रायपुर। प्रदेश में बढ़ते बिजली बिल और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदेशव्यापी आंदोलन का ऐलान किया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता में बताया कि पार्टी 1 से 3 अगस्त तक तीन दिवसीय चरणबद्ध आंदोलन चलाएगी। आंदोलन के अंतिम दिन 3 अगस्त को मुख्यमंत्री निवास का घेराव किया जाएगा।

दीपक बैज ने आरोप लगाया कि प्रदेशभर में बिजली उपभोक्ताओं को लगातार अधिक बिजली बिल मिल रहे हैं। उनका कहना है कि स्मार्ट मीटर और बिजली दरों में बढ़ोतरी के कारण आम लोगों का घरेलू बजट प्रभावित हुआ है। कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर गांव-गांव और शहर-शहर जनसंपर्क अभियान चलाएगी तथा लोगों की समस्याओं और शिकायतों को सरकार तक पहुंचाने का प्रयास करेगी।

ये खबर भी पढ़ें…
नई बिजली दरें लागू, इस महीने जेब पर पड़ेगा अतिरिक्त बोझ
नई बिजली दरें लागू, इस महीने जेब पर पड़ेगा अतिरिक्त बोझ
बिलासपुर। भीषण गर्मी और उमस से राहत पाने के लिए लोगों ने इस बार एसी, कूलर और अन्य विद्युत उपकरणों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उन्होंने बताया कि आंदोलन के पहले दिन जिला मुख्यालयों में प्रेसवार्ता आयोजित की जाएगी। दूसरे दिन कार्यकर्ता घर-घर जाकर जनसंपर्क करेंगे और उपभोक्ताओं से आवेदन व शिकायतें एकत्र करेंगे। तीसरे दिन मुख्यमंत्री निवास का घेराव कर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी पिछले कई महीनों से महंगी बिजली और स्मार्ट मीटर के मुद्दे पर लगातार आवाज उठाती रही है। अब इस अभियान को प्रदेशव्यापी स्वरूप देकर बिजली उपभोक्ताओं के हितों की लड़ाई को और तेज किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
कांग्रेस में अनुशासन का डंडा, बिना अनुमति कार्यक्रम करने वालों पर होगी कार्रवाई
कांग्रेस में अनुशासन का डंडा, बिना अनुमति कार्यक्रम करने वालों पर होगी कार्रवाई
बिलासपुर। आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच कांग्रेस संगठन ने पार्टी में अनुशासन को लेकर सख्त रुख अपनाया है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.