ज्योतिष डेस्क

ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
6 अगस्त 2026 का राशिफल: जानें कैसा रहेगा आपका दिन, किस राशि पर होगी किस्मत मेहरबान
6 अगस्त 2026 का राशिफल: जानें कैसा रहेगा आपका दिन, किस राशि पर होगी किस्मत मेहरबान
मेष (Aries): आज आत्मविश्वास बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें। परिवार का...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

• मेष (Aries) :

आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा और आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। घर परिवार में सामंजस्य बढेगा। आपकी सुख व समृद्धि बढ़ाने से मन प्रसन्न रहेगा। आप ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को धन उधार देने से बचें, नहीं नहीं तो समस्या हो सकती है। जनकल्याण की भावना आपके अंदर बनी रहेगी और घर में किसी कार्यक्रम के होने से माहौल उत्सव जैसा रहेगा। माता जी को आप ननिहाल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप कराने लेकर जा सकते हैं।

• वृष (Taurus) :

ये खबर भी पढ़ें…
हरियाली तिहार में लगेगा वर्ष का अंतिम सूर्यग्रहण, व्यतीपात योग में होगी कृषि यंत्रों की पूजा
हरियाली तिहार में लगेगा वर्ष का अंतिम सूर्यग्रहण, व्यतीपात योग में होगी कृषि यंत्रों की पूजा
9 अगस्त 2026, रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रमुख लोकपर्व हरियाली तिहार को लेकर इस वर्ष विशेष धार्मिक एवं ज्योतिषीय संयोग बन...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहने वाला है। आपको आवश्यक कार्य को गति मिलने से आज खुशी होगी और किसी काम में उसके नीति व नियमों पर पूरा ध्यान दें। कला व कौशल से आपको जुड़ने का मौका मिलेगा। आपकी कुछ नई योजनाएं रंग लाएगी और यदि आपको कोई महत्वपूर्ण सूचना सुनने को मिले, तो आप उसे तुरंत आगे बढाएं और स्वयं के प्रति सजगता बनाए रखें। आप अपनी वाणी और व्यवहार से लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। व्यवसाय के कामों को लेकर आपको भागदौड़ अधिक रहेगी, जिसके कारण आप अपनी जिम्मेदारियां को समय से पूरी नहीं कर पाएंगे।

• मिथुन (Gemini) :

आज का दिन आपके लिए खर्च भरा रहने वाला है। दान धर्म के कार्य में आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे और आत्म सम्मान का भाव भी बना रहेगा। अपनों के लिए किए गए प्रयास आपके सफल होंगे। किसी निवेश संबंधी योजना में आप बहुत ही सोच विचारकर ध्यान लगाएं। जल्दबाजी में आप कोई गलत निर्णय न लें। कामकाज के मामले में आज का दिन थोड़ा कमजोर रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ ठगी लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है। घर व बाहर चल रही समस्याओं को लेकर आप अपने भाइयों से बातचीत कर सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पर्व, पाट जात्रा पूजा विधान के साथ कल से शुरू होगा
विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पर्व, पाट जात्रा पूजा विधान के साथ कल से शुरू होगा
रायपुर, 11 अगस्त 2026/ बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी के मंदिर प्रांगण में कल बुधवार, 12 अगस्त को हरेली...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

• कर्क (Cancer) :

आज का दिन आपके लिए प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आपको लाभ के नए-नए अवसर प्राप्त होंगे, लेकिन आप उन पर चलेंगे, तभी अच्छा लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे और कामकाज की तलाश कर रहे लोगों को आज कोई अच्छा अवसर मिल सकता है। आपके कामो में वृद्धि होने से खुशी होगी और आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आपको आज अपने कामों पर पूरा फोकस बनाए रखना होगा और आप किसी काम के लिए आत्मविश्वास से आगे बढ़ेंगे, तभी वह पूरा हो सकेगा। लेनदेन से संबंधित मामलों में आपको सावधानी बरतनी होगी।

• सिंह (Leo) :

ये खबर भी पढ़ें…
भगवान सहस्रबाहु की प्रतिमा का अनावरण, सामाजिक एकता और नई पीढ़ी के उत्थान का दिया संदेश
भगवान सहस्रबाहु की प्रतिमा का अनावरण, सामाजिक एकता और नई पीढ़ी के उत्थान का दिया संदेश
रायपुर, 14 अगस्त 2026/ प्रदेश के वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने रायगढ़...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। किसी पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में आपको जीत मिलेगी और जीवन स्तर में भी सुधार आएगा। सभी से सहयोग बना रहेगा और आज किसी का सम्मान बढ़ाने से आपको खुशी होगी। आपकी फिजूलखर्ची की आदत को लेकर आप परेशान रहेंगे। संतान की शिक्षा में आ रही समस्याओं को लेकर आप उनके गुरुजनों से बातचीत कर सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। विद्यार्थियों ने यदि किसी परीक्षा को दिया था, तो उसमें आज उन्हें जीत मिल सकती है।

