वाले पुरुष और महिला एफआईएच हॉकी विश्व कप की मेजबानी को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। पंजाब, ओडिशा और तमिलनाडु इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट की मेजबानी की दौड़ में सबसे आगे हैं। हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि ओडिशा विश्व कप की मेजबानी के लिए पहली प्राथमिकता होगा।

ओडिशा इससे पहले दो बार पुरुष हॉकी विश्व कप की मेजबानी कर चुका है। वहीं, तमिलनाडु ने पिछले साल चेन्नई और मदुरै में पुरुष जूनियर हॉकी विश्व कप का सफल आयोजन किया था। दूसरी ओर, भारतीय हॉकी की मजबूत नर्सरी माने जाने वाले पंजाब को अब तक विश्व कप की मेजबानी का मौका नहीं मिला है।

ये खबर भी पढ़ें…
न्यायधानी नाइट्स और मैनपाट टाइटन्स के डिफेंडर्स का बेहतरीन प्रदर्शन, मैच 1-1 से ड्रॉ
न्यायधानी नाइट्स और मैनपाट टाइटन्स के डिफेंडर्स का बेहतरीन प्रदर्शन, मैच 1-1 से ड्रॉ
रायपुर. 28 अक्टूबर 2026. छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के आज के कम स्कोर वाले पहले मुकाबले में न्यायधानी नाइट्स और मैनपाट...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

भोलानाथ सिंह ने पीटीआई से बातचीत में कहा कि ओडिशा, तमिलनाडु और पंजाब तीनों मेजबानी की दौड़ में शामिल हैं। अगर ओडिशा को एक बार फिर विश्व कप की मेजबानी मिलती है तो यह राज्य के लिए बड़ी उपलब्धि होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि ओडिशा उनकी पहली प्राथमिकता है।

देश के हर कोने तक हॉकी पहुंचाने का लक्ष्य

हॉकी इंडिया के महासचिव ने कहा कि पदभार संभालने के बाद से उनका मुख्य उद्देश्य हॉकी को देश के हर कोने तक पहुंचाना रहा है। इसी दिशा में मध्य प्रदेश को भी अंतरराष्ट्रीय हॉकी आयोजन की मेजबानी का अवसर दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि महिला चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन 19 से 28 नवंबर तक भोपाल में होगा। खास बात यह है कि मध्य प्रदेश में अब तक किसी अंतरराष्ट्रीय हॉकी टूर्नामेंट का आयोजन नहीं हुआ था।

पंजाब को एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी मिलने के पीछे राज्य की समृद्ध हॉकी विरासत को अहम वजह बताया गया है। भोलानाथ सिंह के मुताबिक, जब उन्होंने हॉकी इंडिया के महासचिव का पद संभाला तो पाया कि भारतीय टीम में पंजाब के कई खिलाड़ी शामिल हैं। बातचीत के दौरान खिलाड़ियों ने बताया कि वे दुनिया के कई देशों में अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं, लेकिन उनके माता-पिता ने उन्हें अपने प्रदेश में खेलते हुए कभी नहीं देखा।

ये खबर भी पढ़ें…
नीरज यादव की मौत पर उठे सवाल, परिजनों ने निष्पक्ष जांच की मांग की
नीरज यादव की मौत पर उठे सवाल, परिजनों ने निष्पक्ष जांच की मांग की
भारत के लिए पैरा एशियन गेम्स में तीन गोल्ड मेडल जीतने वाले पैरा एथलीट नीरज यादव (42 वर्ष) ने कथित...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसी बात से प्रेरित होकर उन्होंने पंजाब में अंतरराष्ट्रीय हॉकी टूर्नामेंट आयोजित कराने का संकल्प लिया। मौजूदा एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी पिछले 17 वर्षों में पहला मौका है, जब पंजाब किसी अंतरराष्ट्रीय हॉकी टूर्नामेंट की मेजबानी कर रहा है।

चार खिलाड़ियों के संन्यास की अटकलों पर भी दी प्रतिक्रिया

इस बीच भारतीय हॉकी टीम के चार अनुभवी खिलाड़ियों मनदीप सिंह, जरमनप्रीत सिंह, अमित रोहिदास और नीलाकांता शर्मा के भविष्य को लेकर भी चर्चा हो रही है। खबरों के मुताबिक, एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी भारत की ओर से इन खिलाड़ियों का अंतिम टूर्नामेंट हो सकता है।

हालांकि, नीलाकांता शर्मा पहले ही इसे अपना आखिरी टूर्नामेंट घोषित कर चुके हैं, जबकि मनदीप सिंह, जरमनप्रीत सिंह और अमित रोहिदास ने टीम में बने रहने की इच्छा जताई है।

ये खबर भी पढ़ें…
बैलाडिला बुल्स ने दर्ज की पहली जीत, सेमीफाइनल की आस बाकी
बैलाडिला बुल्स ने दर्ज की पहली जीत, सेमीफाइनल की आस बाकी
रायपुर. 29 अक्टूबर 2026. बारिश से प्रभावित राजधानी रॉयल्स बनाम बैलाडिला बुल्स के मुकाबले में चिंगलेनसाना सिंह की टीम ने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस मामले पर भोलानाथ सिंह ने कहा कि हॉकी इंडिया ने किसी भी खिलाड़ी को संन्यास लेने के लिए नहीं कहा है और न ही इस तरह का कोई फैसला लिया गया है। उन्होंने कहा कि जो खिलाड़ी फिट और खेलने में सक्षम हैं, वे आगे भी खेलते रहेंगे। उन्होंने साफ किया कि खिलाड़ियों के भविष्य का फैसला उनकी फिटनेस और क्षमता के आधार पर होना चाहिए।

अगले ओलंपिक में पदक जीतने का लक्ष्य

भोलानाथ सिंह ने कहा कि भारतीय हॉकी का लक्ष्य अगले ओलंपिक में पदक जीतना है। इसके लिए खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं, अंतरराष्ट्रीय अनुभव और लगातार प्रतिस्पर्धा के अवसर उपलब्ध कराना जरूरी है। देश के अलग-अलग राज्यों में अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट आयोजित करने की पहल भी इसी रणनीति का हिस्सा है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
खराब मौसम और बारिश के कारण छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के आज के मुकाबले स्थगित, 30 अक्टूबर को होंगे दोनों मैच
खराब मौसम और बारिश के कारण छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के आज के मुकाबले स्थगित, 30 अक्टूबर को होंगे दोनों मैच
रायपुर. 29 अक्टूबर 2026. चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के कारण छत्तीसगढ़ में बने प्रतिकूल मौसम के चलते मैदान में खिलाड़ियों की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.