ज्योतिष डेस्क

ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पर्व, पाट जात्रा पूजा विधान के साथ कल से शुरू होगा
विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पर्व, पाट जात्रा पूजा विधान के साथ कल से शुरू होगा
रायपुर, 11 अगस्त 2026/ बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी के मंदिर प्रांगण में कल बुधवार, 12 अगस्त को हरेली...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

• मेष (Aries) :

आज का दिन आपके लिए बाकी दोनों की तुलना में अच्छा रहने वाला है। व्यवसाय में आपको धीरे धीरे लाभ मिलेगा। अपनी कुछ योजनाओ को आप आसानी से शुरू कर पाएंगे। अपने आसपास दिख रही परेशानियों के कारण स्वभाव चिड़चिड़ा बना रहेगा। आपके कुछ विरोधी आपके बनते कामों में रोड़ा अटकाने की कोशिश कर सकते हैं। आपके परिजन आज आपके लिए किसी निवेश संबंधी योजना को लेकर आ सकते हैं। संतान से आपका किसी बात को लेकर वाद विवाद हो सकता है।

• वृष (Taurus) :

ये खबर भी पढ़ें…
भगवान सहस्रबाहु की प्रतिमा का अनावरण, सामाजिक एकता और नई पीढ़ी के उत्थान का दिया संदेश
भगवान सहस्रबाहु की प्रतिमा का अनावरण, सामाजिक एकता और नई पीढ़ी के उत्थान का दिया संदेश
रायपुर, 14 अगस्त 2026/ प्रदेश के वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने रायगढ़...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आज का दिन आपके लिए भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि लेकर आएगा। खर्चों पर नियन्त्रण रखने की आवश्यकता है। दिन की शुरुआत में आपका किसी से विवाद हो सकता है,इसलिए सतर्क रहें। आपका किसी नयी संपत्ति को खरीदने का सपना भी पूरा हो सकता है। आपको अपने स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को नजरअंदाज करने से बचना होगा,नहीं तो समस्या हो सकती है।

• मिथुन (Gemini) :

आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आप कार्यक्षेत्र में लोगों से काम निकलवाने के लिए मधुर वाणी का प्रयोग करेंगे। नौकरी में कार्यरत लोग अधिकारियों की बातों पर पूरा ध्यान दें,नहीं तो आपसे कोई गलती हो सकती है। आप किसी बड़े सदस्य से आज किसी चीज के लिए जिद ना करें। आपको माताजी से किए हुए वादे को पूरा करना होगा। संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती हैं, लेकिन किसी विपरीत परिस्थिति में आप धैर्य बनाए रखें।

ये खबर भी पढ़ें…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सावन सोमवार और नागपंचमी पर श्री फलेश्वरनाथ महादेव की पूजा-अर्चना की
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सावन सोमवार और नागपंचमी पर श्री फलेश्वरनाथ महादेव की पूजा-अर्चना की
रायपुर 17 अगस्त 2026/ सावन मास की पुण्य बेला और नागपंचमी के पावन अवसर पर आज मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

• कर्क (Cancer) :

आज का दिन आपके लिए बिजनेस के मामले में उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आपको मुनाफा कम होगा। आपको किसी बात को लेकर अचानक से क्रोध भी आ सकता है। आपके परिजनों से आज आपकी किसी बात को लेकर बहस हो सकते हैं। संतान के करियर को लेकर आप कोई गलत डिसीजन ले सकते हैं,इसलिए आप बहुत ही सोच समझकर आगे बढ़ें। आपकी किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी। संतान पक्ष की ओर से आपको  कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

• सिंह (Leo) :

ये खबर भी पढ़ें…
Chief Minister Vishnu Deo Sai offers prayers at Shri Phaleshwarnath Mahadev Temple on Sawan Somwar and Nag Panchami
Chief Minister Vishnu Deo Sai offers prayers at Shri Phaleshwarnath Mahadev Temple on Sawan Somwar and Nag Panchami
Raipur, August 17, 2026/ Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai, accompanied by his wife Smt. Kaushalya Sai and family members,...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आज आपको सावधानी बरतने की ज़रूरत है। विरोधी आपके किसी कार्य में बाधा उत्पन्न करेंगे। आप दिल से लोगों का भला सोचेंगे लेकिन लोगों इसे आपका स्वार्थ समझेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ योजनाबद्ध तरीके से काम करना होगा तभी आप काम निकलवा पाएंगे। आपके व्यवहार और बातों से लोग आपसे प्रसन्न रहेंगे। आपको अपने कामो में ढील देने से बचना होगा। परिवार का कोई सदस्य यदि नौकरी के लिए घर से दूर जाए,तो आपको उन्हें रोकना नहीं है।

