रायपुर रानी। हरियाणा के पंचकूला जिले की रायपुर रानी तहसील में राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने ट्रैप कार्रवाई करते हुए रजिस्ट्री क्लर्क अमित कुमार को रिश्वत के मामले में पकड़ा है। आरोप है कि क्लर्क ने संपत्तियों और भूखंडों से संबंधित दस्तावेजों एवं रजिस्ट्री के काम के बदले एक लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। बातचीत के बाद सौदा 70 हजार रुपये में तय हुआ। टीम ने शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी की निजी कार से रिश्वत की पूरी रकम बरामद की।

निजी कार में रखवाई रिश्वत की रकम

शिकायतकर्ता प्रॉपर्टी डीलर के अनुसार, रजिस्ट्री से जुड़े काम के बदले आरोपी क्लर्क उससे रिश्वत की मांग कर रहा था। शुरुआत में एक लाख रुपये मांगे गए थे, लेकिन बातचीत के बाद 70 हजार रुपये देने पर सहमति बनी।

ये खबर भी पढ़ें…
GST परिषद के बड़े फैसले: कारोबारियों को मिलेगी राहत, गिरफ्तारी से लेकर रिफंड तक बदलेंगे नियम
GST परिषद के बड़े फैसले: कारोबारियों को मिलेगी राहत, गिरफ्तारी से लेकर रिफंड तक बदलेंगे नियम
जीएसटी परिषद की 57वीं बैठक में कारोबारियों को राहत देने के लिए कई अहम बदलावों की सिफारिश की गई है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

योजना के मुताबिक, आरोपी ने शिकायतकर्ता को रिश्वत की रकम तहसील परिसर के बाहर खड़ी अपनी निजी कार में रखने के लिए कहा। इसके बाद आरोपी ने रिमोट चाबी से कार का लॉक खोला और शिकायतकर्ता ने तय रकम गाड़ी के अंदर रख दी। इसी दौरान पहले से मुस्तैद एसीबी पंचकूला की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को मौके पर पकड़ लिया। टीम ने कार की जांच कर उसमें रखे 70 हजार रुपये बरामद कर लिए।

ई-साक्ष्य पोर्टल से कराई वीडियोग्राफी

कार्रवाई को प्रमाणित और पारदर्शी बनाने के लिए ई-साक्ष्य पोर्टल के माध्यम से वीडियोग्राफी भी कराई गई। पूरी कार्रवाई के दौरान जनस्वास्थ्य विभाग, पंचकूला के उपमंडल अधिकारी धर्मेंद्र राजपत्रित अधिकारी के रूप में गवाह के तौर पर मौजूद रहे।

एसीबी ने आरोपी अमित कुमार के खिलाफ थाना राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, पंचकूला में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत मामला दर्ज किया है। कार्रवाई के दौरान भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 105 के तहत निर्धारित प्रक्रिया का पालन किए जाने की भी जानकारी दी गई है। मामले में आगे की जांच जारी है।

ये खबर भी पढ़ें…
दिल्ली में CJP का प्रदर्शन: ममता बनर्जी समेत कई नेता हिरासत में, जंतर-मंतर पर बढ़ा तनाव
दिल्ली में CJP का प्रदर्शन: ममता बनर्जी समेत कई नेता हिरासत में, जंतर-मंतर पर बढ़ा तनाव
नई दिल्ली। दिल्ली में कॉमन जस्टिस पार्टी (CJP) के प्रदर्शन के दौरान पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, केरल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रिश्वत मांगे तो हेल्पलाइन पर करें शिकायत

राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने नागरिकों से अपील की है कि यदि कोई सरकारी अधिकारी या कर्मचारी आधिकारिक काम के बदले रिश्वत मांगता है, तो इसकी शिकायत तुरंत एसीबी से करें।

भ्रष्टाचार से संबंधित शिकायत या सूचना देने के लिए नागरिक टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1064 और 1800-180-2022 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा, व्हाट्सऐप हेल्पलाइन नंबर 94178-91064 पर संदेश भेजकर भी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले: आदिम जाति विकास विभाग का बदलेगा नाम, पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा मौका
छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले: आदिम जाति विकास विभाग का बदलेगा नाम, पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा मौका
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में हुई छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद की बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.