ज्योतिष डेस्क

ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक,मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
शनि जयंती पर 6 राशियों पर मेहरबान रहेंगे शनि देव, बढ़ सकती है सैलेरी, मेष से मीन तक राशिफल जानें
शनि जयंती पर 6 राशियों पर मेहरबान रहेंगे शनि देव, बढ़ सकती है सैलेरी, मेष से मीन तक राशिफल जानें
16 मई 2026 शनि जयंती पर मेष से मीन तक का राशिफल। जानें करियर, प्यार, स्वास्थ्य और उपाय। चंद्रमा मेष...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

• मेष (Aries) :

मेष राशि के जातकों के लिए आज दिन शुभ परिणाम लेकर आएगा। आपको संतान पक्ष की ओर से खुशखबरी सुनने को मिल सकती है जिससे आपका मन प्रसन्नचित हो उठेगा। यदि सेहत में लंबे समय से कुछ गिरावट चली आ रही थी,तो उसमें भी सुधार होगा। यदि आपने पहले कोई निवेश किया था तो आपको उसका लाभ मिल सकता है। आप अपने धन का कुछ हिस्सा एफडी,बैंक आदि में निवेश करने में कामयाब रहेंगे। अविवाहित जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं और आपको किसी को धन उधार बहुत ही सोच विचारकर देना होगा।

• वृष (Taurus) :

ये खबर भी पढ़ें…
रामभद्राचार्य और धीरेन्द्र शास्त्री पर चरणदास महंत का बड़ा हमला, बोले — “ये भाजपा के प्रचारक हैं…” बयान से छत्तीसगढ़ में छिड़ा सियासी संग्राम
रामभद्राचार्य और धीरेन्द्र शास्त्री पर चरणदास महंत का बड़ा हमला, बोले — “ये भाजपा के प्रचारक हैं…” बयान से छत्तीसगढ़ में छिड़ा सियासी संग्राम
नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने रामभद्राचार्य और धीरेन्द्र शास्त्री पर तीखा हमला बोलते हुए उन्हें भाजपा का प्रचारक बताया। बयान...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आज का दिन आपके लिए कुछ चुनौतियों से भरा रहने वाला है। आज आप आत्मविश्वास से भरपूर रहने के कारण किसी भी कार्य को निसंकोच करने के लिए तैयार रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपसे कोई गलती होने से आपको अधिकारियों से आपको डांट खानी पड़ सकती है। आपका किसी सरकारी योजना में अटका हुआ धन आज आपको प्राप्त हो सकता है। आपको किसी धन संबंधित समस्या में लेनदेन करने से पहले अपने माता-पिता से बातचीत अवश्य करें,नहीं तो आप किसी गलत योजना में धन का निवेश कर सकते हैं।

• मिथुन (Gemini) :

आज का दिन राजनीति में कार्यरत लोगों के लिए उत्तम रहने वाला है। आप अपनी पूरी जिम्मेदारी से कार्यों को पूरा करेंगे और अपनी पूरी जिम्मेदारियां बखूबी निभाएंगे,जिसके बाद पार्टी द्वारा उनको कोई नया पद प्राप्त हो सकता है। आप  परिवार में छोटे बच्चों के साथ पिकनिक पर जाने की योजना बना सकते हैं। आपके माता-पिता के सहयोग से आपकी आज किसी नए घर को खरीदने की इच्छा भी पूरी हो सकती है,लेकिन आपको वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा,नहीं तो वह आपका कोई लड़ाई झगड़ा करा सकती है। कार्यक्षेत्र में आपके ऊपर कुछ जिम्मेदारियों का बोझ आ सकता है।

ये खबर भी पढ़ें…
आज का राशिफल 14 जून 2026: किस राशि की चमकेगी किस्मत, कौन बरतेगा सावधानी?
आज का राशिफल 14 जून 2026: किस राशि की चमकेगी किस्मत, कौन बरतेगा सावधानी?
14 जून 2026 राशिफल: चंद्रमा वृषभ राशि में होने से कर्क राशि को आर्थिक लाभ, वृषभ को खुशियां और धनु...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

