रायपुर।

लोकसभा चुनाव-2024 के तहत छत्तीसगढ़ के 11 संसदीय क्षेत्रों में सभी 90 विधानसभा सीटवार मतगणना 4 जून को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच होगी। इसके साथ ही 11 संसदीय सीटों पर कुल 220 उम्मीदवारों की चुनावी किस्मत डाक मतपत्रों व ईवीएम से खुलेगी। भारत निर्वाचन आयोग ने राज्य के सभी 33 जिला मुख्यालयों में मतगणना की प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
सोनमणि बोरा ने प्रमुख सचिव, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग का कार्यभार ग्रहण किया
सोनमणि बोरा ने प्रमुख सचिव, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग का कार्यभार ग्रहण किया
रायपुर. 19 अगस्त 2026. भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी श्री सोनमणि बोरा (भा.प्र.से.-1999) ने आज प्रमुख सचिव, नगरीय प्रशासन...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबा साहेब कंगाले सहित निर्वाचन अधिकारियों द्वारा सभी संसदीय क्षेत्रों की मतगणना तैयारियों की समीक्षा की जा चुकी है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के मुताबिक राज्य में मतगणना के लिए 386 अतिरिक्त एआरओ की नियुक्ति की गई है। प्रत्येक 7 टेबल पर एक एआरओ रहेंगे। डाक मतपत्र की गिनती के लिए अलग से 110 एआरओ होंगे। ईवीएम में डाले गए मतों की गणना 1302 टेबलों में होगी। डाक मतपत्रों की गिनती के लिए अलग से 110 टेबल लगाए जाएंगे। सभी ग्यारह संसदीय क्षेत्रों के संबंधित रिटर्निंग अधिकारी के मुख्यालय जिलों में डाक मतपत्रों की गिनती सुबह आठ बजे से शुरु होगी। डाक मतपत्रों को जिला मुख्यालयों में ट्रेजरी स्थित स्ट्रांग रूम में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था के बीच रखा गया है। इन जिलों में साढ़े आठ बजे से ईवीएम में डाले गए मतों की गिनती की जाएगी। जबकि, प्रदेश के बाकी जिलों में सुबह आठ बजे से ही ईवीएम में डाले गए मतों की गिनती की जाएगी। 

नहीं ले जा पाएंगे मोबाइल.. सिर्फ पासधारियों को ही प्रवेश

मतगणना हॉल में मोबाइल फोन, आईपैड, लैपटॉप, स्मार्ट वॉच, कैमरा व अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण प्रतिबंधित रहेंगे। निर्वाचन आयोग द्वारा जारी वैध प्रवेशपत्र धारक मीडिया कर्मियों को मतगणना परिसरों के भीतर मीडिया सेंटर में बैठने की अनुमति दी जाएगी। मीडिया प्रतिनिधि मीडिया सेंटर तक मोबाइल ले जा सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ राज्य भूवैज्ञानिक प्रोग्रामिंग बोर्ड (SGPB) की 26वीं बैठक संपन्न
छत्तीसगढ़ राज्य भूवैज्ञानिक प्रोग्रामिंग बोर्ड (SGPB) की 26वीं बैठक संपन्न
रायपुर, 19 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ की राजधानी में राज्य भूवैज्ञानिक प्रोग्रामिंग बोर्ड (SGPB) की 26वीं बैठक खनिज साधन विभाग के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.