ज्योतिष डेस्क

ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मदकूद्वीप के प्राचीन मंदिरों में की पूजा-अर्चना
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मदकूद्वीप के प्राचीन मंदिरों में की पूजा-अर्चना
रायपुर 25 सितम्बर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज मुंगेली जिले के पथरिया विकासखंड स्थित ऐतिहासिक एवं आध्यात्मिक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

• मेष (Aries) :

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। आपकी घरेलू मामलों में पूरी रुचि बढे़ेगी और आपको कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। आपके काम के प्रयास तेज रहेंगे। अविवाहित जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। परिवार में यदि किसी बात को लेकर तनाव चल रहा था, तो वह आज दूर होगा और माहौल खुशनुमा रहेगा। आपको अपने कामों में ढील बरतने से बचना होगा, नहीं तो वह लंबे लटक सकते हैं। विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा में आ रही समस्याओं को लेकर अपने सीनियर से बातचीत करनी होगी।

• वृष (Taurus) :

ये खबर भी पढ़ें…
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
रायपुर, 28 सितंबर 2026/ मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत आज रायपुर रेलवे स्टेशन से भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन तीर्थयात्रियों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आज का दिन आपके लिए साहस और पराक्रम में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको अपनी वाणी व व्यवहार में मधुरता बनाए रखनी होगी और यदि आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिले, तो आप उसे तुरंत आगे ना बढ़ाएं। आप कुछ नए कार्य को करने पर जोर देंगे। करीबियों की भावनाओं पर पूरा ध्यान दें। आपकी संतान से किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। कोई काम यदि लंबे समय से रुका हुआ था, तो आप उसे पूरा करने के पूरे कोशिश करेंगे।

• मिथुन (Gemini) :

आज के दिन आपके लिए किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए रहेगा। आपने यदि किसी से कोई वादा किया है, तो आप उसे पूरा अवश्य करें और रचनात्मक कार्य में आप आगे बढ़ेंगे। आपके घर आज किसी मेहमान का आगमन हो सकता है और सुख सुविधाओं में वृद्धि होने से आज आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा और आपको परिवार में सामंजस्यता बनाए रखनी होगी। आप अपने कामों को छोड़कर इधर-उधर के कामों पर ध्यान लगा सकते हैं, जो आपको समस्या देंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निमंत्रण पर राष्ट्रपति ने स्वीकार किया बस्तर दशहरा के मुरिया दरबार में शामिल होने का आमंत्रण
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निमंत्रण पर राष्ट्रपति ने स्वीकार किया बस्तर दशहरा के मुरिया दरबार में शामिल होने का आमंत्रण
रायपुर, 28 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ की समृद्ध जनजातीय संस्कृति, लोक परंपराओं और गौरवशाली विरासत के प्रतीक बस्तर दशहरा के मुरिया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

• कर्क (Cancer) :

आज का दिन आपके लिए तरक्की दिलाने वाला रहेगा। आपकी दीर्घकालीन योजनाओं में आज रूचि बढ़ेगी और आपको किसी दूर रह रहे परिजन से कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आपके कामों में आज वृद्धि होगी, जिससे आप थोड़ा परेशान रहेंगे, लेकिन आपको किसी बड़ी डील को फाइनल करने से पहले बहुत ही सोच विचार करना होगा। आपको संतान की शिक्षा में आ रही समस्याओं को लेकर आज उनके गुरुजनों से बातचीत करनी होगी। आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। कुछ नए कार्य को आज गति मिलेगी।

• सिंह (Leo) :

ये खबर भी पढ़ें…
सोमवार को इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्यफल
सोमवार को इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Aaj Ka Rashifal 5 October 2026: सोमवार का दिन कुछ राशियों के लिए नई उम्मीदें और सफलता लेकर आ सकता...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आज का दिन आपके लिए खर्चा भरा रहने वाला है। आपके किसी काम में जल्दबाजी दिखाने की आदत आपसे कोई गलती करा सकती है और आप अपनी आय और व्यय के लिए एक बजट बनाकर चलेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। किसी कानूनी मामले में आपको जीत मिलेगी। कारोबार कर रहे लोगों को आज सावधानी बरतनी होगी। विदेशों से व्यापार कर रहे लोग अपने कामों पर पूरा ध्यान लगाएं। लेनदेन से संबंधित मामलों में आपको स्पष्टता दिखानी होगी और किसी को आज धन उधार देने से बचें।

• कन्या (Virgo) :

