रायपुर। छत्तीसगढ़ में 2028 के विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने अभी से सियासी बिसात बिछानी शुरू कर दी है। पार्टी का खास फोकस प्रदेश की 29 आदिवासी बहुल विधानसभा सीटों पर है। 2018 के चुनाव में इन सीटों पर कांग्रेस का एकतरफा दबदबा था, लेकिन 2023 के चुनाव में सरगुजा से लेकर बस्तर तक सियासी समीकरण बदल गए। भाजपा ने 29 में से 17 सीटों पर जीत दर्ज कर आदिवासी अंचलों में मजबूत वापसी की। अब पार्टी की कोशिश इस बढ़त को 2028 में भी बरकरार रखने के साथ ही सीटों की संख्या बढ़ाने की है। इसके लिए संगठन की पहुंच गांव-गांव तक मजबूत करने और आदिवासी समाज के बीच सक्रियता बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है।

जनजातीय गौरव दिवस के आयोजन को भी भाजपा की इसी रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है। 15 नवंबर को धरमजयगढ़ में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन शामिल होंगे। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी स्मृति इरानी और प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह की सक्रियता भी पार्टी के आदिवासी क्षेत्रों पर बढ़ते फोकस को दर्शा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा: मिनी बस और कंटेनर की आमने-सामने टक्कर, 23 लोगों की मौत
काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा: मिनी बस और कंटेनर की आमने-सामने टक्कर, 23 लोगों की मौत
काजीरंगा। असम के काजीरंगा में शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसे में मिनी बस और कंटेनर ट्रक के बीच आमने-सामने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

29 आदिवासी बहुल सीटों पर बदला चुनावी गणित

पिछले चार विधानसभा चुनावों के नतीजे बताते हैं कि आदिवासी बहुल सीटें प्रदेश की सत्ता का समीकरण तय करने में अहम भूमिका निभाती रही हैं। 2008 में भाजपा ने इन 29 सीटों में से 19 पर जीत हासिल की थी। 2013 में कांग्रेस ने 18 सीटें जीतकर बढ़त बनाई। इसके बाद 2018 में कांग्रेस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 25 सीटों पर कब्जा जमाया, जबकि भाजपा महज तीन सीटों पर सिमट गई थी।

हालांकि, 2023 के विधानसभा चुनाव में तस्वीर पूरी तरह बदल गई। भाजपा ने 17 सीटें जीतकर कांग्रेस से बढ़त छीन ली, जबकि कांग्रेस को 11 सीटों से संतोष करना पड़ा। एक सीट पर अन्य प्रत्याशी ने जीत दर्ज की। यही वजह है कि भाजपा अब इन सीटों को अपने मजबूत जनाधार के रूप में विकसित करने की रणनीति पर काम कर रही है।

आदिवासी बहुल 29 सीटों का चुनावी परिणाम

विधानसभा चुनाव| कांग्रेस| भाजपा| अन्य

ये खबर भी पढ़ें…
आदिवासी महिलाओं की अस्मिता, स्वाभिमान और सशक्तिकरण का नया अध्याय : लक्ष्मी राजवाड़े
आदिवासी महिलाओं की अस्मिता, स्वाभिमान और सशक्तिकरण का नया अध्याय : लक्ष्मी राजवाड़े
रायपुर , 13 नवंबर 2026/भारत की स्वतंत्रता, संस्कृति और विरासत के संरक्षण में जनजातीय समाज का योगदान अविस्मरणीय है। अन्याय...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

2023| 11| 17| 1

2018| 25| 3| 1

2013| 18| 11| 0

ये खबर भी पढ़ें…
चिटफंड कंपनी खोलकर 24 लाख की ठगी, 13 साल बाद चार डायरेक्टर पुलिस के हत्थे चढ़े
चिटफंड कंपनी खोलकर 24 लाख की ठगी, 13 साल बाद चार डायरेक्टर पुलिस के हत्थे चढ़े
बिलासपुर। कम समय में रकम दोगुनी करने का लालच देकर लोगों से लाखों रुपये की ठगी करने वाली चिटफंड कंपनी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

