बीजापुर, 26 मई 2026 छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सोमवार दोपहर एक निजी तेंदूपत्ता गोदाम में भीषण आग लगने से भारी नुकसान हो गया। देखते ही देखते आग ने पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया और वहां रखे करीब 18 हजार बोरे जलकर राख हो गए। शुरुआती अनुमान के मुताबिक इस हादसे में 10 करोड़ रुपए से अधिक का नुकसान बताया जा रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। आग की भयावहता को देखते हुए वन विभाग, पुलिस, नगर पालिका और CRPF के जवानों को भी राहत एवं बचाव कार्य में लगाया गया। घंटों की मशक्कत के बाद भी देर रात तक आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका।
जानकारी के अनुसार वन विभाग ने तेंदूपत्ता स्टोरेज के लिए इस गोदाम को किराए पर लिया था। बताया जा रहा है कि गोदाम में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे, जबकि पिछले 10 दिनों में यहां बड़ी मात्रा में तेंदूपत्ता स्टोर किया गया था।
यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के ईटपाल इलाके की बताई जा रही है। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। प्रशासन ने नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है।

ये खबर भी पढ़ें…
KBC में 50 लाख जीते बलौदाबाजार के योगेश, 1 करोड़ के सवाल पर किया गेम क्विट
KBC में 50 लाख जीते बलौदाबाजार के योगेश, 1 करोड़ के सवाल पर किया गेम क्विट
बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार निवासी 23 वर्षीय योगेश साहू ने कौन बनेगा करोड़पति (KBC) में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.