बिलासपुर. न्यायधानी बिलासपुर में हलषष्ठी पर्व की तैयारियां तेज होते ही बाजार में पूजन सामग्री और भैंस के दूध से बने उत्पादों की मांग अचानक बढ़ गई है। खासकर भैंस के दूध और दही की खरीदारी में जबरदस्त उछाल देखा जा रहा है। डेयरी कारोबारियों के अनुसार सामान्य दिनों की तुलना में इन दिनों भैंस के दूध और दही की मांग करीब 10 गुना तक बढ़ गई है, जबकि भैंस के घी की मांग लगभग दोगुनी हो गई है।

मांग बढ़ने के कारण भैंस का दूध फिलहाल 70 से 80 रुपए प्रति लीटर तक बिक रहा है। वहीं भैंस का दही 100 से 140 रुपए प्रति किलो और भैंस का घी 1000 से 1400 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गया है। कारोबारियों का कहना है कि जैसे-जैसे पर्व नजदीक आएगा, मांग में और तेजी आ सकती है। ऐसे में हलषष्ठी के दिन दूध, दही और घी की कीमतों में और बढ़ोतरी होने की संभावना है।

ये खबर भी पढ़ें…
Students Returning After Meeting President Droupadi Murmu Pay Courtesy Call on Chief Minister Vishnu Deo Sai
Students Returning After Meeting President Droupadi Murmu Pay Courtesy Call on Chief Minister Vishnu Deo Sai
Raipur, September 1, 2026/Talented students and teachers from Chhattisgarh, who recently returned after meeting President Smt. Droupadi Murmu at Rashtrapati...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बिलासपुर में बिक सकता है 25 हजार लीटर दूध

डेयरी व्यापारी विशाल खंडेलवाल के अनुसार हलषष्ठी पर्व के अवसर पर बिलासपुर शहर में करीब 25 हजार लीटर भैंस के दूध की बिक्री होने का अनुमान है। इसके अलावा 10 से 15 हजार लीटर भैंस का दही और करीब 500 से 600 किलो भैंस का घी खपने की संभावना है।

बढ़ती मांग को देखते हुए डेयरियों और दूध विक्रेताओं ने पहले से अतिरिक्त व्यवस्था शुरू कर दी है। हलषष्ठी व्रत और पूजा में भैंस के दूध, दही और घी का विशेष महत्व माना जाता है। यही वजह है कि लोग पर्व के दिन होने वाली भीड़ और संभावित महंगाई से बचने के लिए पहले से ही खरीदारी कर रहे हैं।

कई परिवार भैंस का दूध घर ले जाकर पहले से दही जमा रहे हैं, ताकि पूजन के समय किसी तरह की परेशानी न हो। इसके चलते बाजार में अभी से दूध और दही की बिक्री सामान्य दिनों की तुलना में काफी बढ़ गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
उपराष्ट्रपति के रायपुर दौरे से बदली ट्रैफिक व्यवस्था, कई मार्गों पर रहेगा असर
उपराष्ट्रपति के रायपुर दौरे से बदली ट्रैफिक व्यवस्था, कई मार्गों पर रहेगा असर
रायपुर। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के रायपुर दौरे को लेकर राजधानी में विशेष सुरक्षा और यातायात व्यवस्था लागू की गई है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पसहर चावल की मांग भी बढ़ी, 200 रुपए किलो तक कीमत

हलषष्ठी पूजा में उपयोग होने वाले पसहर चावल की मांग भी शहर के प्रमुख बाजारों में बढ़ गई है। बृहस्पति बाजार, शनिचरी बाजार, शुक्रवारी बाजार और गोल बाजार सहित अन्य बाजारों में पसहर चावल की बिक्री शुरू हो गई है।

पसहर चावल की पैदावार सामान्य चावल की तुलना में कम होती है और हलषष्ठी पूजा में इसका विशेष महत्व माना जाता है। यही कारण है कि इसकी कीमत सामान्य चावल से अधिक रहती है। वर्तमान में पसहर चावल 150 से 200 रुपए प्रति किलो तक बिक रहा है।

कारोबारियों के मुताबिक पर्व के दिन मांग बढ़ने पर इसके दाम में और इजाफा हो सकता है। इसकी कीमत सामान्य सुगंधित चावल की तुलना में करीब दो से तीन गुना अधिक बताई जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
सीजीपीएससी भर्ती मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, कई जिलों में एक साथ छापे
सीजीपीएससी भर्ती मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, कई जिलों में एक साथ छापे
रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) की भर्ती प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं से जुड़े धन शोधन मामले की जांच मंगलवार...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पूजन सामग्री भी हुई महंगी

हलषष्ठी पर्व को लेकर अन्य पूजन सामग्रियों की बिक्री भी तेज हो गई है। बाजारों में महुआ, दोना, टोकनी, लाई और विभिन्न प्रकार की भाजियों की मांग बढ़ रही है। मांग बढ़ने के साथ इन वस्तुओं के दाम भी सामान्य दिनों की तुलना में अधिक बताए जा रहे हैं।

शहर के प्रमुख बाजारों में पर्व को लेकर खरीदारों की आवाजाही बढ़ने लगी है। खासकर महिलाएं व्रत और पूजन में उपयोग होने वाली सामग्री की खरीदारी पहले से कर रही हैं। व्यापारियों को उम्मीद है कि पर्व के एक दिन पहले और हलषष्ठी के दिन बाजार में खरीदारी का दबाव सबसे अधिक रहेगा।

कुल मिलाकर हलषष्ठी पर्व ने बिलासपुर के बाजारों में रौनक बढ़ा दी है। भैंस के दूध, दही और घी के साथ पसहर चावल और अन्य पूजन सामग्रियों की बढ़ती मांग से कारोबारियों की बिक्री बढ़ने की उम्मीद है, जबकि उपभोक्ताओं को पर्व के दिन बढ़ी कीमतों का सामना करना पड़ सकता है।

ये खबर भी पढ़ें…
समग्र शिक्षा में दोहरे ऑडिट पर विवाद, सीएसी बोले- फिर जांच क्यों?
समग्र शिक्षा में दोहरे ऑडिट पर विवाद, सीएसी बोले- फिर जांच क्यों?
बिलासपुर। विकासखंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) बिल्हा के एक नए आदेश को लेकर क्षेत्र के संकुल शैक्षिक समन्वयकों (सीएसी) और शिक्षा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.