रायपुर 30 सितंबर 2026/राज्य में चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा नारायणपुर जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों में 28 सितंबर से ‘आंगन मिलन’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार को नगर पालिका क्षेत्र स्थित कुम्हारपारा आंगनबाड़ी केंद्र में सामुदायिक सहभागिता और अपनत्व से सराबोर कार्यक्रम संपन्न हुआ, जिसमें स्थानीय जनप्रतिनिधियों, महिलाओं और नागरिकों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया।

सजी रंगोली से दिया पोषण का संदेश

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में 45 डॉक्टरों की नियुक्ति, ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में मजबूत होंगी स्वास्थ्य सेवाएं
छत्तीसगढ़ में 45 डॉक्टरों की नियुक्ति, ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में मजबूत होंगी स्वास्थ्य सेवाएं
छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत करने तथा ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सुविधा पहुंचाने के लिए...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस अवसर पर कुम्हारपारा केंद्र में रंगोली के माध्यम से बच्चों के संतुलित एवं पौष्टिक आहार तथा स्वास्थ्य संबंधी संदेशों को बेहद रोचक तरीके से प्रदर्शित किया गया। उपस्थित लोगों ने रंगोली के जरिए पोषण के महत्व और बच्चों के खान-पान से जुड़ी आवश्यक जानकारियों को समझा।

मासूमों से आत्मीय संवाद, जाना हाल-चाल

कार्यक्रम में पहुंचे जनप्रतिनिधियों ने बच्चों से आत्मीय बातचीत कर उनका परिचय लिया और उनकी रुचियों व गतिविधियों के बारे में जाना। इस संवाद ने केंद्र में अपनत्वपूर्ण माहौल बना दिया। इस पहल के माध्यम से अभिभावकों को यह संदेश दिया गया कि आंगनबाड़ी केंद्र केवल पूरक पोषण आहार वितरण का स्थल नहीं, बल्कि बच्चों के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
PGBT कॉलेज में फर्जीवाड़ा: प्राचार्य के साइन-सील से 5 शिक्षकों का तबादला, पुलिस ने दर्ज किया केस
PGBT कॉलेज में फर्जीवाड़ा: प्राचार्य के साइन-सील से 5 शिक्षकों का तबादला, पुलिस ने दर्ज किया केस
बिलासपुर। शहर के पीजीबीटी कॉलेज में तत्कालीन प्राचार्य के फर्जी हस्ताक्षर और सील का इस्तेमाल कर पांच शिक्षकों के तबादले...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पारंपरिक रीति-रिवाजों से गोद भराई और अन्नप्राशन

कार्यक्रम के दौरान पारंपरिक रीति-रिवाजों का पालन करते हुए गर्भवती महिलाओं की गोद भराई और शिशुओं का अन्नप्राशन संस्कार कराया गया। गर्भवती माताओं को गर्भावस्था के दौरान आवश्यक सावधानियों, नियमित स्वास्थ्य जांच और संतुलित आहार की जानकारी दी गई। शिशुओं को ऊपरी अथवा पूरक आहार देने की शुरुआत के साथ ही बाल पोषण पर विशेष ध्यान देने की जरूरत पर जोर दिया गया।

विभागीय योजनाओं की दी गई जानकारी

ये खबर भी पढ़ें…
2 अक्टूबर से गांव-गांव में रिफॉर्म उत्सव, ग्राम सभा से बनेगा विकास का रोडमैप
2 अक्टूबर से गांव-गांव में रिफॉर्म उत्सव, ग्राम सभा से बनेगा विकास का रोडमैप
रायपुर, 30 सितम्बर 2026/ पूरे छत्तीसगढ़ में 02 अक्टूबर 2026 से ‘रिफॉर्म उत्सव’ के साथ विकसित ग्राम पंचायत प्लान (वीजीपीपी)...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने उपस्थित माताओं और अभिभावकों को टीकाकरण, स्वास्थ्य परीक्षण, प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा तथा विभागीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने अभिभावकों से आंगनबाड़ी की गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।

सामुदायिक सहभागिता से मजबूत हो रहा जुड़ाव

कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती हीना नाग, पार्षद रमशिला नाग सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़ी महिलाओं ने सक्रिय भूमिका निभाई। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य और कुपोषण-मुक्त भविष्य के लिए परिवार के साथ-साथ समाज और आंगनबाड़ी केंद्रों का एकजुट प्रयास आवश्यक है।

ये खबर भी पढ़ें…
धमतरी के प्रभु लाल ने आजीविका डबरी से गढ़ी सफलता की नई इबारत
धमतरी के प्रभु लाल ने आजीविका डबरी से गढ़ी सफलता की नई इबारत
रायपुर,30 सितंबर 2026/"जल है तो कल है" की उक्ति को धमतरी जिले के एक छोटे से गांव ने चरितार्थ कर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आगामी दिनों में जिले के अन्य आंगनबाड़ी केंद्रों में भी इसी तरह के ‘आंगन मिलन’ कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिससे जन-सामान्य और आंगनबाड़ी केंद्रों के बीच का रिश्ता और मजबूत हो सके।