ज्योतिष डेस्क

ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मदकूद्वीप के प्राचीन मंदिरों में की पूजा-अर्चना
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मदकूद्वीप के प्राचीन मंदिरों में की पूजा-अर्चना
रायपुर 25 सितम्बर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज मुंगेली जिले के पथरिया विकासखंड स्थित ऐतिहासिक एवं आध्यात्मिक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

• मेष (Aries) :

आज का दिन आपके व्यक्तित्व में निखार लेकर आने वाला है। आपके किसी मन की इच्छा की पूर्ति होने से आपके परिवार में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं। नवविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है और सभी को साथ लेकर चलने की कोशिश में आप कामयाब रहेंगे। संतान से यदि कोई गलती हुई है, तो आपको उन्हे माफ करना होगा। आपको कोई पुराना रोग आपको यदि लंबे समय से आपको घेरे हुए था, तो उसमें भी आपको काफी हद तक सफलता मिलती दिख रही है।

• वृष (Taurus) :

ये खबर भी पढ़ें…
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
रायपुर, 28 सितंबर 2026/ मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत आज रायपुर रेलवे स्टेशन से भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन तीर्थयात्रियों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आज का दिन आपके लिए लेनदेन के मामले में सावधानी बरतने के लिए रहेगा। बिजनेस कर रहे लोग अपने व्यवसाय में कुछ स्मार्ट नीतियों को बना सकते हैं। किसी विपरीत परिस्थिति में भी आप धैर्य बनाएं रखें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा और आपका कोई काम यदि लंबे समय से लटका हुआ था, तो वह आज पूरा हो सकता है। विदेश में रह रहे परिजन से आपको कोई सूचना सुनने को मिल सकती है। रिश्तेदारों का समर्थन आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। आप अपनी आय और व्यय में संतुलन बनाएं रखे, तभी आप अपने बढ़ते खर्चों पर भी नियंत्रण कर पाएंगे।

• मिथुन (Gemini) :

आज का दिन आपके लिए किसी बड़े लक्ष्य को पूरा करने के लिए रहेगा और आपकी कोई प्रतिभा निखरकर बाहर आएगी। कामकाज की तलाश कर रहे लोगों को कोई बेहतर अवसर मिल सकता है, लेकिन आप कुछ मामले में गोपनीयता बनाए रखें। आपकी कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी। कामकाज को लेकर यदि आप लंबे समय से परेशान चल रहे थे, उसमें आज तेजी आएगी। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा में आ रही समस्याओं को लेकर अपने परिजनों से बातचीत कर सकते हैं। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है।

ये खबर भी पढ़ें…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निमंत्रण पर राष्ट्रपति ने स्वीकार किया बस्तर दशहरा के मुरिया दरबार में शामिल होने का आमंत्रण
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निमंत्रण पर राष्ट्रपति ने स्वीकार किया बस्तर दशहरा के मुरिया दरबार में शामिल होने का आमंत्रण
रायपुर, 28 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ की समृद्ध जनजातीय संस्कृति, लोक परंपराओं और गौरवशाली विरासत के प्रतीक बस्तर दशहरा के मुरिया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

• कर्क (Cancer) :

आज का दिन आपके निर्णय लेने की क्षमता का पूरा लाभ मिलेगा और सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोग आज किसी बड़े पद को पाकर प्रसन्न रहेंगे। व्यवसाय के कुछ योजनाओं को आप बहुत ही सूझबूझ दिखाकर बनाए, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। किसी कानूनी मामले में आपको सावधानी बरतने की आवश्यकता है। आपकी आज कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी और जीवनसाथी का सहयोग आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। आपको कोई बड़ी उपलब्धि मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। बुद्धि व विवेक से यदि कोई निर्णय लेंगे, तो इसमें आपको अच्छा लाभ अवश्य मिलेगा।

• सिंह (Leo) :

ये खबर भी पढ़ें…
सोमवार को इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्यफल
सोमवार को इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Aaj Ka Rashifal 5 October 2026: सोमवार का दिन कुछ राशियों के लिए नई उम्मीदें और सफलता लेकर आ सकता...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आज का दिन कामकाज की तलाश कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। आपको कुछ निजी मामलों में सावधानी बरतनी होगी। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्थ होंगे। आपकी धार्मिक कार्यों के प्रति आस्था और बढ़ेगी, लेकिन परिवार में यदि आपसे कोई सलाह मांगे, तो आप उस पर अमल अवश्य करें। आपकी किसी पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है। बिजनेस कर रहे लोग धीमी गति को लेकर थोड़ा चिंतित रहेंगे। आज का दिन आपके प्रभाव व प्रताप में वृद्धि लेकर आने वाला है।

• कन्या (Virgo) :

