रायपुर। महादेव बेटिंग ऐप और ऑनलाइन सट्टा मामले में CBI ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वांटेड आरोपी अभिषेक कुमार को गिरफ्तार किया है। दुबई से भारत लौटे अभिषेक को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंचते ही CBI ने गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को हैदराबाद की स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां से CBI को उसकी 3 दिन की ट्रांजिट रिमांड मिली। इसके बाद अभिषेक को रायपुर लाकर कोर्ट में पेश किया गया। रायपुर कोर्ट ने उसे 2 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
पत्रकारों की सुरक्षा बनाम कानून-व्यवस्था, सुप्रीम कोर्ट ने जांच पांच सदस्यीय समिति को सौंपी
पत्रकारों की सुरक्षा बनाम कानून-व्यवस्था, सुप्रीम कोर्ट ने जांच पांच सदस्यीय समिति को सौंपी
उच्चतम न्यायालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह इस बात पर विचार करेगा कि पत्रकार कहलाने के योग्य कौन है...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

CBI के मुताबिक, अभिषेक कुमार महादेव बुक के जरिए संचालित ऑनलाइन सट्टा और जुआ गतिविधियों में सक्रिय रूप से शामिल था। उस पर अलग-अलग पैनल के बीच समन्वय करने और सट्टे से जुटाई गई रकम के कलेक्शन में भूमिका निभाने का आरोप है। जांच एजेंसी का दावा है कि अवैध सट्टे से अर्जित रकम से उसने दुबई में अचल संपत्तियां भी खरीदी थीं। गिरफ्तारी के बाद तलाशी के दौरान कुछ महत्वपूर्ण सामग्री भी जब्त की गई है।

सौरभ चंद्राकर और शुभम सोनी के साथ काम करने का दावा

CBI के अनुसार, जांच के दौरान जब्त सामग्री से अभिषेक कुमार के महादेव बेटिंग ऐप के संचालन से सक्रिय रूप से जुड़े होने के संकेत मिले हैं। एजेंसी का दावा है कि वह महादेव ऐप के मुख्य आरोपियों सौरभ चंद्राकर और शुभम सोनी के साथ मिलकर काम करता था।

13 FIR की CBI कर रही जांच

महादेव बेटिंग ऐप से जुड़े मामलों में छत्तीसगढ़ के अलग-अलग थानों में दर्ज 13 FIR राज्य सरकार ने CBI को ट्रांसफर की थीं। इसके बाद केंद्रीय जांच एजेंसी ने इन सभी मामलों की जांच अपने हाथ में ले ली।

ये खबर भी पढ़ें…
UPPSC APO भर्ती पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, प्रीलिम्स रिजल्ट रद्द, मुख्य परीक्षा फिर होगी
UPPSC APO भर्ती पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, प्रीलिम्स रिजल्ट रद्द, मुख्य परीक्षा फिर होगी
UPPSC APO भर्ती 2025 को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले के बाद अभ्यर्थियों के बीच असमंजस की स्थिति है। हाईकोर्ट...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

CBI के मुताबिक, अब तक इस मामले में 100 आरोपियों के खिलाफ 8 चार्जशीट दाखिल की जा चुकी हैं। इनमें महादेव बेटिंग ऐप के मुख्य प्रमोटर, पैनल ऑपरेटर, हवाला ऑपरेटर और छत्तीसगढ़ सरकार के लोक सेवक शामिल हैं।

7 रेड कॉर्नर नोटिस, 2 प्रत्यर्पण प्रस्ताव

CBI फरार मुख्य प्रमोटरों को भारत वापस लाने की प्रक्रिया में भी जुटी है। एजेंसी के अनुसार, अब तक 7 रेड कॉर्नर नोटिस और 2 प्रत्यर्पण प्रस्ताव भेजे जा चुके हैं। वहीं, दो आरोपियों के खिलाफ प्रत्यर्पण की कार्रवाई जारी है।

CBI ने कहा है कि ऑनलाइन सट्टा कारोबार में शामिल आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के साथ-साथ अपराध से अर्जित धन का पता लगाने की कार्रवाई भी जारी रहेगी।

ये खबर भी पढ़ें…
महादेव सट्टा केस में ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली के कैटरर और कारोबारी के ठिकानों पर छापे
महादेव सट्टा केस में ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली के कैटरर और कारोबारी के ठिकानों पर छापे
दिल्ली। महादेव ऑनलाइन सट्टा मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने दिल्ली के लग्जरी कैटरर राहुल मक्कर, रियल एस्टेट कारोबारी शेली...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.