रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार ने दीपावली से पहले प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों और पेंशनरों को बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) और पेंशनरों की महंगाई राहत (DR) में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी करने का ऐलान किया है। इस फैसले के बाद अब कर्मचारियों और पेंशनरों को 58 प्रतिशत के बजाय 60 प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ता एवं महंगाई राहत मिलेगी। बढ़ी हुई दरें 1 नवंबर 2026 से लागू होंगी।

5.35 लाख कर्मचारियों और पेंशनरों को मिलेगा लाभ

राज्य सरकार के इस फैसले से प्रदेश के करीब 3 लाख 85 हजार शासकीय कर्मचारी और 1 लाख 50 हजार पेंशनर लाभान्वित होंगे। यानी कुल 5 लाख 35 हजार लोगों को इस बढ़ोतरी का सीधा फायदा मिलेगा। लंबे समय से महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की उम्मीद लगाए बैठे कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए यह फैसला राहत लेकर आया है।

ये खबर भी पढ़ें…
धान खरीदी से पहले किसानों की बढ़ी मुश्किलें, एग्रीस्टैक अप्रूवल नहीं होने से कृषक उन्नति योजना पर भी संकट
धान खरीदी से पहले किसानों की बढ़ी मुश्किलें, एग्रीस्टैक अप्रूवल नहीं होने से कृषक उन्नति योजना पर भी संकट
रायपुर। छत्तीसगढ़ में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत 15 नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होने जा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सरकार पर हर महीने 36 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार

महंगाई भत्ते और महंगाई राहत में 2 प्रतिशत की वृद्धि से राज्य सरकार के खजाने पर अतिरिक्त वित्तीय भार पड़ेगा। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, इस फैसले से सरकार पर हर महीने लगभग 36 करोड़ रुपये का अतिरिक्त खर्च आएगा। वहीं, सालाना वित्तीय भार करीब 432 करोड़ रुपये रहने का अनुमान है।

मुख्यमंत्री ने क्या कहा?

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि राज्य सरकार शासकीय कर्मचारियों और पेंशनरों के हितों के प्रति संवेदनशील है। दीपावली से पहले लिया गया यह निर्णय उन्हें आर्थिक राहत प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस फैसले से कर्मचारियों और पेंशनरों के परिवारों में त्योहार की खुशियां और उत्साह बढ़ेगा।

इस फैसले के बाद प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों को नवंबर से बढ़ी हुई दरों के अनुसार महंगाई भत्ता और महंगाई राहत मिलेगी।

ये खबर भी पढ़ें…
साय कैबिनेट में यूसीसी से लेकर धान खरीदी तक पर मंथन, कई अहम प्रस्तावों को मिल सकती है मंजूरी
साय कैबिनेट में यूसीसी से लेकर धान खरीदी तक पर मंथन, कई अहम प्रस्तावों को मिल सकती है मंजूरी
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में 18 नवंबर को राज्य मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.