• कर्क (Cancer) :

आज का दिन आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। किसी सरकारी योजना से अच्छा लाभ कमाएंगे। व्यापार कर रहे लोग आज किसी पर आंख मूंदकर भरोसा ना करें,नहीं तो वह उनके साथ कोई धोखा कर सकता है। आज आपकी पद प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। धार्मिक संस्थाओं से जुड़े लोग निस्वार्थ होकर अपना धन परोपकार के कार्यों में लगाएंगे। आपको किसी लेनदेन के मामले में सावधानी बरतनी होगी,नहीं तो आपसे कोई गलती हो सकती है और वह आपकी मदद के लिए आगे आएंगे।

• सिंह (Leo) :

ये खबर भी पढ़ें…
विवाह करने वालों के लिए बड़ी खबर: जुलाई के बाद 4 महीने तक नहीं बजेगी शहनाई, नवंबर में फिर खुलेंगे शुभ मुहूर्त
विवाह करने वालों के लिए बड़ी खबर: जुलाई के बाद 4 महीने तक नहीं बजेगी शहनाई, नवंबर में फिर खुलेंगे शुभ मुहूर्त
विवाह करने वालों के लिए जरूरी खबर। जून-जुलाई में केवल 14 शुभ विवाह मुहूर्त उपलब्ध हैं। 25 जुलाई से चातुर्मास...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आज घर परिवार में माहौल शांतिपूर्ण रहने के कारण आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपका आज कुछ टैलेंट लोगों के सामने आएगा और यदि आप अपने घर को फिर से बनाने की योजना बना रहे हैं,तो वह इच्छा भी आज पूरी होती दिख रही है। कला व कौशल से जुड़े लोगों के किए गए प्रयास सफल होंगे। आपको आज कोई नए वाहन की प्राप्ति प्राप्ति हो सकती है। परिवार का कोई सदस्य आज आपसे कोई चुगली लगा सकता है,जिसके बाद आपका कोई लड़ाई झगड़ा हो सकता है। यदि आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं,तो उसे कुछ समय के लिए स्थगित कर दें,नहीं तो किसी दुर्घटना के होने का भय सता रहा है।

• कन्या (Virgo) :

आज आपकी अपने किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी,जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। संतान के करियर को लेकर आ रही समस्याओं के लिए आपको जीवनसाथी से सलाह मशवरा अवश्य करना होगा। आप परिवार में छोटे बच्चों के साथ हंसी-खुशी के मनोरंजन के कार्यक्रम में कुछ समय व्यतीत करेंगे। पारिवार का माहौल खुशनुमा रहने से आपका काम करने में मन लगेगा और यदि कोई समस्या चल रही है,तो आप उसे भाई बहनों की मदद से आसानी से समाप्त करने में कामयाब रहेंगे। आपको अपने किसी मित्र की सेहत की चिंता सता सकती है।

• तुला (Libra) :

कार्यक्षेत्र में आप अपनी अच्छी सोच का पूरा लाभ उठाएंगे और अधिकारी भी आपसे प्रसन्न रहेंगे,लेकिन आपको किसी काम में जल्दबाजी में कोई निर्णय नहीं लेना है। आपने यदि अपने जूनियर्स पर पूरा फोकस करें तो वह भी आपसे कुछ भला बुरा बोल सकते हैं आपका कोई मित्र आज आपकी किसी कहीं बात का बुरा मान सकता है जिसके बाद आपको मनाने की पूरी कोशिश करनी होगी। आज आपको एक से अधिक स्त्रोतों से आय प्राप्त होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा लेकिन लेनदेन का कोई मामला आज आपके भाइयों की मदद से ही सुलझ सकता है।

• वृश्चिक (Scorpio) :

