ज्योतिष डेस्क

ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पर्व, पाट जात्रा पूजा विधान के साथ कल से शुरू होगा
विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पर्व, पाट जात्रा पूजा विधान के साथ कल से शुरू होगा
रायपुर, 11 अगस्त 2026/ बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी के मंदिर प्रांगण में कल बुधवार, 12 अगस्त को हरेली...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

• मेष (Aries) :

आज का दिन आपके लिए जल्दबाजी में किसी काम को करने से बचने के लिए रहेगा। रिश्तों में यदि कुछ अनबन चल रही थी, तो वह भी आज दूर होगी और आपको अपने करीबियों की बातों में आकर किसी काम को करने से बचना होगा। आपकी किसी गलती से आज पर्दा उठ सकता है। आप जल्दबाजी में आज कोई काम ना करें। आर्थिक मामलों में आप बहुत ही सूझबूझ दिखाएं, नहीं तो आपसे कोई गलती हो सकती है। आप अपनी शान शौकत की कुछ वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं, जिसमें आप अच्छा खासा धन व्यय करेंगे।

• वृष (Taurus) :

ये खबर भी पढ़ें…
भगवान सहस्रबाहु की प्रतिमा का अनावरण, सामाजिक एकता और नई पीढ़ी के उत्थान का दिया संदेश
भगवान सहस्रबाहु की प्रतिमा का अनावरण, सामाजिक एकता और नई पीढ़ी के उत्थान का दिया संदेश
रायपुर, 14 अगस्त 2026/ प्रदेश के वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने रायगढ़...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आज का दिन व्यवसाय कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपको कोई नई उपलब्धि मिलने से  आपका मन प्रसन्न रहेगा और आप अपनी आय और व्यय में संतुलन बनाकर चले, तो आपके लिए बेहतर रहेगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। आप कुछ नये लोगों से मेलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे और किसी सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को तरक्की मिलने से उनका मन प्रसन्न रहेगा। आप कोई काम की शुरुआत जीवनसाथी को करा सकते हैं, जिसमें आपको वरिष्ठ सदस्यों से सलाह मशवरा करना बेहतर रहेगा।

• मिथुन (Gemini) :

आज का दिन आपके लिए प्रभाव और प्रताप में वृद्धि लेकर आएगा। आपको किसी पैतृक संपत्ति के मिलने से खुशी होगी और आपको आय के कुछ नये स्त्रोत भी प्राप्त होते दिख रहे हैं। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई हर्षवर्धन सूचना सुनने को मिलेगी। आपको अपने अधिकारियों से बहुत ही सोच विचार कर बातचीत करनी होगी, नहीं तो समस्या हो सकती है और आपको कुछ महत्वपूर्ण मामलों में भी सलाह मशवरा करना पड़ेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सावन सोमवार और नागपंचमी पर श्री फलेश्वरनाथ महादेव की पूजा-अर्चना की
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सावन सोमवार और नागपंचमी पर श्री फलेश्वरनाथ महादेव की पूजा-अर्चना की
रायपुर 17 अगस्त 2026/ सावन मास की पुण्य बेला और नागपंचमी के पावन अवसर पर आज मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

• कर्क (Cancer) :

आज का दिन आपके लिए आध्यात्मिक कार्यों से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा जबकि आप लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी और आपकी आज कुछ अजनबियों से मुलाकात होगी। भाग्य का साथ मिलने से अपने कामों में आगे बढ़ेंगे और लाभ के कुछ नए अवसर भी आपको प्राप्त होंगे और आपको  व्यवसाय को लेकर यदि कुछ समस्या चल रही थी, तो वह भी आज दूर होगी। आपको अपने किसी मित्र की ओर से कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है।

• सिंह (Leo) :

ये खबर भी पढ़ें…
Chief Minister Vishnu Deo Sai offers prayers at Shri Phaleshwarnath Mahadev Temple on Sawan Somwar and Nag Panchami
Chief Minister Vishnu Deo Sai offers prayers at Shri Phaleshwarnath Mahadev Temple on Sawan Somwar and Nag Panchami
Raipur, August 17, 2026/ Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai, accompanied by his wife Smt. Kaushalya Sai and family members,...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप लोगों की बातों में आने से बचें और सावधानी बरतें, नहीं तो आपको कोई बड़ा नुकसान हो सकता है। आपका दान धर्म के कार्यों के प्रति भी आज रूचि बढ़ेगी और किसी काम में विनम्रता बनाए रखें। आपको अपनों के सहयोग से किसी काम को करने का मौका मिलेगा। आपको किसी काम को करने से पहले उस पर पूरा ध्यान देना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है।

• कन्या (Virgo) :