2008| 10| 19| 0

गौरव सप्ताह से गांवों और शिक्षण संस्थानों तक पहुंच

भाजपा के संगठनात्मक प्रयासों के साथ राज्य सरकार भी जनजातीय गौरव दिवस को लेकर व्यापक तैयारियों में जुटी है। प्रदेश में 18 नवंबर तक जनजातीय गौरव सप्ताह मनाया जाएगा। इसके तहत स्कूलों और कॉलेजों में आदिवासी इतिहास, संस्कृति, परंपराओं और स्वतंत्रता संग्राम में जनजातीय नायकों के योगदान पर आधारित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

15 नवंबर को धरमजयगढ़ में होने वाले राज्य स्तरीय समारोह में स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, कृषि, वन, ऊर्जा, पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा उद्योग एवं रोजगार विभाग की योजनाओं और उपलब्धियों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इसके जरिए सरकारी योजनाओं की जानकारी आदिवासी समाज तक पहुंचाने की कोशिश होगी।

ये खबर भी पढ़ें…
ज्वेलरी शोरूम में 12 करोड़ की चोरी, CCTV में कैद हुए नकाबपोश बदमाश
ज्वेलरी शोरूम में 12 करोड़ की चोरी, CCTV में कैद हुए नकाबपोश बदमाश
मध्यप्रदेश के कटनी जिले में किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वैलरी शोरूम में हुई करोड़ों रुपये की चोरी के मामले में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

लोक शिक्षण संचालनालय ने 15 नवंबर को रविवार होने के कारण सभी जिला शिक्षा अधिकारियों (डीईओ) को सरकारी, निजी और अनुदान प्राप्त स्कूलों में 14 या 16 नवंबर को कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। इस तरह गौरव सप्ताह के माध्यम से गांवों से लेकर शिक्षण संस्थानों तक जनजातीय संस्कृति और गौरव से जुड़े आयोजनों की व्यापक पहुंच बनाने की तैयारी है।

भाजपा-कांग्रेस दोनों के लिए बड़ी चुनौती

आदिवासी बहुल सीटों पर भाजपा की बढ़ती सक्रियता कांग्रेस के लिए भी चुनौती है। 2018 में इन सीटों पर कांग्रेस को मिली बड़ी जीत ने राज्य में सत्ता परिवर्तन का रास्ता तैयार किया था। वहीं 2023 में भाजपा ने इसी क्षेत्र में अपनी स्थिति मजबूत कर सत्ता में वापसी की। ऐसे में 2028 के चुनाव में इन 29 सीटों पर दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों के बीच मुकाबला दिलचस्प होने की संभावना है।

नितिन नवीन के दौरे की तैयारियां तेज, स्मृति इरानी ने किया निरीक्षण

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के 15 नवंबर को धरमजयगढ़ दौरे को लेकर पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बुधवार को राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी स्मृति इरानी धरमजयगढ़ पहुंचीं और आयोजन स्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद जनपद सभागार में आयोजित कोर कमेटी की बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों और रणनीति पर चर्चा की गई।

बैठक में मंत्री केदार कश्यप, रामविचार नेताम और ओपी चौधरी सहित रायगढ़, जशपुर, सरगुजा और आसपास के जिलों के भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे। स्मृति इरानी दोपहर करीब तीन बजे धरमजयगढ़ से रायपुर पहुंचीं और रात में दिल्ली रवाना हो गईं। वहीं, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने भी आयोजन की तैयारियों को लेकर संगठन के पदाधिकारियों के साथ बैठक की।

कुल मिलाकर, जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन भाजपा के लिए केवल एक सरकारी और सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि आदिवासी अंचलों में संगठनात्मक सक्रियता बढ़ाने का भी अवसर बनता दिख रहा है। पार्टी की नजर अब 2028 के चुनाव में 2023 के प्रदर्शन को दोहराने और आदिवासी बहुल सीटों पर अपनी पकड़ और मजबूत करने पर है।