रायपुर/-

रेल में आगामी दिनों यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए काम की खबर है। रेलवे प्रशासन द्वारा दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल के अंतर्गत हथबंध-तिल्दा नेवरा सेक्शन में रोड अंडरब्रिज निर्माण के लिए बॉक्स पुशिंग के रिलीविंग गर्डर की लांचिंग की जाएगी। इस कार्य के लिए 15, 16 व 17 नवंबर को ट्रैफिक कम पावर ब्लॉक लिया जाएगा। इसके फलस्वरूप कुछ यात्री ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। 

ये खबर भी पढ़ें…
प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने की बिलासपुर नगर निगम के कार्यों की गहन समीक्षा
प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने की बिलासपुर नगर निगम के कार्यों की गहन समीक्षा
रायपुर. 6 अक्टूबर 2026. नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा ने आज बिलासपुर नगर निगम...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इनमें 15 नवंबर को गाड़ी संख्या 08728 रायपुर-बिलासपुर मेमू, गाड़ी संख्या 08734 बिलासपुर-गेवरा रोड मेमू व गाड़ी संख्या 08733 गेवरा रोड- बिलासपुर मेमू रद्द रहेगी। इसी तरह 15 व 16 नवंबर को गाड़ी संख्या 08719 बिलासपुर-रायपुर मेमू, 16 नवंबर को गाड़ी संख्या 08727 बिलासपुर-रायपुर मेमू, 17 नवंबर को गाड़ी संख्या 08261 बिलासपुर-रायपुर पैसेंजर, 17 नवंबर को गाड़ी संख्या 08275 रायपुर-जूनागढ़ रोड पैसेंजर, 18 नवंबर को गाड़ी संख्या 08276 जूनागढ़-रायपुर रोड पैसेंजर व गाड़ी संख्या 08280 रायपुर-कोरबा पैसेंजर रद्द रहेगी।