नई दिल्ली। मानसून की विदाई के बाद भी देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। बारिश, तेज आंधी और वज्रपात ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। मौसम विभाग ने 30 अक्टूबर को देश के 16 राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है। इस दौरान कुछ इलाकों में हवा की रफ्तार 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, उत्तर भारत से लेकर पूर्वी और दक्षिणी भारत के कई राज्यों में मौसम का असर देखने को मिलेगा। ओडिशा, बिहार, झारखंड और आंध्र प्रदेश में तेज आंधी और भारी बारिश की आशंका जताई गई है। वहीं, पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में तापमान में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। पहाड़ी राज्यों में भूस्खलन और उत्तर भारत के कई इलाकों में आकाशीय बिजली गिरने की आशंका भी है।

ये खबर भी पढ़ें…
जनगणना 2027: देश में कब से शुरू होगी आबादी की गिनती? जानिए किन राज्यों में लागू नहीं होगा तय शेड्यूल
जनगणना 2027: देश में कब से शुरू होगी आबादी की गिनती? जानिए किन राज्यों में लागू नहीं होगा तय शेड्यूल
नई दिल्ली। देश में लंबे समय से प्रतीक्षित जनगणना 2027 को लेकर केंद्र सरकार ने तारीखों का ऐलान कर दिया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पश्चिम बंगाल के तटीय क्षेत्र के पास तूफानी हवाओं के प्रभाव से पूर्वी भारत में मौसम और बिगड़ सकता है। कुछ राज्यों में ओलावृष्टि की भी चेतावनी दी गई है। इसके अलावा दक्षिणी पंजाब और आसपास के क्षेत्रों में चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर भारत के कई हिस्सों में बारिश और तेज हवाएं चलने का अनुमान है।

16 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, 30 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार, झारखंड, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और गुजरात में बारिश और आंधी की संभावना है।

इन राज्यों के कुछ इलाकों में 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। खराब मौसम का असर आम जनजीवन के साथ-साथ कृषि गतिविधियों पर भी पड़ सकता है। तेज हवाओं, बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को नुकसान होने की आशंका है।

ये खबर भी पढ़ें…
अब GPS पर निर्भरता होगी कम! ISRO का बड़ा धमाका, स्वदेशी NavIC सिस्टम को मिली नई ताकत
अब GPS पर निर्भरता होगी कम! ISRO का बड़ा धमाका, स्वदेशी NavIC सिस्टम को मिली नई ताकत
रायपुर। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अंतरिक्ष के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए स्वदेशी नेविगेशन...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली: मौसम विभाग ने राजधानी में 30 अक्टूबर को बारिश और तेज आंधी की चेतावनी जारी की है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। दिल्ली में अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

उत्तर प्रदेश के इन जिलों में बारिश का अलर्ट

उत्तर प्रदेश: प्रदेश के कई जिलों में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार गौतमबुद्ध नगर, मेरठ, गाजियाबाद, आगरा, मथुरा, अलीगढ़, कानपुर, लखीमपुर खीरी, बहराइच, गोंडा, आजमगढ़, मऊ, गाजीपुर, संतकबीर नगर, बलिया, सीतापुर, मैनपुरी, पीलीभीत, मिर्जापुर, सोनभद्र, प्रयागराज, गोरखपुर और देवरिया में बारिश हो सकती है।

इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। राजधानी लखनऊ में अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

ये खबर भी पढ़ें…
सुप्रीम कोर्ट की चयन समिति का बड़ा फैसला, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिलेंगे छह नए न्यायाधीश
सुप्रीम कोर्ट की चयन समिति का बड़ा फैसला, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिलेंगे छह नए न्यायाधीश
रायपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। सुप्रीम कोर्ट की चयन...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बिहार के इन जिलों में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी

बिहार: राज्य के कई जिलों में मौसम विभाग ने भारी बारिश और तेज आंधी का अलर्ट जारी किया है। बेगूसराय, लखीसराय, जमुई, गया, पटना, जहानाबाद, भोजपुर, बक्सर, मुंगेर, बांका, भागलपुर, कैमूर, नवादा, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, कटिहार और किशनगंज में खराब मौसम की आशंका है।

पटना में 30 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

किसानों और आम लोगों को सतर्क रहने की सलाह

मौसम में अचानक बदलाव को देखते हुए लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है। तेज आंधी और बिजली चमकने के दौरान खुले मैदानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहें। किसानों को भी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार कृषि कार्यों की योजना बनाने और कटी हुई फसल को सुरक्षित रखने की सलाह दी जाती है। पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा करने वाले लोगों को भूस्खलन की आशंका को देखते हुए विशेष सतर्कता बरतनी चाहिए।

ये खबर भी पढ़ें…
बॉलीवुड को बड़ा झटका: मशहूर निर्देशक संजय गुप्ता का निधन, 57 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
बॉलीवुड को बड़ा झटका: मशहूर निर्देशक संजय गुप्ता का निधन, 57 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
चर्चित निर्माता-निर्देशक संजय गुप्ता के निधन की खबर है। 30 अक्तूबर को उन्होंने दुनिया को अलविदा कहा। दिग्गज निर्देशक संजय...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.