डेस्क/-

सोने और चांदी की कीमतों में लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में गिरावट रही। कमजोर वैश्विक संकेतों व व्यापारियों की वसूली मुनाफा से मंगलवार को दिल्ली सराफा बाजार में सोना 1,450 रुपये की बड़ी गिरावट के साथ 72,500 से नीचे आ गया और 72,200 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ। चांदी भी 2,300 रुपये सस्ती होकर 83,500 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव बंद हुई। पिछले सत्र में सोना 73,650 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 85,800 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटी) सौमिल गांधी ने कहा, पश्चिम एशिया में तनाव कम होने एवं अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व के नीतिगत दर लंबे समय तक ऊंची बनाए रखने के संकेतों के बीच मांग घटने से सोने की कीमतों में और गिरावट आई। 

ये खबर भी पढ़ें…
57वीं जीएसटी परिषद के ऐतिहासिक फैसलों से व्यापारियों को बड़ी राहत, कर प्रणाली में प्रक्रियागत सरलीकरण का नया अध्याय : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी
57वीं जीएसटी परिषद के ऐतिहासिक फैसलों से व्यापारियों को बड़ी राहत, कर प्रणाली में प्रक्रियागत सरलीकरण का नया अध्याय : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी
रायपुर, 8 अक्टूबर 2026/ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की कर व्यवस्था को सरल, पारदर्शी और व्यापार...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

1,900 टूटा सोना दो सत्रों में चांदी 3,400 फिसली

सोने और चांदी की कीमतों में पिछले दो कारोबारी सत्रों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। इस अवधि में सोना 74,100 रुपये प्रति 10 ग्राम के सार्वकालिक उच्च स्तर से 1,900 रुपये टूट गया। चांदी की कीमतों में भी 86,600 रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर से 3,400 रुपये की बड़ी गिरावट देखने को मिली।

ये खबर भी पढ़ें…
जेन नेक्स्ट संवाद में जेन-जी और जेन-अल्फा से रूबरू हुए मुख्यमंत्री
जेन नेक्स्ट संवाद में जेन-जी और जेन-अल्फा से रूबरू हुए मुख्यमंत्री
रायपुर 8 अक्टूबर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि भारत दुनिया का सबसे युवा देश है और...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.