छत्तीसगढ टाइम्स डाॅट काॅम । बिलासपुर 

एलएलबी थर्ड सेमेस्टर की परीक्षा में कांग्रेस नेता व आयोग सदस्य की पत्नी से नकल सामग्री बरामद होने का मामला सामने आया है। नकल प्रकरण जप्त करने की कार्रवाई बिलासपुर स्थित के आर लाॅ कॉलेज में केंद्रीय उड़नदस्ता टीम ने की है। आगे की कार्रवाई के लिए उड़नदस्ता टीम ने कॉलेज के प्रिंसिपल व उच्च अधिकारियों को नकल सामग्री सहित कॉपी साँप दी है। इसके बाद जांच टीम उस नकल प्रकरण से मिलान कर जांच करती है कि कितने प्रतिशत नकल किया गया है उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी ।

ये खबर भी पढ़ें…
योजना से बदला जीवन: नौनिहाल छात्रवृत्ति बनी बिलाईगढ़ की बेटी की उम्मीद
योजना से बदला जीवन: नौनिहाल छात्रवृत्ति बनी बिलाईगढ़ की बेटी की उम्मीद
रायपुर,03 अक्टूबर 2026/जब सरकार की कल्याणकारी योजनाएं सही समय पर ज़रूरतमंदों तक पहुँचती हैं, तो वे केवल आर्थिक सहायता नहीं...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बुधवार को सुबह 11 से दोपहर 2 बजे एलएलबी थर्ड सेमेस्टर ह्यूमन राइट्स लॉ की परीक्षा थी।  इस दौरान केंद्रीय उड़नदस्ता टीम को सूचना मिली कि के आर लाॅ कॉलेज में परीक्षार्थी नकल कर रहे हैं। सूचना पर तत्काल पहुंची 3 सदस्यीय टीम ने मौके का निरीक्षण किया व कांग्रेस नेता व आयोग सदस्य की पत्नी सीमा सिंह को नकल सामग्री के साथ पकड़ा। उड़नदस्ता टीम ने नकल सामग्री समेत सभी दस्तावेज संबंधित कॉलेज के प्राचार्य को सौंप दिए हैं। जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

सोची समझी साजिश

प्रकरण को कुछ लोग सोची समझी साजिश भी करार दे रहे हैं। उनका तर्क है कि पेपर खत्म होने के बाद केंद्रीय उड़नदस्ता टीम कमरे में घुसी और प्रकरण बना दिया गया। उड़नदस्ता की टीम एक बार चेक करके जा चुकी थी, फिर वापस लौटी और कार्रवाई की। चर्चा है कि इस संदर्भ विवि के समक्ष अपील और शिकायत की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
शिक्षा मंत्री की पहल पर विद्यार्थियों को बड़ी राहत, अब शैक्षणिक दस्तावेजों के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर
शिक्षा मंत्री की पहल पर विद्यार्थियों को बड़ी राहत, अब शैक्षणिक दस्तावेजों के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर
रायपुर, 4 अक्टूबर 2026/ विद्यार्थियों को शैक्षणिक दस्तावेजों के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर लगाने से अब राहत मिलेगी। स्कूल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.