आज का दिन आपके लिए बहुत ही सतर्क रह कर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। यदि आपको कोई सलाह दे, तो आप उसकी बातों पर पूरा ध्यान दें। आपकी कुछ नए लोगों से मुलाकात हो सकती है। आज रक्त संबन्धी रिश्तों को मजबूती मिलेगी, लेकिन आपको किसी की गलती को माफ करना होगा। आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। आप माता-पिता को किसी धार्मिक यात्रा पर लेकर जा सकते हैं। यदि आपने अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव किया, तो इससे आपको समस्या हो सकती है। आप किसी परिजन की सलाह पर चलकर अच्छा नाम कमाएंगे।

• तुला (Libra) :

आज का दिन आपके लिए दांपत्य जीवन में खुशहाली लेकर आने वाला है। आपको अपनी योजनाओं को बनाने में सावधानी बरतनी होगी और आवश्यक लक्ष्य पर आप पूरा ध्यान दें। आपको आज किसी नए काम को करने को मिल सकता है। टीमवर्क के जरिए काम करके आप किसी काम को समय से पहले पूरा करके देंगे। यदि कोई संपत्ति खरीदने की इच्छा रखते हैं, तो उसमें आपको आज अपने भाई बहनों से मदद की आवश्यकता होगी। किसी नए काम की शुरुआत करना आपके लिए अच्छा रहेगा और आप अपनी योजनाओं पर पूरा फोकस बनाए रखें।

• वृश्चिक (Scorpio) :

आज का दिन आपके लिए सावधानी और सतर्कता बरतने के लिए रहेगा। व्यापार में आप अपने रूटीन को बनाए रखें और आपको आपकी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। आपके कुछ विरोधी आपके ऊपर हावी होने की कोशिश करेंगे, लेकिन वह आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे। दान धर्म के कार्यों के प्रति आपकी रूचि बढे़गी। लेनदेन के मामले में आज आप अस्पष्टता बनाए रखें। किसी को भी धोखे में ना रखें। अपने लोगों से मेलजोल बढ़ाने पूरी कोशिश करेंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

• धनु (Sagittarius) :

आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है। आपको अति उत्साहित होकर किसी बात के लिए हां नहीं करनी है। स्वयं की बातों पर पूरा ध्यान देंगे, तभी आप अच्छा प्रर्दशन कर सकेंगे। संतान को किसी पिकनिक आदि पर ले जाने की योजना बना सकते हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोगों में किसी बाहरी व्यक्ति के कारण बेवजह तनाव पनप सकता है। आपको कार्यक्षेत्र में भी किसी पर अधिक विश्वास करना नुकसानदायक रहेगा। आप अपनी बुद्धि व विवेक से कोई निर्णय ले, तो आज आपके लिए बेहतर रहेगा।

• मकर (Capricorn):

आज का दिन आपके लिए सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको अपनों की बातों को अनदेखा करने से बचना होगा और आप अपनी शान शौकत की कुछ वस्तुओं की खरीदारी भी कर सकते हैं। किसी भी परिस्थिति में भी आपको धैर्य से काम लेना होगा, तभी आप उससे आसानी से बाहर निकाल सकते हैं। आपकी कुछ संपत्ति संबंधित मामले में यदि कोई विवाद चल रहा था, तो उसमें आपको जीत मिलेगी। आपको लोगों की जरूरतों का पूरा ध्यान रखना होगा और कार्यक्षेत्र में आपकी किसी गलती के लिए आपको अधिकारियों से खरी-खोटी सुनने को मिल सकती है।

• कुंभ (Aquarius) :

आज का दिन आपके लिए विशेष रूप से फलदायक रहने वाला है। जिम्मेदारियों से काम करके आप व्यवसाय के काफी कामों को समाप्त कर सकते हैं। भाई बंधुओं से आपकी नजदीकयां बढ़ेगी और भावनात्मक मामलों पर आप पूरा ध्यान दें।  यदि कोई शुभ सुचना सुनने को मिले, तो उसे तुरंत आगे ना बढ़ाएं। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को किसी बडे़ पद की प्राप्ति हो सकती है। आपका विश्वास और गहरा होगा और सबको साथ लेकर चलने की कोशिश आपकी नाकामयाब रहेगी। आपको किसी गलती के लिए अधिकारियों से डांट खानी पड़ सकती है।

• मीन (Pieces):

आज का दिन आपके लिए खर्चा भरा रहने वाला है और आज आपको बचत की योजनाओं पर भी पूरा ध्यान देना होगा। परिवार में सबको साथ लेकर चलने की कोशिश में आप कामयाब रहेंगे, जिससे माहौल खुशनुमा रहेगा। आपकी अपने करीबियों से आज कुछ नजदीकियां बढ़ेंगी। जीवनसाथी की ओर से आपको कोई मूल्यवान वस्तु भेट स्वरूप प्राप्त हो सकती है। आपका जीवन स्तर भी प्रभावशाली रहेगा। आपका कोई परिजन आपके घर दावत पर आ सकता है। आप अपनी महत्वपूर्ण बातों मे आज ढील ना होने दें, नहीं तो बाद में आपको समस्या हो सकती है।

Source: amarujala