ज्योतिष डेस्क

ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पर्व, पाट जात्रा पूजा विधान के साथ कल से शुरू होगा
विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पर्व, पाट जात्रा पूजा विधान के साथ कल से शुरू होगा
रायपुर, 11 अगस्त 2026/ बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी के मंदिर प्रांगण में कल बुधवार, 12 अगस्त को हरेली...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

• मेष (Aries) :

आज का दिन आपके लिए मेहनत भरा रहने वाला है। व्यापार में वृद्धि होने से आप प्रसन्न रहेंगे, लेकिन आपको अत्यधिक मेहनत करने के बाद भी उतना फल नहीं मिल पाएगा, जितनी आपने मेहनत की थी। आप अपने कर्तव्यों से पीछे ना हटें। लेन-देन के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। कार्यक्षेत्र में यदि मेहनत करनी पड़ेगी, तो उससे आप पीछे नहीं हटेंगे। विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा में आ रही समस्याओं के लिए अपने गुरुजनों से बातचीत करनी होगी, तभी वह परीक्षा में सफलता हासिल कर सकेंगे।

• वृष (Taurus) :

ये खबर भी पढ़ें…
भगवान सहस्रबाहु की प्रतिमा का अनावरण, सामाजिक एकता और नई पीढ़ी के उत्थान का दिया संदेश
भगवान सहस्रबाहु की प्रतिमा का अनावरण, सामाजिक एकता और नई पीढ़ी के उत्थान का दिया संदेश
रायपुर, 14 अगस्त 2026/ प्रदेश के वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने रायगढ़...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको अपने प्रियजनों से कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आप किसी काम में ढील ना बरतें और घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी भी प्राप्त हो सकती है। आपके व्यक्तित्व में आज निखार आएगा और वाणी की सौम्यता आपको मान सम्मान दिलाएगी। आपको अपने किसी प्रियजन की ओर से कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है, लेकिन आपका कोई पुराना काम समय रहते पूरा होगा।

• मिथुन (Gemini) :

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि लेकर आने वाला है। परिवार में किसी भी वरिष्ठ सदस्य से अपनी बात मनवाने के लिए जिद ना करें, नहीं तो इससे उन्हें कष्ट होगा और अपने कार्य को पूरा करने के लिए निरंतर प्रयास करते रहें। किसी संपत्ति संबंधित मामले में आपको जीत मिल सकती है, लेकिन व्यापार कर रहे लोगों के लिए आज का दिन थोड़ा कमजोर रहेगा। आप भावुकता में कोई निर्णय ना लें, नहीं तो बाद में आपको उसके लिए पछतावा हो सकता है।

ये खबर भी पढ़ें…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सावन सोमवार और नागपंचमी पर श्री फलेश्वरनाथ महादेव की पूजा-अर्चना की
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सावन सोमवार और नागपंचमी पर श्री फलेश्वरनाथ महादेव की पूजा-अर्चना की
रायपुर 17 अगस्त 2026/ सावन मास की पुण्य बेला और नागपंचमी के पावन अवसर पर आज मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

• कर्क (Cancer) :

आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहने वाला है। आप दिखावे के चक्कर में अत्यधिक धन व्यय कर सकते हैं, जिसके लिए बाद में आपको पछतावा होगा। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होने से आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप किसी आवश्यक काम में ढील ना दें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपको किसी पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में चुप रहना बेहतर रहेगा। संतान को यदि आप कोई जिम्मेदारी देंगे, तो वह उन्हें समय रहते पूरी करेगी। आपको काम के सिलसिले में छोटी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

• सिंह (Leo) :

ये खबर भी पढ़ें…
Chief Minister Vishnu Deo Sai offers prayers at Shri Phaleshwarnath Mahadev Temple on Sawan Somwar and Nag Panchami
Chief Minister Vishnu Deo Sai offers prayers at Shri Phaleshwarnath Mahadev Temple on Sawan Somwar and Nag Panchami
Raipur, August 17, 2026/ Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai, accompanied by his wife Smt. Kaushalya Sai and family members,...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन बचत की योजनाओं का धन लगाने के लिए रहेगा। संतान से चल रही अनबन आज दूर होगी। आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। विद्यार्थियों को यदि किसी नौकरी से संबंधित परीक्षा के लिए आवेदन करना था, तो वह कर सकते हैं। आपको अपनी आय और व्यय का एक बजट बनाकर चलेंगे, तो बेहतर रहेगा, नहीं तो आपके खर्चे अधिक हो सकते हैं। पारिवारिक रिश्तों को बेहतर बनाएं रखने के लिए आपको बातचीत अवश्य करनी होगी।

