छत्तीसगढ़ में कथित शराब, कोल और DMF घोटालों से जुड़े मामलों की जांच तेज हो गई है। प्रवर्तन निदेशालय (ED), आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) और एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की अलग-अलग टीमें प्रदेश के कई जिलों में एक साथ जांच और छापेमारी कर रही हैं। रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, राजनांदगांव, गरियाबंद और कोरबा में कारोबारियों और अन्य संबंधित लोगों के ठिकानों पर कार्रवाई जारी है।

रायपुर में अनवर ढेबर और रियल एस्टेट कारोबारी के यहां जांच

राजधानी रायपुर में ED की टीम कथित शराब घोटाले से जुड़े मामले में अनवर ढेबर के घर जांच कर रही है। वहीं, EOW की टीम VIP स्टेट स्थित रियल एस्टेट कारोबारी सुदर्शन शर्मा के निवास पर पहुंची है। यहां दस्तावेजों की जांच और महत्वपूर्ण जानकारियां जुटाई जा रही हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: बिना विभागीय जांच कर्मचारी को अनिवार्य सेवानिवृत्ति देना अवैधानिक
हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: बिना विभागीय जांच कर्मचारी को अनिवार्य सेवानिवृत्ति देना अवैधानिक
रायपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के एक कर्मचारी को अनिवार्य सेवानिवृत्ति देने के मामले में महत्वपूर्ण फैसला...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

राजनांदगांव में कारोबारियों के ठिकानों पर कार्रवाई

राजनांदगांव में कारोबारी वैभव गोलछा और जय बग्गा के ठिकानों पर भी जांच की जा रही है। जांच एजेंसियां संबंधित दस्तावेजों और कारोबारी गतिविधियों की पड़ताल में जुटी हैं।

भिलाई में ट्रांसपोर्ट कारोबारी के घर पहुंची टीम

दुर्ग जिले के भिलाई में ट्रांसपोर्ट कारोबारी जितेंद्र सिंह के घर EOW और ACB की टीम कार्रवाई कर रही है। बताया जा रहा है कि यह जांच उनके साले संतोष सिंह के ऑयल और ट्रांसपोर्ट कारोबार से जुड़े मामले में की जा रही है।

बिलासपुर और गरियाबंद में भी जांच का दायरा बढ़ा

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 33 अधिकारियों का तबादला
छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 33 अधिकारियों का तबादला
रायपुर। छत्तीसगढ़ के पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। विभाग में 33 पुलिस अधिकारियों के तबादले किए...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बिलासपुर में कोल कारोबारी शाहिद खान के उसलापुर स्थित अलका एवेन्यू निवास पर ACB-EOW की टीम जांच कर रही है।

वहीं, गरियाबंद जिले के गोबरा नवापारा और राजिम में कारोबारी विमल पारख तथा राजा पारख के प्रतिष्ठानों पर भी जांच जारी है। इनमें शांति विजय और नवकार ज्वेलर्स सहित अन्य प्रतिष्ठानों के साथ राजा पारख के निवास पर कार्रवाई का उल्लेख है।

फिलहाल विभिन्न जांच एजेंसियां अलग-अलग मामलों से जुड़े दस्तावेजों और लेन-देन की पड़ताल कर रही हैं। कार्रवाई के दौरान क्या-क्या महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आती हैं और जांच का अगला कदम क्या होगा, इस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में शर्मनाक घटना: जांच के नाम पर महिला मरीज से छेड़छाड़, आरोपी डॉक्टर गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में शर्मनाक घटना: जांच के नाम पर महिला मरीज से छेड़छाड़, आरोपी डॉक्टर गिरफ्तार
सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में इलाज के नाम पर महिला मरीज के साथ अश्लील हरकत करने का गंभीर मामला...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

 

ये खबर भी पढ़ें…
शादी से लौट रहे परिवार की कार को स्कोडा ने मारी जोरदार टक्कर, घर पहुंचने से पहले उजड़ गई खुशियां
शादी से लौट रहे परिवार की कार को स्कोडा ने मारी जोरदार टक्कर, घर पहुंचने से पहले उजड़ गई खुशियां
रायपुर। राजधानी रायपुर में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। तेलीबांधा थाना क्षेत्र के अग्रसेन धाम चौक पर देर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.