छत्तीसगढ़ टाइम्स डॉट कॉम । रायपुर

कोरोना वायरस का संक्रमण एक बार फिर बड़ी तेजी से छत्तीसगढ़ के साथ-साथ पूरे देश भर में फैल रहा है। स्थिति यह है कि महज 25 दिनों में पूरा प्रदेश इसकी चपेट में है और कोरोना सक्रिय मरीजों का आंकड़ा 2 हजार 222 तक पहुंच गया है। 

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में इस मानसून 102.1% औसत बारिश दर्ज
छत्तीसगढ़ में इस मानसून 102.1% औसत बारिश दर्ज
रायपुर,03 अक्टूबर 2026/राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी 03 अक्टूबर 2026 तक के अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, इस मानसून...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पिछले दिनों 25 जिले में 476 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान हुई। प्रदेश की पॉजिटिविटी दर 8.47 प्रतिशत दर्ज की गई। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक सोमवार को 5620 सैपलों की हुई। जिसमें 476 नए मरीज मिले। इसमें दुर्ग में 33, राजनांदगांव 50, बालोद 20, बेमेतरा 31, कबीरधाम 3, रायपुर 53, धमतरी 21, बलौदाबाजार 20, महासमुंद 19, गरियाबंद 7, बिलासपुर 31, रायगढ़ 14, कोरबा 28, जांजगीर-चांपा 7, गौरेला-पेंड्रा – मरवाही 14, सरगुजा 36, कोरिया 17, सूरजपुर 25, बलरामपुर 3, जशपुर 1, बस्तर 2, दंतेवाड़ा 5, कांकेर 27, नारायणपुर 3 और बीजापुर में 6 नए मरीज मिले हैं। 476 नए संक्रमित मरीजों के मिलने के बाद प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 2 हजार 222 तक पहुंच गई है। इसमें सबसे ज्यादा सक्रिय मरीज रायपुर 268 और सबसे कम सक्रिय मरीज कोंडागांव जिले में 3 हैं।