आज आप किसी नए व्यवसाय की शुरुआत करेंगे,तो उसके लिए आपके लिए दिन बेहतर रहने वाला है और आपको कुछ लोगों का साथ मिलने से आप किसी संपत्ति से संबंधित विवाद को भी आसानी से सुलझा पाएंगे। रोजगार की तलाश में इधर-उधर भटक रहे लोग को कोई सूचना सुनने को मिल सकती है। आपके किसी करीबी के साथ कोई समस्या आ सकती है,जिसमें आपको उनको धन देकर मदद करनी होगी। आपकी कोई संपत्ति प्राप्ति के अभिलाषा आज पूरी होती दिख रही है,जिससे आपके संपत्ति में भी इजाफा होगा।

• धनु (Sagittarius) :

आज का दिन विद्यार्थियों के लिए उत्तम रहने वाला है,क्योंकि उनकी पढ़ाई के साथ-साथ किसी अन्य कोर्स के प्रति भी रुचि जा सकती है। राजनीति में कार्यरत लोगों को अपने साथियों की पॉलिटिक्स का हिस्सा बनने से बचना होगा,नहीं तो कोई आपको किसी काम में फंसाने की पूरी कोशिश कर सकते हैं। आप यदि कार्यक्षेत्र में अपने जूनियर से किसी प्रकार की मदद मांगेंगे,तो वह अवश्य करेंगे और आपको किसी नए काम को करने का मौका मिलेगा। आपका कोई मित्र आपको कोई सलाह दे सकता है। प्रेम जीवन जी रहे लोग आज साथी के प्रेम में डूबे नजर आएंगे।

• मकर (Capricorn):

आज का दिन आपके लिए धार्मिक कार्यक्रमों से जुड़कर कार्य करने के लिए रहेगा। आप किसी पारिवारिक समस्या को लेकर परेशान रहेंगे,जो आपके लिए सिरदर्द बनेगी और आप किसी संपत्ति की खरीदारी की योजना तो बनाएंगे,लेकिन आपको उसमें जरूरी कागजातों को ध्यान देना होगा,नहीं तो कोई गलती हो सकती है। आपका कोई परिचित आज आपसे लंबे समय बाद आपसे मेल मुलाकात करने आ सकता है। आपके अंदर एक नई ऊर्जा का संचार रहने से आप किसी भी काम को आसानी से समय पर पूरा कर पाएंगे। आपको कोई व्यक्ति यदि कोई सलाह दे,तो उसमें आपको सोच विचार अवश्य करना होगा।

• कुंभ (Aquarius) :

आज का दिन आपके सुख-सुविधाओं में वृद्धि लेकर आएगा। आप अपने घर किसी नई वस्तु को लेकर आ सकते हैं। आज आप अपने दैनिक सुख सुविधाओं की चीजों के लिए कुछ खरीदारी कर सकते हैं,जिसमें आपको एक बजट बनाकर चलना होगा। आपको आज किसी व्यक्ति से गलत बोलने से बचना होगा। जो युवा अपने करियर को संवारने के लिए पूरी मेहनत कर रहे हैं,तो उन्हें आज किसी एक क्षेत्र को चुनना होगा,तभी वह अपने करियर को अच्छा बना पाएंगे। आज आपको अपने मामलों में किसी दूसरे की दखलअंदाजी करना बिल्कुल पसंद नहीं आएगा।

• मीन (Pieces):

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। काम की अधिकता के कारण उन्हें थकान, सिरदर्द जैसी समस्या हो सकती है। आपको आज अपने हर काम को पूरा करना होगा। यदि आपने कल पर टाला तो वह बाद में आपके लिए समस्या बन सकता है। नौकरी में कार्यरत लोगों को अपने काम का एक लक्ष्य बनाकर करना होगा,तभी वह समय से पूरा कर पाएंगे। आपकी मीठी बातों से अधिकारी भी आपसे प्रसन्न रहेंगे। आप अपने कुछ कामों के तौर-तरीकों में बदलाव करने की सोच सकते हैं।

Source: amarujala