बिलासपुर/

माता शबरी नवीन कन्या स्नातोत्तर महाविद्यालय में 27 मार्च 2025 को 24 छात्राओं और 2 प्रोफेसरों, श्री एकांबर साव और श्री सौरव पटनवार ने इनक्यूबेशन सेंटर और सेंट्रल लाइब्रेरी, सरकडा, बिलासपुर स्मार्ट सिटी का दौरा किया। इस दौरे का मुख्य उ‌द्देश्य छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं, स्टार्टअप इकोसिस्टम और नवाचार के माध्यम से उ‌द्यमशीलता को अपनाने के लिए प्रेरित करना था। इस दौरे की समन्वयक आरती सिंह ठाकुर थी।

ये खबर भी पढ़ें…
विकास कार्यों की धीमी रफ्तार पर वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने जतायी नाराजगी, मंथली टारगेट तय कर काम में तेजी लाने के निर्देश
विकास कार्यों की धीमी रफ्तार पर वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने जतायी नाराजगी, मंथली टारगेट तय कर काम में तेजी लाने के निर्देश
रायपुर, 3 अक्टूबर 2026/ वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओ.पी. चौधरी ने शनिवार को शहर में चल रहे विभिन्न...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्राचार्य डॉ. के. के. भंडारी ने छात्राओं को बिलासपुर स्मार्ट सिटी में उपलब्ध सुविधाओं का अधिकतम लाभ उठाने और अपने भविष्य को उज्ज्वल बनाने के लिए प्रभावी प्रयास करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि छात्राओं को या तो सक्षम अधिकारी बनना चाहिए या फिर एक सफल उद्यमी के रुप में अपने विचारों को वास्तविकता में बदलने की दिशा में कार्य करना चाहिए। इस अवसर पर इनक्यूबेशन सेंटर की इचार्ज अजनी बाजाज ने छात्राओं को इनक्यूबेशन सेंटर की कार्यप्रणाली, स्टार्टअप इकोसिस्टम, विभिन्न सुविधाओं, मैटरशिप कार्यक्रमो और स्टार्टअप्स को मिलने वाली सहयोग सेवाओं के चारे में विस्तार से जानकारी दी।

उन्होंने छात्राओं को नौकरी खोजने की बजाय नौकरी देने वाला बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में एक नया और नवाचारी विचार (Innovative Idea) सबसे बड़ी पूंजी है, जिसे सही दिशा में ले जाकर एक सफल स्टार्टअप में बदला जा सकता है। उन्होंने समझाया कि एक सफल स्टार्टअप के लिए सबसे पहले किसी समस्या की पहचान करना और उसके समाधान के लिए अभिनव उपाय खोजना आवश्यक होता है।

ये खबर भी पढ़ें…
‘सेवा मेरा योगदान’: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने 350 दिव्यांगजनों को वितरित किए सहायक उपकरण
‘सेवा मेरा योगदान’: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने 350 दिव्यांगजनों को वितरित किए सहायक उपकरण
रायपुर, 3 अक्टूबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शनिवार को सिन्दूर पार्क में ‘सेवा मेरा योगदान’ के तहत नशामुक्त...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस दौरे के दौरान छात्राओं को क्रिएटिव धिकिंग और इनोवेटिव आइडियाज निकालने के लिए प्रोत्साहित किया गया। उन्हें यह सिखाया गया कि कैसे वे अपने छोटे-छोटे विचारों को एक मजबूत व्यापार मॉडल में परिवर्तित कर सकती हैं। इस दौरे का एक प्रमुख आकर्षण सफल स्टार्टअप उ‌द्यमियों से सीधा संवाद रहा। छात्राओं की मुलाकात Crown Publishing के संस्थापक आकाश राठौर और My Digital Patron के संस्थापक मनोज देवांगन से हुई। दोनो उ‌द्यमियों ने अपने स्टार्टअप सफर, चुनौतियों और सफलता की कहानियां साझा की।

दौरे के अंत में एक इंटरएक्टिव सत्र आयोजित किया गया, जिसमें छात्राओं ने स्टार्टअप शुरु करने में आने वाली चुनौतियों, फंडिंग, मार्केटिंग और ग्रोथ स्ट्रेटेजी जैसे विषयो पर सवाल पूछे। इस दौरे ने छात्राओं को स्टार्टअप और उद्यमशीलता की बारीकियों को समझने का एक शानदार अवसर प्रदान किया। उन्होंने इस दौरे को बेहद ज्ञानवर्धक, प्रेरणादायक और भविष्य निर्माण के लिए उपयोगी बताया। छात्राओं ने माना कि इस दौरे ने उन्हें केवल लौकरी की तलाश में नहीं, बल्कि नवाचार और उ‌द्यमशीलता के माध्यम से खुद का व्यवसाय शुरु करने के लिए प्रेरित किया। यह दौरा छात्राओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण अनुभव साचित हुआ, जिसमे उन्होने स्टार्टअप इकोसिस्टम, इनक्यूबेशन प्रक्रिया, उ‌द्यमशीलता के मूल सिद्धातो और नवाचार की आवश्यकता को गहराई से समझा।

छात्राओं को यह समझाया गया कि किसी भी स्टार्टअप की नीव एक समस्या की पहचान और उसके समाधान में निहित होती है। नवाचार आधारित समाधान विकसित करने की इस प्रक्रिया में क्रिएटिव थिंकिंग की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। इस दौरे का सबसे महत्वपूर्ण प्रभाव यह रहा कि छात्राओं की सोच पारंपरिक नौकरी खोजने की मानसिकता से आगे बढ़कर नौकरी देने की और केंद्रित हुई। उन्हें यह प्रेरणा मिली कि वे स्वयं का स्टार्टअप शुरु कर सकती है और समाज में सकारात्मक परिवर्तन ला सकती है।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में इस मानसून 102.1% औसत बारिश दर्ज
छत्तीसगढ़ में इस मानसून 102.1% औसत बारिश दर्ज
रायपुर,03 अक्टूबर 2026/राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी 03 अक्टूबर 2026 तक के अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, इस मानसून...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

यह पहल न केवल छात्राओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक कदम है, बल्कि यह हमारे समाज में उ‌द्यमशीलता की संस्कृति को बढ़ावा देने का भी एक महत्वपूर्ण प्रयास है। ऐसी गतिविधियों निश्चित रूप से युवा महिलाओं को आत्मनिर्भर और नवाचार के लिए प्रेरित करेंगी, जिससे वे आने वाले समय में सफल उ‌द्यमी बनकर देश की अर्थव्यवस्था और समाज में अपना योगदान दे सकेंगी। इस दौरे को सफल बनाने में श्री वाई. श्रीनिवास, जनरल मैनेजर, आई.टी. सेल, सेंट्रल लाइब्रेरी और इनक्यूबेशन सेंटर बिलासपुर स्मार्ट सिटी का विशेष योगदान रहा ।

ये खबर भी पढ़ें…
अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के राष्ट्रीय अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री अरुण साव
अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के राष्ट्रीय अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री अरुण साव
रायपुर. 4 अक्टूबर 2026. उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव महाराष्ट्र के बीड में आयोजित अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.