• कन्या (Virgo) :

आज आपको अपने काम में लापरवाही करने से बचना होगा। बिना किसी हिचकिचाहट के अपना काम पूरा करें। आमदनी से ज्यादा खर्च आपकी आर्थिक स्थिति बिगाड़ सकता है। दूसरों की सुनें लेकिन करें वही जो आपका दिल चाहता है। संतान के साथ आप कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में भी सम्मिलित हो सकते हैं।

• तुला (Libra) :

आज का दिन आपके लिए मिला जुला रहने वाला है। आज आप घरेलू सुख सुविधाओं के दिखावे के चक्कर में काफी मेहनत करेंगे। अतीत में की गयी गलती आपको परेशान कर सकती है। किसी सरकारी काम के लिए आपको कोर्ट कचहरी के चक्कर काटने पड़ सकते हैं। आपकी वाणी की सौम्यता आपको मान सम्मान दिलवाएगी। आप किसी छोटी दूरी की यात्रा पर भी जा सकते हैं।  ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आज अनबन होने से जीवनसाथी भी आपसे नाराज हो सकती हैं।

• वृश्चिक (Scorpio) :

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज दिन सामान्य रहने वाला है। आपको जल्दबाजी में काम करने से कोई समस्या आ सकती है। अपनी स्वास्थ्य समस्या को नज़रअंदाज़ न करें। पुराने अधूरे काम आज पूरे हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में लाभ के लिए नयी योजनाएं बनाएं। अपने विरोधियों से सावधान रहने की आवश्यकता है । आपकी किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी।

• धनु (Sagittarius) :

आज का दिन आपके लिए तनावग्रस्त रहने वाला है।  किसी विपरीत परिस्थिति में आपको धैर्य बनाए रखना होगा। घर में पूजा पाठ आदि का आयोजन हो सकता है, जिसमें आप दान धर्म करते नजर आएंगे। संतान के करियर को लेकर आपको कोई अहम फैसला लेना पड़ सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ आप कुछ समय बातचीत करने में व्यतीत करेंगे। परिवार में खुशनुमा माहौल रहेगा जिससे आपका तनाव भी थोड़ा कम होगा।

• मकर (Capricorn):

आज का दिन आपके लिए अच्छे परिणाम लेकर आने वाला है। आपको शिक्षा में अच्छे परिणाम मिलेंगे। बिना मेहनत के कोई फल प्राप्त नहीं हो सकता, इस बात को ध्यान में रखें। नौकरी में अपनी स्थिति को मजबूत बनाए रखने के लिए अच्छे से काम करें। किसी से उल्टा सीधा ना बोलें। थोड़ी मेहनत ज्यादा करनी पड़ सकती है। बिजनेस में सफलता मिलने के प्रबल योग बन रहे हैं। आज कहीं किसी खास दोस्त से मिलने का प्रोग्राम बना सकते हैं। आप जिन से प्यार करते हैं उनके लिए आज कोई अच्छा गिफ्ट लेकर आ सकते हैं।

• कुंभ (Aquarius) :

आज का दिन आपके लिए अनुकूल परिणाम लेकर आएगा। आप प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे। आपको बिजनेस के किसी काम को लेकर अक्समात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आज भाग दौड़ अधिक रहने के कारण आप परेशान रहेंगे। पके सामाजिक व्यवहार के चक्कर में आपको कोई गलत काम में फंसाने की कोशिश कर सकता है। लेनदेन से संबंधित मामलों में आपको खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

• मीन (Pieces):

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपके कामों में यदि कुछ समस्याएं आ रही थी तो वह आज दूर होगी। व्यस्त रहने के कारण भी आप परिवार के सदस्यों के लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे। आप अति उत्साहित होकर किसी गलत बात के लिए हां कर सकते हैं,जिसके लिए बाद में आपको पछतावा होगा। आज कोई भी निर्णय बहुत ही सोच विचार कर लें। जीवनसाथी के करियर में आ रही समस्याओं को लेकर आप किसी परिजन से भी बातचीत कर सकते हैं।

Source: amarujala