रायपुर।

उत्तर प्रदेश से टूर पर आकर यहां के एक होटल में ठहरी आईटी इंजीनियर रश्मि शर्मा (42 वर्ष) को साइबर ठगों ने शेयर में निवेश कराने के नाम पर उलझाकर 88 लाख रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर करा लिए। दो महीने में उनके साथ यह ठगी की गई। रकम वापस नहीं होने और मोबाइल फोन बंद हो जाने के बाद पुलिस से शिकायत की गई। इन दो महीने में राजधानी में चार लोगों ने साइबर ठगी की रिपोर्ट हाल ही में लिखाई है। करीब सवा करोड़ रुपए की ठगी रिपोर्टकर्ताओं के साथ हुई है। पुलिस ने बताया कि सेक्टर-16 बी-नोएडा, उत्तरप्रदेश निवासी रश्मि शर्मा यहां होटल क्लार्क इन तेलीबांधा में ठहरी हुई हैं। रिपोर्ट के मुताबिक व्हाट्सअप के माध्यम से ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग का झांसा देकर 8 जून से 7 अगस्त के मध्य विभिन्न खातों में ठगों ने 88 लाख रुपए ट्रांसफर कराए हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के राष्ट्रीय अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री अरुण साव
अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के राष्ट्रीय अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री अरुण साव
रायपुर. 4 अक्टूबर 2026. उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव महाराष्ट्र के बीड में आयोजित अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बैंक खाते कराए सीज, नंबरों के आधार पर जांच पुलिस ने बताया कि बैंक खाते और फोन नंबर के आधार पर ठगों का पता लगाया जा रहा है। गुढ़ियारी के डीडी नगर निवासी कारोबारी मयूर लखतरिया को एंजेल वन स्टाक ब्रोकरेज फर्म के अधिकृत सब ब्रोकर बनाने और भारी मुनाफा मिलने का आश्वासन देकर शेयर बाजार में निवेश कराया गया। उन्होंने साढ़े 12 लाख रुपए का निवेश कराया गया। उनके 6 लाख 56 हजार रुपए फंस गए। रायपुर जोन साइबर थाने में ये चारों मामले दर्ज किए गए हैं।