• कन्या (Virgo) :

आज का दिन आपके लिए कार्यक्षेत्र में अच्छा उछाल लेकर आने वाला है। धार्मिक गतिविधियों से आपको जुड़ने का मौका मिलेगा और आस्था व विश्वास से आप आगे बढ़ेंगे। रक्त संबन्धी रिश्तों में मजबूती बनी रहेगी। आपको किसी बड़े लक्ष्य को प्राप्त करने का मौका मिलेगा और मित्रों का सहयोग बना रहेगा। विद्यार्थियों को शिक्षा में आ रही समस्याओं के लिए अपने मित्रों से बातचीत करनी होगी। आपके कार्यों में तेजी होने से आप थोड़ा परेशान रहेंगे। आपके पिताजी से आपकी कहासुनी हो सकती है।

• तुला (Libra) :

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको अपने महत्वपूर्ण कार्य को धैर्य दिखाकर सुलझाना होगा और अपने कामों में आप व्यस्तता दिखाते हुए आगे बढ़ेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। बड़ों की बातों पर पूरा ध्यान दें और अत्यधिक भार उठाने से आपको बचना होगा। यदि कार्यक्षेत्र में कोई काम आपको सौपा जाएं, तो उसे समय रहते पूरा करें, नहीं तो अधिकारी आपसे नाराज हो सकते हैं। आप किसी काम के लिए वरिष्ठ सदस्यों से सलाह मशवरा कर सकते हैं। माताजी की सेहत में अकस्मात गिरावट होने के कारण परेशान रहेंगे।

• वृश्चिक (Scorpio) :

आज का दिन आपके लिए साझेदारी में किसी काम को करने के लिए रहेगा। रक्त संबन्धी रिश्तों में मजबूती आएगी और आपकी कुछ योजनाओं को गति मिलेगी। आपकी कार्य क्षमता को बल मिलने से आज खुशी होगी और मामा पक्ष से  आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। आपको कोई नई उपलब्धि मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। कार्य क्षमता को बल मिलेगा। आपकी कुछ योजनाएं यदि लंबे समय से रुकी हुई थी, तो आज आप उनकी फिर से शुरुआत कर सकते हैं। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। परिवार में किसी सदस्य को नई नौकरी मिलने से आप छोटी-मोटी पार्टी का आयोजन हो सकता है।

• धनु (Sagittarius) :

आज का दिन आपके लिए कामकाज के मामले में अच्छा रहने वाला है। नौकरी में कार्यरत लोग कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे और आपको जिम्मेदारी से कार्य करने का मौका मिलेगा। आपको मेहनत का आपको पूरा फल मिलेगा और किसी सरकारी काम में आप ढील ना दें। आप अपनी आय और व्यय में संतुलन बनाकर चले, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आप किसी से बहकावे में आकर कोई गलत काम कर सकते हैं। दान धर्म के कार्य में भी आपकी रुचि बढ़ेगी। यदि कुछ अवरोध आपको लंबे समय से घिरे हुए थे, तो वह भी आज दूर होंगे होंगे।

• मकर (Capricorn):

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको व्यापार में अच्छा लाभ मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे और परिवार में सुख समृद्धि बढ़ेगी। आप प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे। बौद्धिक व मानसिक बोझ से आपको छुटकारा मिलता दिख रहा है। व्यापार में आज का दिन तेजी लेकर आने वाला है। आपको किसी की बेफिजूल की बातों में आकर किसी वाद विवाद में पड़ने से बचना होगा और कार्य क्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज साथी की सेहत की चिंता सता सकती है।

• कुंभ (Aquarius) :

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको जल्दबाजी में कोई निर्णय लेने से बचना होगा और परिजनों की सलाह पर चलकर आप अच्छा नाम कमाएंगे। आपको कोई आवश्यक सूचना सुनने को मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में  आप किसी अफवाह पर भरोसा ना करें और बहुत अधिक धन निवेश करने से आपको कोई नुकसान हो सकता है। पारिवारिक रिश्तों में यदि कड़वाहट चल रही है, तो आपको उसे धैर्य रखकर सुलझाना होगा। आपको किसी काम के लिए  छोटी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा।

• मीन (Pieces):

आज का दिन आपके लिए कोई बड़ी उपलब्धि लेकर आने वाला है और आप सबके साथ व सहयोग से आगे बढ़ेंगे। भाई बहनों के बीच चल रही अनबन दूर होगी। जनकल्याण के कार्यों से आपको जुड़कर अच्छा लाभ मिल सकता है। कार्य क्षेत्र में कामों को समय से पूरा करके आपका साहस भी बढ़ेगा। आपको समाज में किसी बड़े पद की प्राप्ति होने से खुशियां बनी रहेगी। आप कुछ नये लोगों से मेलजोल  बढ़ाने में कामयाब रहेंगे, लेकिन आप उनसे कोई धन संबंधी मदद ना लें। विद्यार्थियों को शिक्षा में आ रही समस्याओं से छुटकारा मिलेगा।

Source: amarujala