श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। नवी मुंबई से श्रीनगर पहुंची इंडिगो की फ्लाइट 6E 225 पार्किंग बे में ले जाते समय विजुअल डॉकिंग गाइडेंस सिस्टम (VDGS) के खंभे से टकरा गई। हादसे में विमान के एक हिस्से को नुकसान पहुंचा है। राहत की बात यह है कि विमान में सवार सभी यात्री और क्रू मेंबर्स सुरक्षित हैं।

पार्किंग के दौरान हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, इंडिगो का एयरबस विमान शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे लैंडिंग के बाद बे-06 (Bay 06) में पार्क किया जा रहा था। इसी दौरान विमान का दाहिना पंख VDGS पोल से टकरा गया। टक्कर के बाद एयरपोर्ट पर मौजूद ग्राउंड स्टाफ और अधिकारियों में अफरा-तफरी मच गई।

ये खबर भी पढ़ें…
PM Kisan: कब आएगी 24वीं किस्त? किसानों के खाते में फिर आएंगे ₹2000, जानें पूरा अपडेट
PM Kisan: कब आएगी 24वीं किस्त? किसानों के खाते में फिर आएंगे ₹2000, जानें पूरा अपडेट
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi) से जुड़े करोड़ों किसानों को अब 24वीं किस्त का...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हालांकि, स्थिति को जल्द ही नियंत्रित कर लिया गया। हादसे में किसी यात्री या क्रू सदस्य के घायल होने की सूचना नहीं है।

सभी यात्रियों को सुरक्षित उतारा गया

घटना की जानकारी मिलते ही एयरपोर्ट की इमरजेंसी रिस्पांस टीम और इंडिगो का ग्राउंड स्टाफ मौके पर पहुंच गया। विमान में सवार यात्रियों को सुरक्षा प्रक्रिया के तहत बाहर निकाला गया और टर्मिनल बिल्डिंग तक पहुंचाया गया। सभी यात्रियों के सुरक्षित होने से एयरपोर्ट प्रशासन और उनके परिजनों ने राहत की सांस ली।

DGCA ने शुरू की जांच

घटना की गंभीरता को देखते हुए नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) और एयरपोर्ट प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच में यह पता लगाया जाएगा कि विमान की पार्किंग के दौरान टक्कर किस वजह से हुई। अधिकारियों की ओर से ग्राउंड स्टाफ की प्रक्रिया, VDGS की स्थिति और अन्य तकनीकी पहलुओं की भी जांच की जा सकती है।

ये खबर भी पढ़ें…
NEET PG री-एग्जाम की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, बार काउंसिल को कार्रवाई की चेतावनी
NEET PG री-एग्जाम की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, बार काउंसिल को कार्रवाई की चेतावनी
नई दिल्ली। एजेंसी। सुप्रीम कोर्ट ने NEET PG 2026 की दोबारा परीक्षा कराने की मांग वाली जनहित याचिका गुरुवार को...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.