बिलासपुर। छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल के अंतर्गत प्रयोगशाला परिचारक (लैब अटेंडेंट) भर्ती परीक्षा रविवार को बिलासपुर जिले में शांतिपूर्ण और व्यवस्थित माहौल में संपन्न हुई। परीक्षा के लिए जिले में 76 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जहां सुबह से ही अभ्यर्थियों की आवाजाही शुरू हो गई थी।

भर्ती परीक्षा के लिए कुल 23,904 अभ्यर्थियों ने पंजीयन कराया था। इनमें से 14,007 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 9,897 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इस प्रकार परीक्षा में 58.60 प्रतिशत उपस्थिति और करीब 41.40 प्रतिशत अनुपस्थिति दर्ज की गई।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ पर चिराग पासवान की नजर: LJP बनाएगी संगठन, चुनाव में उतरेगी; भूपेश बोले- आने दीजिए
छत्तीसगढ़ पर चिराग पासवान की नजर: LJP बनाएगी संगठन, चुनाव में उतरेगी; भूपेश बोले- आने दीजिए
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने रविवार को रायपुर में कहा कि छत्तीसगढ़ उनकी पार्टी के लिए प्राथमिकता वाले राज्यों में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सुबह की पाली में आयोजित परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा और व्यवस्थाओं के व्यापक इंतजाम किए गए थे। केंद्रों पर पुलिस बल, पर्यवेक्षक और अन्य अधिकारियों की तैनाती रही, जिससे परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण और निष्पक्ष वातावरण में संपन्न हुई। परीक्षा शुरू होने से पहले अभ्यर्थियों की पहचान और प्रवेश प्रक्रिया भी निर्धारित नियमों के अनुसार पूरी कराई गई।

शहर सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुंचे। परीक्षा समाप्त होने के बाद अभ्यर्थियों ने प्रश्नपत्र को सामान्य स्तर का बताया और चयन को लेकर उम्मीद जताई। प्रशासन ने परीक्षा के सफल संचालन पर संतोष व्यक्त करते हुए बताया कि जिले के सभी केंद्रों पर परीक्षा बिना किसी व्यवधान के संपन्न हुई।

ये खबर भी पढ़ें…
खाली शराब बोतलों की आड़ में 3.41 करोड़ का गांजा: ओडिशा से UP जा रही थी 632 किलो की खेप, जशपुर में पकड़ा गया ट्रक
खाली शराब बोतलों की आड़ में 3.41 करोड़ का गांजा: ओडिशा से UP जा रही थी 632 किलो की खेप, जशपुर में पकड़ा गया ट्रक
जशपुर। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन आघात के तहत जशपुर पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.