बिलासपुर। सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) को आधुनिक, पारदर्शी और हितग्राही-केंद्रित बनाने की दिशा में सरकंडा में अन्नपूर्णा ग्रेन एटीएम का निर्माण तेजी से किया जा रहा है। खाद्य विभाग की संचालक फरिहा आलम सिद्दीकी ने सोमवार को निर्माणाधीन ग्रेन एटीएम का आकस्मिक निरीक्षण कर कार्य की प्रगति, गुणवत्ता और तकनीकी मानकों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को तय समय-सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान संचालक ने कहा कि अन्नपूर्णा ग्रेन एटीएम राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी पहल है, जिसका उद्देश्य पात्र हितग्राहियों को अधिक सुविधाजनक, पारदर्शी और सम्मानजनक तरीके से राशन उपलब्ध कराना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी तकनीकी मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए।

ये खबर भी पढ़ें…
CGPSC भर्ती घोटाले की जांच मनी लॉन्ड्रिंग तक पहुंची, ED ने शुरू की वित्तीय पड़ताल
CGPSC भर्ती घोटाले की जांच मनी लॉन्ड्रिंग तक पहुंची, ED ने शुरू की वित्तीय पड़ताल
रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) की वर्ष 2021 की भर्ती परीक्षा में कथित अनियमितताओं की जांच अब मनी लॉन्ड्रिंग...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उन्होंने बताया कि ग्रेन एटीएम शुरू होने के बाद हितग्राही एटीएम से नकदी निकालने की तरह किसी भी समय मशीन के माध्यम से निर्धारित मात्रा में खाद्यान्न प्राप्त कर सकेंगे। इससे राशन वितरण में मानव हस्तक्षेप कम होगा, पारदर्शिता बढ़ेगी, समय की बचत होगी और खाद्यान्न वितरण अधिक सटीक एवं जवाबदेह बनेगा।

निरीक्षण के दौरान सहायक खाद्य अधिकारी राजीव लोचन तिवारी, जिला प्रबंधक नान नितिन दीवान, नगर निगम के अभियंता रमनदीप छाबड़ा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। संचालक ने सभी विभागों को बेहतर समन्वय के साथ निर्माण कार्य शीघ्र पूरा कर आम नागरिकों के लिए अन्नपूर्णा ग्रेन एटीएम की सुविधा जल्द शुरू करने के निर्देश दिए।

ये खबर भी पढ़ें…
पूर्व मुख्यमंत्री की पोती पर बैंक मैनेजर को थप्पड़ मारने का आरोप, FIR दर्ज
पूर्व मुख्यमंत्री की पोती पर बैंक मैनेजर को थप्पड़ मारने का आरोप, FIR दर्ज
डेस्क। तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एम. करुणानिधि की पोती और पूर्व केंद्रीय मंत्री एम.के. अलागिरि की बेटी कायलविझी के खिलाफ...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.