नई दिल्ली। नए मतदाताओं के रजिस्ट्रेशन के लिए भरे जाने वाले Form-6 को लेकर चुनाव आयोग ने बड़ा बदलाव किया है। SIR यानी विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया पूरी हो चुके राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में ऑनलाइन Form-6 से अतिरिक्त SIR घोषणा पत्र हटा दिया गया है। अब ऐसे क्षेत्रों में नए मतदाताओं के नाम जोड़ने के लिए निर्धारित वैधानिक Form-6 का इस्तेमाल किया जाएगा।

पहले क्या पूछा जा रहा था?

SIR के दौरान ऑनलाइन Form-6 के साथ एक अतिरिक्त घोषणा जोड़ी गई थी। इसमें नए आवेदक से पुराने मतदाता रिकॉर्ड के संबंध में जानकारी मांगी जाती थी। आवेदक को यह बताना होता था कि उसका नाम पिछली SIR वाली मतदाता सूची में था या नहीं। यदि उसका नाम नहीं था तो माता-पिता अथवा दादा-दादी का नाम उस सूची में होने की जानकारी देने का विकल्प भी था।

ये खबर भी पढ़ें…
दिनदहाड़े कुणाल घोष की कार पर हमला, बोले- हमलावरों के पास थे रिवॉल्वर
दिनदहाड़े कुणाल घोष की कार पर हमला, बोले- हमलावरों के पास थे रिवॉल्वर
कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस (TMC) विधायक कुणाल घोष ने रविवार को दावा किया कि कोलकाता में दिनदहाड़े उनकी कार पर फिर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अब क्या बदला है?

चुनाव आयोग ने 26 सितंबर को स्पष्ट किया था कि SIR अवधि के बाहर सामान्य वैधानिक Form-6 का इस्तेमाल किया जाएगा। इसके बाद 30 सितंबर को SIR पूरा हो चुके राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में ECINET पोर्टल तथा संबंधित मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइटों से अतिरिक्त घोषणा हटा दी गई।

5 सवाल-जवाब में समझिए बदलाव

1. Form-6 किसके लिए है?

पहली बार मतदाता बनने वाले पात्र नागरिक मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाने के लिए Form-6 भरते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
विदेश मंत्रालय द्वारा SING फोरम 2026 के लिए छत्तीसगढ़ का चयन; मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे राज्य प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व
विदेश मंत्रालय द्वारा SING फोरम 2026 के लिए छत्तीसगढ़ का चयन; मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे राज्य प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व
रायपुर, 29 सितम्बर 2026/ छत्तीसगढ़ अब अपनी औद्योगिक प्रगति और निवेश संभावनाओं को अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत करने जा रहा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

2. पहले अतिरिक्त घोषणा में क्या पूछा जाता था?

आवेदक से अपने तथा माता-पिता/दादा-दादी के पिछले SIR के दौरान मतदाता सूची में नाम होने से जुड़ी जानकारी मांगी जाती थी।

3. क्या यह बदलाव हर जगह लागू है?

ये खबर भी पढ़ें…
जापानी निवेशकों के रडार पर छत्तीसगढ़, JETRO ने अपनी वेबसाइट पर राज्य की निवेश संभावनाओं को दी जगह
जापानी निवेशकों के रडार पर छत्तीसगढ़, JETRO ने अपनी वेबसाइट पर राज्य की निवेश संभावनाओं को दी जगह
रायपुर, 28 सितंबर 2026/ जापान के साथ छत्तीसगढ़ की आर्थिक और औद्योगिक साझेदारी की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

नहीं। अतिरिक्त SIR घोषणा उन राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में हटाई गई है, जहां SIR की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।

4. अब ऐसे क्षेत्रों में कौन-सा Form-6 भरा जाएगा?

SIR पूरा होने के बाद नए मतदाताओं के लिए Registration of Electors Rules, 1960 के तहत निर्धारित वैधानिक Form-6 का इस्तेमाल किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
खड़गे का ऐलान- 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग तक मार्च करेगा विपक्ष, SIR के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन
खड़गे का ऐलान- 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग तक मार्च करेगा विपक्ष, SIR के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन
नई दिल्ली। मतदाता सूची के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) को लेकर विपक्षी दलों ने चुनाव आयोग के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

5. इस बदलाव का सीधा मतलब क्या है?

SIR पूरा हो चुके क्षेत्रों में नए मतदाता को Form-6 भरते समय अतिरिक्त SIR घोषणा के तहत अपने या माता-पिता के पुराने SIR रिकॉर्ड की जानकारी नहीं देनी होगी।