रांची। झारखंड में PSC और SSC की परीक्षाओं में कथित धांधली और अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों का आंदोलन तेज हो गया है। सोमवार को बड़ी संख्या में छात्र विधानसभा घेराव के लिए सड़कों पर उतर आए। देर रात से ही 5 हजार से अधिक छात्र जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में जुटने लगे थे। सुबह होते ही छात्रों की संख्या बढ़ गई और बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतर आए।

छात्रों के विधानसभा घेराव के ऐलान को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। शहर के कई इलाकों में बैरिकेडिंग और कंटीले तार लगाए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। विधानसभा के मुख्य गेट पर भारी बैरिकेडिंग की गई है, जबकि करीब दो किलोमीटर के दायरे में वाटर कैनन तैनात किए गए हैं। अन्य जिलों से भी पुलिस बल बुलाया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
ज्ञानेश कुमार पर विपक्ष की नई मोर्चाबंदी, 30 सितंबर को INDIA ब्लॉक की बैठक संभव
ज्ञानेश कुमार पर विपक्ष की नई मोर्चाबंदी, 30 सितंबर को INDIA ब्लॉक की बैठक संभव
नई दिल्ली। मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग से जुड़े विवाद के बीच विपक्षी दलों ने अपनी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

CM हाउस के बाहर धरने पर बैठे भाजपा विधायक

छात्रों के आंदोलन को समर्थन देने भाजपा के एक विधायक भी मुख्यमंत्री आवास के सामने धरने पर बैठ गए। हालांकि, बाद में पुलिस ने उन्हें वहां से हटा दिया। प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्ती बढ़ा दी है।

शहर में जगह-जगह पुलिस की तैनाती के साथ CCTV कैमरों के जरिए भी निगरानी की जा रही है। प्रशासन की ओर से BNS की धारा 163 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश लागू किया गया है। इसके बावजूद छात्रों का आंदोलन जारी है और वे अपनी मांगों को लेकर विधानसभा की ओर बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं।

छात्र संगठनों का कहना है कि PSC और SSC की भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए और कथित गड़बड़ियों की निष्पक्ष जांच कर अभ्यर्थियों को न्याय दिया जाए। वहीं, प्रशासन प्रदर्शन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

ये खबर भी पढ़ें…
दिनदहाड़े कुणाल घोष की कार पर हमला, बोले- हमलावरों के पास थे रिवॉल्वर
दिनदहाड़े कुणाल घोष की कार पर हमला, बोले- हमलावरों के पास थे रिवॉल्वर
कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस (TMC) विधायक कुणाल घोष ने रविवार को दावा किया कि कोलकाता में दिनदहाड़े उनकी कार पर फिर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.