छत्तीसगढ़ टाइम्स डॉट कॉम । बेमेतरा

बेमेतरा के बीरनपुर गांव में घटना को लेकर लोगों का आक्रोश अभी शांत नहीं हुआ है । गांव व आसपास का पूरा क्षेत्र छावनी में तब्दील हो चुका है। बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर मौजूद है । बताया जा रहा है कि वर्तमान में हालात नियंत्रण में हैं । बड़ी खबर आ रही है कि उपद्रवियों ने जिस घर में युवक की हत्या हुई थी उस घर को आग के हवाले कर दिया है, वहीं खेतों में भी आग लगा दी है। इन सबके बीच भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव भी बेमेतरा पहुंच गए हैं जहां मौके पर तैनात पुलिस ने उन्हें पीड़ित परिवार से मिलने की अनुमति नहीं दी है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG के इस जेल में अचानक पहुंची 100 जवानों की टीम, मचा हड़कंप! 2 मोबाइल समेत चिलम, तंबाकू और कैंची बरामद
CG के इस जेल में अचानक पहुंची 100 जवानों की टीम, मचा हड़कंप! 2 मोबाइल समेत चिलम, तंबाकू और कैंची बरामद
भिलाईनगर। केंद्रीय जेल दुर्ग में गुरुवार तड़के जिला एवं पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने औचक छापेमार कार्रवाई की। करीब...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को पीड़ित परिवार से ना मिलने देने से आक्रोशित भाजपा कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए थे। जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है । इधर कानून व्यवस्था को नियंत्रित करने के लिए संभाग के आईजी, एसपी समेत पुलिस की बड़ी टीम निरंतर सर्चिंग में जुटी हुई है। मौके पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन मुस्तैदी से तैनात है।

क्या है पूरा मामला ?

दरअसल, बेमेतरा के बीरनपुर गांव में दो समुदायों के बीच हुई झड़प में एक युवक की जान चली गई थी. जिसके बाद से आज विश्व हिंदू परिषद ने छत्तीसगढ़ बंद का आयोजन किया, जिसका प्रदेश में असर देखने को मिला. किसी प्रकार की अनहोनी व हिंसा को नियंत्रित करने के लिए प्रभावित क्षेत्र में धारा 144 लागू है ।

ये खबर भी पढ़ें…
CG के किस सांसद ने कितना खर्च किया? सामने आया सांसद निधि का हिसाब, जानिए अपने सांसद की पूरी स्थिति
CG के किस सांसद ने कितना खर्च किया? सामने आया सांसद निधि का हिसाब, जानिए अपने सांसद की पूरी स्थिति
रायपुर। छत्तीसगढ़ के लोकसभा सांसदों द्वारा सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना (MPLADS) के तहत स्वीकृत विकास कार्यों और निधि के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

https://twitter.com/ArunSao3/status/1645410766173134855?t=qMbp4mnJZ2QqRgJzO42k6g&s=19