रायपुर। 

विष्णुदेव साय सरकार ने महतारी वंदन योजना के तहत चौथी किस्त यानी जून माह की सहायता राशि लाभार्थी महिलाओं के बैंक खाते में अंतरित कर दी है। इसके तहत महिला व बाल विकास विभाग द्वारा शनिवार को राज्य की 70 लाख से अधिक महिलाओं को एक-एक हजार की राशि उनके खातों में भेजी गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ राज्य भूवैज्ञानिक प्रोग्रामिंग बोर्ड (SGPB) की 26वीं बैठक संपन्न
छत्तीसगढ़ राज्य भूवैज्ञानिक प्रोग्रामिंग बोर्ड (SGPB) की 26वीं बैठक संपन्न
रायपुर, 19 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ की राजधानी में राज्य भूवैज्ञानिक प्रोग्रामिंग बोर्ड (SGPB) की 26वीं बैठक खनिज साधन विभाग के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आधिकारिक जानकारी के मुताबिक महतारी वंदन योजना राज्य में 1 मार्च 2024 से लागू की गई है। पिछले मई माह की सहायता राशि का भुगतान एक मई को किया गया था। इसी कड़ी में अब जून माह की सहायता राशि का भुगतान 1 जून को किया गया है। इनमें से 63.59 लाख हितग्राहियों को आधार लिंक खातों के आधार पर डीबीटी के माध्यम से भुगतान किया गया, जिसके तहत उनके आधार से लिंक हुए बैंक खाते में सहायता राशि प्राप्त होगी। वहीं, ऐसे हितग्राही जिनके खाते आधार से लिंक नहीं है, उन्हें एनईएफटी के माध्यम से उनके खाते में भुगतान किया गया है।