रायपुर। कमल विहार (कौशल्या विहार) के बाद रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) करीब 16 साल बाद एक नई नगर विकास योजना लेकर आया है। नवा रायपुर के नजदीक पिरदा और तुलसी गांव की करीब 143 हेक्टेयर यानी 353.4 एकड़ जमीन पर यह योजना प्रस्तावित की गई है। योजना के तहत जमीन मालिकों को उनकी जमीन के बदले 40 प्रतिशत विकसित भूमि (डेवलप लैंड) वापस देने का प्रावधान रखा गया है।

आवास एवं पर्यावरण विभाग ने 11 अगस्त 2026 को छत्तीसगढ़ राजपत्र (असाधारण) में इस प्रस्तावित योजना से संबंधित अधिसूचना प्रकाशित कर दी है। इसके साथ ही पिरदा-तुलसी क्षेत्र में नगर विकास योजना तैयार करने की औपचारिक प्रक्रिया शुरू हो गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
मुख्य सचिव विकासशील ने दिए सड़क सुरक्षा उपायों के बेहतर क्रियान्वयन के निर्देश
मुख्य सचिव विकासशील ने दिए सड़क सुरक्षा उपायों के बेहतर क्रियान्वयन के निर्देश
रायपुर, 18 अगस्त 2026/ मुख्य सचिव श्री विकासशील की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की समीक्षा बैठक संपन्न...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अधिसूचना जारी होने के बाद योजना के दायरे में आने वाले भू-स्वामियों से दावे और आपत्तियां आमंत्रित की गई हैं। प्रस्तावित विकास योजना के तहत क्षेत्र में सुनियोजित शहरी विकास के लिए भूमि का नियोजन और विकास किया जाएगा।

 

RDA की इस पहल को कमल विहार के बाद रायपुर के आसपास नए व्यवस्थित शहरी क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। हालांकि, योजना को लेकर अंतिम स्वरूप दावे-आपत्तियों और आगे की प्रशासनिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद स्पष्ट होगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Youth Energy and Creativity Will Drive Developed India and Developed Chhattisgarh: Chief Minister Vishnu Deo Sai
Youth Energy and Creativity Will Drive Developed India and Developed Chhattisgarh: Chief Minister Vishnu Deo Sai
Raipur, August 18, 2026/Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai chaired the state-level review meeting of Mera Yuva Bharat (MY Bharat)...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.