रायपुर ।

मार्च के महीने में छत्तीसगढ़ इस वर्ष काफी कूल है। 16 मार्च से तापमान में आई कमी प्रदेश के अधिकांश जिलों में अब तक बनी हुई है। दरअसल कर्नाटक से छत्तीसगढ़ होते हुए झारखंड तक एक द्रोणिका है, जिसके प्रभाव से प्रदेश में कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ हल्की बारिश के संकेत हैं। एक दो स्थानों पर अंधड़, वज्रपात और ओलावृष्टि की चेतावनी दी गई है। पूर्वानुमान है कि रविवार 26 मार्च को राजधानी राजधानी व आसपास के क्षेत्रों में आकाश आंशिक मेघमय रहेगा। यहां गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा की संभावना है। 

ये खबर भी पढ़ें…
17 अगस्त राशिफल: सावन सोमवार और नाग पंचमी का शुभ संयोग, सिंह समेत इन राशियों की चमकेगी किस्मत
17 अगस्त राशिफल: सावन सोमवार और नाग पंचमी का शुभ संयोग, सिंह समेत इन राशियों की चमकेगी किस्मत
17 अगस्त 2026, सोमवार का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से खास माना जा रहा है। इस दिन सावन मास...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 मौसम विज्ञानी एच. पी. चंद्रा ने बताया कि एक चक्रीय चक्रवाती घेरा हरियाणा और उससे लगे राजस्थान के ऊपर स्थित है। प्रदेश में तापमान बढ़ने के कारण दिन और रात गर्म हैं। शनिवार को अधिकतम तापमान रायपुर में 36.7, माना में 36.4, बिलासपुर में 36.8, पेण्ड्रारोड में 31.7, अंबिकापुर में 33.2, जगदलपुर में 33.1, दुर्ग में 34.8 और राजनांदगांव में 34.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सर्वाधिक तापमान सारंगढ़ में 37.9 डिग्री सेल्सियस था ।