• कन्या (Virgo) :

आज के दिन आपके चारों ओर का वातावरण सुखमय रहेगा और कार्यक्षेत्र में आप कुछ नया करने की उधेड़बुन में लगे रहेंगे। किसी विपरीत परिस्थिति में आप बुद्धि व विवेक से काम लें, नहीं तो समस्या हो सकती है। घर परिवार में आज किसी मांगलिक कार्यक्रम के होने से परिवार के कोई सदस्य आपसे नाराज हो सकते हैं, लेकिन किसी लक्ष्य को लेकर यदि आप चलेंगे, तो उस पर खरे अवश्य उतरेंगे। संतान को संस्कारों व परंपराओं का पाठ पढ़ाएंगे और आपके किसी पुराने मित्र से आज लंबे समय बाद मुलाकात होगी।

• तुला (Libra) :

आज आपको विदेश में रह रहे परिजन से फोन के जरिए कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है, लेकिन आप कुछ अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखें और अपने रिश्तो में सहज रहें। किसी महत्वपूर्ण मामले में आपको सतर्क रहने की आवश्यकता है। आप अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें, नहीं तो आप किसी बड़ी बीमारी की चपेट में आ सकते हैं। आपके बढ़ते खर्च आपका सिरदर्द बनेंगे, लेकिन आपको उन पर लगाम लगानी होगी।

• वृश्चिक (Scorpio) :

आज का दिन आपके लिए लेनदेन के मामले में सक्रियता बनाए रखने के लिए रहेगा। मित्रों का आपको पूरा सहयोग रहेगा और प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में आप आगे बढ़ेंगे। आपको मामा पक्ष से धन लाभ मिलता दिख रहा है, लेकिन आप किसी सरकारी काम में लापरवाही ना बरते, नहीं तो वह आपके लिए कोई बड़ी समस्या खड़ी कर सकती है। गृहस्थ जीवन में खुशहाली बनी रहेगी और स्थायित्व की भावना को बल मिलेगा। आप अपने दोस्तों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे।

• धनु (Sagittarius) :

आज का दिन आपके लिए एक बजट बनाकर चलने के लिए रहेगा। कला कौशल में भी सुधार आएगा और आपकी मित्रों की संख्या में भी वृद्धि हो सकती है। व्यापार कर रहे लोगों को आज उम्मीद से ज्यादा धन मिलने से वह फूले नहीं समाएंगे। आप अपने परिवार में सदस्यों की जरूरतों को समय रहते पूरा करेंगे, लेकिन आपको कुछ गुप्त शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है, नहीं तो वह आपके बनते कामों में रोड़ा अटकाने की पूरी कोशिश कर सकते हैं।

• मकर (Capricorn):

आज का दिन आपके लिए व्यवसाय में दीर्घकालीन योजनाओं से अच्छा लाभ दिलाने के लिए रहेगा। आप अपने मन में नकारात्मक विचारों को ना आने दे और आपके अनुभवों का आपको पूरा लाभ मिलेगा। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम के होने से परिजनों का आना जाना लगा रहेगा। यदि कार्यक्षेत्र में कोई वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न हो, तो उसमे चुप रहें, नहीं तो वह कानूनी हो सकता है।

• कुंभ (Aquarius) :

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। अपनों की सीख व सलाह पर चलकर आप आगे बढ़ेंगे, लेकिन आप किसी गलत बात के लिए हां ना करें, नहीं तो बाद में समस्या हो सकती है। किसी जरूरी काम में आपने यदि लापरवाही बरती, तो आपका कोई बड़ा नुकसान हो सकता है। करियर को लेकर यदि आप चिंतित चल रहे थे, तो आपकी वह चिंता दूर होगी। आप अपनी वाणी व व्यवहार से लोगों को अपनी और आकर्षित करने में कामयाब रहेंगे।

• मीन (Pieces):

आज का दिन आपके लिए साझेदारी में किसी काम को करने के लिए अच्छा रहने वाला है। गृहस्थ जीवन में सरसता बनी रहेगी। आपको आज अपने लक्ष्य पर फोकस बनाकर आगे बढ़ना बेहतर रहेगा। नेतृत्व क्षमता भी आज आपकी बढे़गी। परिवार में किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मोहर लग सकती है। यदि आप किसी संपत्ति का सौदा करने जा रहे हैं, तो उसके चल व अचल पहलुओं को स्वाधीनता से जांच लें। कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करके अपने साथियों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे।

Source: amarujala