छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित कोल लेवी घोटाले में आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) की पूरक चार्जशीट में कथित वित्तीय लेन-देन को लेकर कई अहम खुलासे किए गए हैं। जांच एजेंसी के अनुसार, जब्त डायरियों में ‘C PARTY’, ‘BHAWAN’ और ‘भवन’ जैसे शब्दों के जरिए 104.20 करोड़ रुपये की 32 प्रविष्टियां दर्ज मिली हैं। एजेंसी का दावा है कि यह रकम रायपुर स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन तक पहुंचाई गई। मामले में नकदी को काले बैग में लाने और उसे एक निर्धारित स्थान पर रखवाने से जुड़े विवरण भी सामने आए हैं।

डायरियों की 32 प्रविष्टियों में दर्ज मिली रकम

ये खबर भी पढ़ें…
सेवा संकल्प अभियान : महतारी वंदन योजना से सरिता के हुनर को मिला सहारा, सिलाई से परिवार की आजीविका में दे रहीं योगदान
सेवा संकल्प अभियान : महतारी वंदन योजना से सरिता के हुनर को मिला सहारा, सिलाई से परिवार की आजीविका में दे रहीं योगदान
रायपुर, 11 अक्टूबर 2026/ सिलाई का हुनर तो पहले से था, लेकिन काम को लगातार जारी रखने के लिए धागा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

EOW की छठी पूरक चार्जशीट के मुताबिक, अक्टूबर 2020 से जून 2022 के बीच जब्त हस्तलिखित डायरियों में ‘C PARTY KO’, ‘C PARTY BHAWAN ME’, ‘BHAWAN MEIN JAMA’ और ‘भवन में दिया गया’ जैसे उल्लेख मिले। जांच एजेंसी ने इन प्रविष्टियों को कथित तौर पर रकम के संग्रह, जमा और भुगतान से जोड़कर देखा है।

चार्जशीट में दावा किया गया है कि इन प्रविष्टियों के आधार पर कुल 104.20 करोड़ रुपये के लेन-देन का विवरण सामने आया। जांच एजेंसी ने संबंधित व्यक्तियों के बयानों और अन्य दस्तावेजों के आधार पर रकम के कथित प्रवाह की पड़ताल की है। हालांकि, इन आरोपों पर अंतिम फैसला अदालत में होना बाकी है।

काले बैग में नकदी पहुंचाने का आरोप

ये खबर भी पढ़ें…
सेवा संकल्प अभियान : नोनी सुरक्षा योजना से आंचल के सपनों को मिला संबल, एक लाख रुपये का बॉन्ड बना उज्ज्वल भविष्य का आधार
सेवा संकल्प अभियान : नोनी सुरक्षा योजना से आंचल के सपनों को मिला संबल, एक लाख रुपये का बॉन्ड बना उज्ज्वल भविष्य का आधार
रायपुर, 11 अक्टूबर 2026/ हर मां का सपना होता है कि उसकी बेटी अच्छी शिक्षा प्राप्त करे, अपने पैरों पर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जांच से जुड़े विवरणों के अनुसार, कोल लेवी से प्राप्त कथित अवैध रकम को नकद के रूप में अलग-अलग स्थानों तक पहुंचाया जाता था। रिपोर्ट में 8 से 10 काले बैग में नकदी लाए जाने और उसे देवेंद्र डड़सेना के पास रखवाने का उल्लेख किया गया है। जांच एजेंसी ने रकम पहुंचाने की प्रक्रिया और संबंधित लोगों की भूमिका को लेकर भी आरोपपत्र में जानकारी दीहै।

तत्कालीन कोषाध्यक्ष की भूमिका पर सवाल

EOW की चार्जशीट में तत्कालीन प्रदेश कांग्रेस कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल की भूमिका का भी उल्लेख है। एजेंसी का आरोप है कि ‘भवन’ और ‘C PARTY’ के नाम से दर्ज प्रविष्टियों के जरिए पार्टी से जुड़े कार्यों के लिए रकम प्राप्त की गई। जांच में डायरियों, बयानों और अन्य दस्तावेजों को आधार बनाया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
सेवा संकल्प अभियान : 12 वर्षों का भरोसा, अपने घर का सुकून और गर्व, हाउसिंग बोर्ड ने साकार किया विकास सिंह ठाकुर के परिवार का सपना
सेवा संकल्प अभियान : 12 वर्षों का भरोसा, अपने घर का सुकून और गर्व, हाउसिंग बोर्ड ने साकार किया विकास सिंह ठाकुर के परिवार का सपना
रायपुर, 11 अक्टूबर 2026/ अपना घर हर मध्यमवर्गीय परिवार के जीवन का सबसे बड़ा सपना होता है। वर्षों की मेहनत,...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

चुनावी खर्च और अन्य लेन-देन की भी जांच

चार्जशीट में कोल लेवी से कथित तौर पर जुटाई गई रकम के चुनावी गतिविधियों और अन्य कार्यों में इस्तेमाल किए जाने के आरोप भी शामिल हैं। खैरागढ़ उपचुनाव से जुड़े खर्च और कुछ राजनीतिक व्यक्तियों के कथित वित्तीय लेन-देन का भी ब्योरा दिया गया है। जांच एजेंसी ने इस मामले में कई नेताओं, कारोबारियों और अधिकारियों की भूमिका का उल्लेख किया

है।

ये खबर भी पढ़ें…
सेवा संकल्प अभियान : जमीन की रजिस्ट्री में ज्योति साहू को 11,400 रुपये की बचत, ऑटोम्यूटेशन से नामांतरण की परेशानी भी हुई दूर
सेवा संकल्प अभियान : जमीन की रजिस्ट्री में ज्योति साहू को 11,400 रुपये की बचत, ऑटोम्यूटेशन से नामांतरण की परेशानी भी हुई दूर
रायपुर, 11 अक्टूबर 2026/ जमीन की रजिस्ट्री में 11 हजार 400 रुपये की बचत और नामांतरण के लिए तहसील कार्यालय...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.