आज का दिन आपके लिए व्यापार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आप अपने लंबे समय से रुके हुए कार्य को गति देंगे और आपकी सुख समृद्धि बढ़ाने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपके प्रभाव और प्रताप में वृद्धि होगी। संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। माता-पिता से आप अपने मन की किसी बात को लेकर बातचीत कर सकते हैं। व्यापार कर रहे लोग अपने कामों में तेजी रखें, तभी उनके सभी काम आसानी से पूरे होंगे और आप किसी पर आंख बंद करके भरोसा ना करें, नहीं तो वह आपके उसे भरोसे को तोड़ सकता है।

• तुला (Libra) :

आज का दिन आपके लिए रक्त संबंधी रिश्तों में मजबूती लेकर आने वाला है। आप अपने कामों से अच्छा प्रदर्शन करेंगे, जिससे अधिकारी भी आपसे प्रसन्न रहेंगे और आपके बड़प्पन दिखाने की आदत के कारण आप अपने साथियों से आसानी से काम निकलवा पाएंगे। आपको कोई महत्वपूर्ण डिसीजन बहुत ही सोच विचार कर लेना होगा और करियर को लेकर परेशान चल रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपकी पद पर प्रतिष्ठा में आज वृद्धि होगी। आपकी कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी और आप अपनी कुछ नई योजनाओं को लेकर भाई बहनों से बातचीत कर सकते हैं।

• वृश्चिक (Scorpio) :

आज का दिन आपके लिए धार्मिक व आध्यात्मिक कार्यों से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आपके कुछ अवरोध दूर होंगे और भाग्य के दृष्टिकोण से आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आपकी कुछ योजनाएं फलीभूत होंगी और यदि आपको कुछ शारीरिक समस्याएं लंबे समय से घेरे हुए थी, तो उनसे भी आज आपको छुटकारा मिलेगा। आपके प्रभाव व प्रताप में वृद्धि होने से आज खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा और यदि आपने अपने किसी काम को कल पर छोड़ा, तो बाद में वह आपके लिए कोई समस्या बन सकता है। आपकी किसी पुराने बचपन के मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी, जिनसे मिलकर आपको खुशी होगी।

• धनु (Sagittarius) :

आज का दिन आपके लिए आवश्यक कार्य पर पूरा ध्यान देने के लिए रहेगा और ससुराल पक्ष से आपको धन लाभ मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। यदि आपके परिजन आपको कोई सलाह दे, तो आपको उस पर चलने से बचना होगा और आपको आज एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी, लेकिन आप अपने कामों के लिए नीति बनाकर चलेंगे, तो आपके लिए अच्छा रहने वाला है। व्यापार कर रहे लोग धैर्य धारण करके आगे बढ़ें। आपको अपनी कुछ रुकी हुई डीलों को फाइनल करने से आज अच्छा लाभ मिलेगा।

• मकर (Capricorn):

आज का दिन आपकी नेतृत्व क्षमता में वृद्धि लेकर आएगा। मामा पक्ष से आज आपको धन लाभ मिलता देख रहा है। आप अपने डेली रूटीन को बनाएं रखें, नहीं तो समस्या होगी और साझेदारी में किसी काम को करने से आज आपको अच्छा लाभ मिलेगा। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है और आप यदि किसी से धन उधार लेंगे, तो आपको उसे उतार पाना मुश्किल होगा। यदि आप किसी संपत्ति का सौदा करने जा रहे हैं, तो उसके चल व अचल पहलुओं को स्वाधीनता से जाचं ले, नहीं तो समस्या होगी। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस बनाएं रखना होगा।

• कुंभ (Aquarius) :

आज का दिन नौकरी में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आप कुछ महत्वपूर्ण चर्चाओं में सम्मिलित होंगे, लेकिन सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों के कुछ विरोधी उनके ऊपर हावी होने की कोशिश करेंगे। आप अपनी मेहनत व लगन से काम करके आज वह सब कुछ पा सकते हैं, जिसकी आपके पास अभी तक कमी थी। कोई काम यदि आपको लंबे समय से परेशान कर रहा था, तो वह आज दूर होगा और अपने कामों में आज आप लापरवाही करने से बचें। आपकी किसी पुरानी गलती को लेकर आप परेशान रहेंगे।

• मीन (Pieces):

आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास में वृद्धि लेकर आने वाला है। विद्यार्थी यदि किसी प्रतियोगिता में भाग लेंगे, तो उसमें उन्हे सफलता अवश्य मिलेगी और कार्यक्षेत्र में आपको उम्मीद से अच्छा धन मिलने से आपकी प्रशंसा का ठिकाना नहीं रहेगा। मित्रों के साथ आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं और परिवार में आप कुछ समय छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे। ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है। यदि आप धन संबंधित समस्याओं को लेकर परेशान चल रहे थे, तो आप उनका समाधान भी पिताजी की मदद से खोजने में कामयाब रहेंगे।

Source: amarujala