सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में एक सरकारी स्कूल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। वायरल वीडियो में स्कूल परिसर के अंदर पांच शिक्षक और एक स्वीपर कथित तौर पर शराब और चिकन पार्टी करते नजर आ रहे हैं। ग्रामीणों द्वारा बनाए गए इस वीडियो के सामने आने के बाद विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

मामला मालखरौदा विकासखंड के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल किरारी का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में स्कूल परिसर में कुछ कर्मचारी बैठकर शराब और चिकन का सेवन करते दिखाई दे रहे हैं। ग्रामीणों ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसके बाद मामला शिक्षा विभाग तक पहुंचा।

ये खबर भी पढ़ें…
Chhattisgarh Government to Provide ₹5 Crore Aid to Assam Flood Victims
Chhattisgarh Government to Provide ₹5 Crore Aid to Assam Flood Victims
Raipur, August 9, 2026/ Amid the severe situation caused by floods in Assam, Chief Minister of Chhattisgarh Shri Vishnu Deo...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इन कर्मचारियों को जारी हुआ नोटिस

वीडियो सामने आने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी कुमुदिनी द्विवेदी ने पांच शिक्षकों और एक स्वीपर के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी किया है। नोटिस पाने वालों में नरेंद्र कुमार लहरें (लेक्चरर), राजू कुमार साहू (लेक्चरर), राजेश धीरी (लेक्चरर), दिनेश चक्रधारी (लेक्चरर) और रात्रे (स्वीपर) शामिल हैं।

जवाब मिलने के बाद होगी कार्रवाई

जिला शिक्षा अधिकारी कुमुदिनी द्विवेदी ने बताया कि संबंधित कर्मचारियों से मामले को लेकर स्पष्टीकरण मांगा गया है। उनका जवाब मिलने के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
80वें स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राजधानी रायपुर के मुख्य कार्यक्रम में करेंगे ध्वजारोहण
80वें स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राजधानी रायपुर के मुख्य कार्यक्रम में करेंगे ध्वजारोहण
रायपुर, 09 अगस्त 2026/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आगामी 15 अगस्त, को 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सरकारी स्कूल परिसर में इस तरह की कथित गतिविधि का वीडियो सामने आने के बाद शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली और स्कूलों में अनुशासन को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। अब सभी की नजरें नोटिस के जवाब और विभाग की आगामी कार्रवाई पर टिकी हैं।