छत्तीसगढ़ टाइम्स डॉट कॉम । अंबिकापुर   

आज दोपहर स्वास्थ्य मंत्री श्री टी एस सिंहदेव को एविएशन विभाग ने यह सूचना दी कि टेस्टिंग फ्लाइट गुरुवार दोपहर 2 बजे तक दरिमा एयरपोर्ट पर लैंड करेगी। तब इस ऐतेहासिक पल के साक्षी बनने एवं एविएशन विभाग के अनुरोध पर सुझाव के लिये स्वास्थ्य मंत्री श्री टी एस सिंहदेव दरिमा स्थित माँ महामाया एयरपोर्ट पहुँचे। उनके साथ औषधीय पादप बोर्ड के अध्यक्ष श्री बालकृष्ण पाठक,  श्रम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष शफी अहमद , जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राकेश गुप्ता और बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता भी पहुंचे। टेस्टिंग फ्लाइट आने की जानकारी के बाद सरगुजा प्रवास पर पधारे जिले के प्रभारी मंत्री श्री शिव डहरिया और खाद्य मंत्री श्री अमरजीत भगत, लुण्ड्रा विधायक डॉ प्रीतम राम, खाद्य आयोग के अध्यक्ष श्री राजू बाबरा भी एयरपोर्ट पर पहुंचे। एयरपोर्ट पर  श्री हेमंत सिन्हा, श्रीमती वायु श्री सिंह, ननकी सिंह, एनिमा केरकेट्टा, मो इस्लाम, सैयद अख्तर हुसैन, दुर्गेश गुप्ता, नारद गुप्ता, रजनीश सिंह, इंद्रजीत सिंह धंजल, नितेश चौरसिया, उत्तम राजवाड़े आदि भी मौजूद थे।

ये खबर भी पढ़ें…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन और उप मुख्यमंत्री अरुण साव के नेतृत्व में पीएम आवास योजना (शहरी) के क्रियान्वयन को मिली पहचान
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन और उप मुख्यमंत्री अरुण साव के नेतृत्व में पीएम आवास योजना (शहरी) के क्रियान्वयन को मिली पहचान
रायपुर. 4 अक्टूबर 2026. मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार शहरी गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

2 घंटे के मुआयना के बाद निरीक्षण दल रवाना

टेस्ट फ्लाइट 3:16 मिनट पर एयरपोर्ट पर लैंड किया। इसमे एविएशन विभाग के 5 सदस्य मौजूद थे। रायपुर से फ्लाइट को लेकर कैप्टन अर्पित बालियान और कैप्टन अभय शर्मा करीब 30 मिनट में दरिमा स्थित एयरपोर्ट पर पहुंच गए। कैप्टन अर्पित बालियान ने यह जानकारी दी कि दरिमा एयरपोर्ट की दृश्यता शानदार है। 25 कि मि की दूरी से ऊंचाइयों से रनवे स्पष्ट दिखाई देता है। रनवे बेहतरीन है। अब रनवे पर कोई जर्क नहीं है। बड़े से बड़ा विमान भी यहां पर आराम से उतर सकता है और उड़ान भर सकता है। निरीक्षण दल करीब 2 घंटे तक रनवे, टर्मिनल भवन आदि का मुआयना करने के बाद शाम 5:25 पर रायपुर के लिए टेकऑफ कर गया। स्वास्थ्य मंत्री के निजी सचिव श्री विनोद गुप्ता भी इसी दल के साथ रायपुर रवाना हुए

9 से 12 मई के बीच अंतिम निरीक्षण

ये खबर भी पढ़ें…
बालोद में दर्दनाक हादसा: ट्रक से टकराई बाइक, पिता-पुत्र की मौत, 8 साल का बच्चा गंभीर
बालोद में दर्दनाक हादसा: ट्रक से टकराई बाइक, पिता-पुत्र की मौत, 8 साल का बच्चा गंभीर
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में देर शाम हुए दर्दनाक सड़क हादसे में पिता और उनके 12 वर्षीय बेटे की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

स्वास्थ्य मंत्री श्री टी एस सिंहदेव माँ महामाया एयरपोर्ट के संचालन को लेकर लगातार एविएशन विभाग के संपर्क में हैं। इसी वजह से आज टेस्टिंग की सूचना एविएशन विभाग ने उन्हें व्यक्तिगत तौर पर दी। एविएशन विभाग से हो रही चर्चा के आधार पर स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि 9 से 12 मैं के दौरान DGCA की टीम अंतिम निरीक्षण के लिए यहाँ आएगी। इसके एक माह के उपरांत माँ महामाया एयरपोर्ट को C-3 ग्रेड एयरपोर्ट का लाइसेंस जारी हो जाएगा। इस एयरपोर्ट पर 72 से 80 सीटर प्लेन का संचालन आसानी से हो सकेगा।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

माँ महामाया एयरपोर्ट के टेस्टिंग के लिए पहुंचे तकनीकी दल का श्रम कल्याण बोर्ड अध्यक्ष शफी अहमद और जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री राकेश गुप्ता के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शानदार स्वागत किया।   उत्साहित कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़े बजा कर फूल माले से तकनीक दल का स्वागत किया। दल को स्वागत किट भी दिया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता भी मौजूद थे।

ये खबर भी पढ़ें…
15 दिन में दूसरी बार छत्तीसगढ़ आएंगे कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत, 4 दिन का रहेगा बस्तर दौरा
15 दिन में दूसरी बार छत्तीसगढ़ आएंगे कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत, 4 दिन का रहेगा बस्तर दौरा
रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत 6 अक्टूबर की रात रायपुर पहुंचेंगे। इसके बाद वे 7 से 9...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.