भिलाई/पाटन।

पाटन थाना क्षेत्र के ग्राम फुंडा में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेंद्र वर्मा के फार्म हाउस से पुलिस ने शुक्रवार आधी रात दबिश देकर मध्यप्रदेश निर्मित 500 पेटी गोवा ब्रांड शराब बरामद किया है। ट्रक क्रमांक एमपी-46/एच-0513 से यह शराब लाई गई थी। खास बात है कि बिल्टी प्लास्टिक के सामानों की कटी थी। बरामद शराब की कीमत लगभग 33 लाख रुपए आंकी गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
लेमन ग्रास की खुशबू से महक रही आत्मनिर्भरता, जीपीएम की महिलाएं बढ़ रहीं ‘लखपति दीदी’ बनने की राह पर
लेमन ग्रास की खुशबू से महक रही आत्मनिर्भरता, जीपीएम की महिलाएं बढ़ रहीं ‘लखपति दीदी’ बनने की राह पर
रायपुर 05 अक्टूबर 2026/ प्राकृतिक सौंदर्य और वनौषधीय संपदा के लिए अपनी अलग पहचान रखने वाले गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले की वादियों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस ने ट्रक में सवार आजम मंसूरी निवासी ग्राम ओझर थाना नागरवाड़ी जिला बड़वानी (मध्यप्रदेश), संतोष मानकर निवासी ग्राम ओझर थाना नागरवाड़ी और संदीप सोनी निवासी कुम्हारी समेत आकाश अग्रवाल कुम्हारी, तुलेश राय जंजगिरी कुम्हारी, हेमंत राय कुम्हारी व कमल किशोर गुप्ता टिकरापारा रायपुर आदि को गिरफ्तार किया है। वहीं कांग्रेस नेता महेंद्र वर्मा फरार है। भाजपा सांसद विजय बघेल ने अंदेशा जताया है कि निकाय चुनाव में बांटने के लिए यह शराब मंगाई गई थी। उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल के कार्यकाल में हुए शराब घोटाले का असर अभी भी दिख रहा है।