आज का दिन आपके लिए साझेदारी में किसी काम को करने के लिए रहेगा। आपकी साख और सम्मान बढ़ने से आपका मन प्रसन्न रहेगा और आप कार्यक्षेत्र में अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाएंगे। कारोबार कर रहे लोगों के लिए आज का दिन उछाल लेकर आएगा। सेहत का आप पूरा ख्याल रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है और आप सबको साथ लेकर चलने की कोशिश में लगे रहेंगे। आय में वृद्धि होने से आपको खुशी होगी। आपकी किसी पुरानी गलती से भी आज पर्दा उठ सकता है। आप अपने डेली रूटीन को बनाए रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है।

• तुला (Libra) :

आज का दिन आपके लिए लेनदेन के मामलों में सावधानी बरतने के लिए रहेगा। आप किसी से धन उधार लेने से बचें नहीं तो समस्या हो सकती हैं। यदि आपने धन संबंधित मामलों में लापरवाही की तो आपको बाद में उसके लिए पछतावा होगा। कार्य क्षेत्र में आज आपकी मेहनत रंग लाएगी और आपके कुछ योजनाएं फिर से शुरू हो सकती हैं। आपके निर्णय लेने की क्षमता का पूरा लाभ उठाएंगे। आपको किसी काम में लापरवाही करने से बचना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है और आप कुछ वरिष्ठ  सदस्यों की सलाह पर चलकर अच्छा लाभ कमा सकते हैं।

• वृश्चिक (Scorpio) :

आज का दिन आपके लिए उन्नति दिलाने वाला रहेगा। आप बड़ों की बात का पूरा मान-सम्मान रखेंगे और कुछ आधुनिक विषयों में आपकी रुचि बढ़ेगी। घूमने फिरने के लिए  आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है। आपको किसी मित्र की ओर से कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती हैं, जिससे आपको समस्या होगी और आप अपने मित्रों के साथ आज कुछ यादगार पल व्यतीत करेंगे। व्यवसाय में मजबूती होने से आप प्रसन्न रहेंगे और आप कार्यक्षेत्र में एक जगह आसानी से बना पाएंगे।

• धनु (Sagittarius) :

आज का दिन आपके लिए अति उत्साहित होकर काम करने से बचने के लिए रहेगा। आपको किसी भूमि, वाहन से संबंधित मामले में जीत मिल सकती है। कुछ भौतिक वस्तुओं की भी प्राप्ति होगी। आप अपने परिजनों से तालमेल बनाकर रखेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा और जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। आपके बिजनेस को लेकर यदि कुछ समस्या चली आ रही थी, उनसे भी आज आपको काफी हद तक राहत मिलेगी। विद्यार्थियों को किसी परीक्षा को देने का मौका मिलेगा।

• मकर (Capricorn):

आज का दिन आपके लिए आलस्य को त्यागकर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आपको इधर-उधर के कामों में ध्यान लगाने से अच्छा है कि आप अपने व्यवसाय के कामों की ओर ध्यान लगाएं और आपके पराक्रम में आज वृद्धि होगी। आपके कुछ आवश्यक मामलों में यात्राओं पर जाना पड़ सकता है। परिवार में आप लोगों के साथ मेलजोल बनाए रखें और आप अनुभवों का आप पूरा लाभ उठाएंगे। कुछ सामाजिक गतिविधियों से आपको जुड़ने का मौका मिलेगा।

• कुंभ (Aquarius) :

घर परिवार में आज का दिन आनंदमय रहने वाला है और आपके आकर्षण को देखकर लोग हैरान रहेंगे। आपके घर आज किसी अतिथि के आगमन होने से परिवार के लोग उसमें व्यस्त रहेंगे। आपके सुख-सुविधाओं में आज वृद्धि होगी और आप अपनी बातों से सभी का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। किसी पैतृक कार्य में आपको वरिष्ठ सदस्यों से मदद की आवश्यकता होगी। आपके अंदर परस्पर सहयोग की भावना बनी रहेगी और आप अपने करीबियों से भी मेलजोल जोड़ने में कामयाब रहेंगे।

• मीन (Pieces):

आज का दिन रचनात्मक कार्य से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आपकी स्मरण शक्ति को पूरा बल मिलेगा और आपके व्यक्तित्व में और निखार आएगा। जीवनस्तर और ऊंचा रहेगा। रीति-रिवाजों पर आप पूरा जोर देंगे। आपकी धार्मिक कार्यों के प्रति आस्था बढे़गी। आपके कुछ नवीन विषयों में आज आपकी रूचि बढ़ेगी। आप एक बजट बना कर चलेंगे, तो आप अपने कुछ बढ़ते हुए खर्चों पर नियंत्रण बनाए रखने में कामयाब रहेंगे। आपको परिवार में किसी सदस्य की ओर से कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी।

Source: amarujala