नई दिल्ली। केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स को जल्द ही महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) में बढ़ोतरी का तोहफा मिल सकता है। जुलाई 2026 से लागू होने वाली अगली DA किस्त की घोषणा का इंतजार किया जा रहा है। कर्मचारी संगठनों को उम्मीद है कि केंद्र सरकार दशहरे से पहले इस संबंध में फैसला ले सकती है।

फिलहाल केंद्रीय कर्मचारियों को 60 प्रतिशत DA मिल रहा है। उपलब्ध AICPI-IW आंकड़ों के आधार पर जुलाई 2026 की संशोधित दर 3 प्रतिशत बढ़कर 63 प्रतिशत होने का अनुमान है। कुछ रिपोर्टों में यह बढ़ोतरी 3 से 4 प्रतिशत तक होने की संभावना जताई गई है, जिससे DA 63 या 64 प्रतिशत तक पहुंच सकता है। हालांकि, अंतिम दर की पुष्टि केंद्र सरकार की आधिकारिक घोषणा के बाद ही होगी।

ये खबर भी पढ़ें…
जिस दूध को रोज पीते हैं, उसमें भी प्लास्टिक! पीयू की रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा
जिस दूध को रोज पीते हैं, उसमें भी प्लास्टिक! पीयू की रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा
चंडीगढ़। एजेंसी। सुबह बच्चों को स्कूल भेजने से पहले दूध पिलाना हो या बुजुर्गों की दिनचर्या की शुरुआत दूध के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

DA की गणना औद्योगिक श्रमिकों के लिए अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (AICPI-IW) के 12 महीने के औसत के आधार पर की जाती है। जुलाई 2025 से जून 2026 के आंकड़ों के आधार पर गणना करीब 63.76 प्रतिशत आती है, जिसे सामान्य सरकारी प्रक्रिया के अनुसार पूर्णांक में 63 प्रतिशत माना जा रहा है।

यदि सरकार 3 प्रतिशत DA बढ़ोतरी को मंजूरी देती है, तो संशोधित DA 60 से बढ़कर 63 प्रतिशत हो जाएगा। यह बढ़ोतरी 1 जुलाई 2026 से प्रभावी मानी जाएगी। ऐसे में घोषणा होने पर कर्मचारियों को जुलाई, अगस्त और सितंबर का एरियर भी मिल सकता है। हालांकि, अक्टूबर की सैलरी में एरियर के भुगतान की तारीख सरकार के आधिकारिक आदेश पर निर्भर करेगी।

इससे करीब 50 लाख केंद्रीय कर्मचारी और लगभग 65-69 लाख पेंशनर्स प्रभावित हो सकते हैं। इससे पहले अप्रैल 2026 में केंद्र सरकार ने DA को 58 से बढ़ाकर 60 प्रतिशत किया था, जो 1 जनवरी 2026 से प्रभावी था।

ये खबर भी पढ़ें…
बाजारों में ग्राहकों की आवाजाही पर संकट की आशंका, कारोबारियों ने राहुल गांधी से की अपील
बाजारों में ग्राहकों की आवाजाही पर संकट की आशंका, कारोबारियों ने राहुल गांधी से की अपील
दिल्ली के कारोबारियों ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से 1 नवंबर को प्रस्तावित रैली नहीं करने की अपील की है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.