रायपुर, 15 जून 2026। छत्तीसगढ़ शासन के परिवहन विभाग ने सोमवार को प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण फेरबदल करते हुए दो अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। संयुक्त सचिव कमलेश बंसोड़ द्वारा जारी आदेश के अनुसार यह स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से लागू होगा।
 

किस अधिकारी को मिली नई जिम्मेदारी?
 
 – मृत्युंजय प्रसाद पटेल, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (RTO), रायपुर को क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, दुर्ग पदस्थ किया गया है।
– प्रतीक शुक्ला, सहायक परिवहन अधिकारी, क्षेत्रीय कार्यालय परिवहन आयुक्त को जिला परिवहन अधिकारी, महासमुंद नियुक्त किया गया है।
 
विभाग द्वारा जारी आदेश में बताया गया है कि दोनों अधिकारियों की नवीन पदस्थापना आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से की गई है तथा स्थानांतरण के लिए आवश्यक समन्वय एवं अनुमोदन प्राप्त कर लिया गया है। परिवहन विभाग के इस फेरबदल को प्रशासनिक कार्यों में दक्षता और विभागीय व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG के किस सांसद ने कितना खर्च किया? सामने आया सांसद निधि का हिसाब, जानिए अपने सांसद की पूरी स्थिति
CG के किस सांसद ने कितना खर्च किया? सामने आया सांसद निधि का हिसाब, जानिए अपने सांसद की पूरी स्थिति
रायपुर। छत्तीसगढ़ के लोकसभा सांसदों द्वारा सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना (MPLADS) के तहत स्वीकृत विकास कार्यों और निधि के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

देखें, आदेश की कॉपी