नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और केंद्र सरकार के बीच शुक्रवार को दिल्ली के संविधान क्लब में दूसरे दौर की अहम बैठक हुई। सरकार की ओर से केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह मौजूद रहे, जबकि CJP का प्रतिनिधित्व सौरभ दास और अशुतोष रांका ने किया।

बैठक दोपहर 12:40 बजे शुरू होकर 2:20 बजे तक चली। हालांकि, दोनों पक्षों के बीच हुई चर्चा का आधिकारिक विवरण अभी तक सार्वजनिक नहीं किया गया है। इससे पहले 20 जुलाई को केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के आवास पर हुई पहली बैठक किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच सकी थी।

ये खबर भी पढ़ें…
अनशन तोड़ने के बाद सोनम वांगचुक ने जारी किया वीडियो संदेश: सरकार से मिले तीन लिखित आश्वासन, मानी गईं ये मांगें
अनशन तोड़ने के बाद सोनम वांगचुक ने जारी किया वीडियो संदेश: सरकार से मिले तीन लिखित आश्वासन, मानी गईं ये मांगें
नई दिल्ली: नीट पेपर लीक मामले में देशभर के युवाओं में उपजे आक्रोश और राजनीतिक दलों के लगातार प्रदर्शनों के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बैठक से पहले CJP ने दावा किया कि सरकार आंदोलन के दबाव में है। पार्टी ने कहा कि प्रधानमंत्री को देर रात पेपर लीक पर वीडियो संदेश जारी करना पड़ा, लेकिन जब तक शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग पूरी नहीं होती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार देर रात जारी वीडियो संदेश में कहा था कि पेपर लीक रोकने के लिए सरकार सख्त कानून लाएगी और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इधर, सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने अगले आदेश तक नई दिल्ली समेत 18 मेट्रो स्टेशनों को बंद रखने का फैसला किया है। अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि सरकार और CJP के बीच हुई बातचीत से आंदोलन को लेकर कोई ठोस समाधान निकलता है या नहीं।

ये खबर भी पढ़ें…
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़े सीजेपी समर्थक, दिल्ली पुलिस के जवानों की छुट्टियां रद्द
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़े सीजेपी समर्थक, दिल्ली पुलिस के जवानों की छुट्टियां रद्द
नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष अभिजीत दीपके ने कहा, ‘हमें केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.